Skip to main content

corona virus को भारत से भगाने के उपाय - लॉकडाउन ।।



आज कोरोना वायरस से भरत हीं नहीं पूरा विश्व भयभीत हो गया है तथा बड़े-बड़े देश को भी यह बीमारी छक्के छुड़ा कर रख दिया है। इसकी खास बात यह भी है कि इस बीमारी का अभी तक कोई कारगर ईलाज की ख़ोज की दावा किसी देश के द्वारा नहीं की गई है। विश्व समुदाय अभी तक इसके ईलाज से अनभिज्ञ है। अमेरिका, ईटली, आस्ट्रेलिया, चीन, फ़्रांस, ब्रिटेन, ईरान आदि जैसे चिकित्सा क्षेत्र में उच्च कोटी का स्थान रखनेवाला देश भी कोरोना से परेशान और हैरान है तथा संघर्ष कर रहा है। इन देशों में यूरोप महाद्वीप का इटली को सबसे ज्यादा झेलना पड़ रहा। जिन-जिन देशों में यह बीमारी उत्पात मचा रखा है, उन देशों के चिकित्सकों ने अभी तक इसके लक्षणों को देखते हुए सतर्क रहने व इसे फैलने से रोकने को कहा है और इसकी जानकारी हीं इस बीमारी का ईलाज है। हम सब भाग्यशाली हैं कि हमलोगों को कोरोना वायरस के बारें में इतनी जानकरी प्राप्त है जिसके माध्यम से इस बीमारी से लड़ सकते हैं।

Corona Virus को ऐसे समझा जा सकता है: ठंड मौसम के समाप्ति और गर्मी की शुरुआत यूं कहें मौसम के बदलाव मतलब सर्दी से गर्मी की ओर मौसम का जाना के समय यह virus अपना अस्तित्व में आता है जो एक संक्रमित व्यक्ति में कम से कम एक सप्ताह तक और अधिक से अधिक दो सप्ताह तक रहता हीं है। इससे पहले इससे ठीक होने का चान्स बनता हीं नहीं है। सधारण तौर पर देखा जाय तो इसे साधारण जुकाम (common cold) कहा जाता है जो अनेक प्रकार के विषाणुओं (Virus) इसके जनक व वाहक बनने का काम करता हैं इनमें 75% रहीनोवाइरस (Rhinovirus) तथा शेष में कोरोना वाइरस (corona virus) शामिल होता है। यह बदलते मौसम व सर्दियों (winters) के मौसम  में होता है। श्वसन मार्ग की म्यूकस झिल्ली में सूजन, नासाकोश में कड़ापन (stiffness), नाक बहना, छींकना, गले में खराश आदि इस बीमारी के प्रारंभिक लक्षण होते हैं।

Corona Virus लोगों में कैसे फैलता है तथा बचने के उपाय: यह एक पूर्णरूप से virus संक्रमित बीमारी है और यह इससे संक्रमित लोगों के द्वारा छींकने व सम्पर्क में आने से दूसरे लोगों में फैलता है। Corona Virus से संक्रमित व्यक्ति के द्वारा किसी भी वस्तुओं को स्पर्श करने से उस वस्तु में virus जम जाता है और फ़िर इस संक्रमित वस्तु के सम्पर्क में आने से एक स्वस्थ्य व्यक्ति corona virus में संक्रमित हो जाता है। यह virus एक संक्रमित व्यक्तियों में एक से दो सप्ताह तक रहता है तथा वस्तुओं पर चार से दस घंटे तक corona virus जीवित रहता है। Corona Virus के इसी स्वभाव की वजह से यह बीमारी जल्द हीं महामारी का रूप ले लेता है एवं इससे बचने का एक मात्र सरल और बहुत हीं जरुरी उपाय यह है कि इसको फैलने से रोका जाना चाहिए। जिस व्यक्ति को ऐसे लक्षण हों उनको तुरन्त अपने नजदीकी अस्पताल से सम्पर्क करना चाहिए और स्वस्थ्य लोगों से दूरी बनाकर रहना चाहिए ताकि लोगों में यह वायरस फैल न सके। एक स्वस्थ्य व्यक्ति को यह भी जरुरी हो जाता है कि वह बगैर जरुरी के लोगों से न मिले किसी वस्तु का स्पर्श करने से बचे यदि किसी वस्तु को स्पर्श कर लिया है तो वह अच्छी तरह से अपने दोनों हांथों को करीब 20 सेकेण्ड तक अपने हाँथ को साफ करके अपने घर में प्रवेश करे।

अभी जिस प्रकार से दुनिया में corona virus का कहर फैला है उस हिसाब से वर्तमान समय में अपने घर से बिना मतलब के बाहर न निकलें, लोगों से न मिलें तथा भीड़-भाड़ वाला इलाका में जाने से बचें। corona virus से सतर्क रहना, लोगों से दूरी तथा वस्तुओं को स्पर्श करने से परहेज व हांथों की साफसफाई और अपने हांथों से मुहँ, नाक आदि जैसे संवेदनशील अंग को स्पर्श से बचना हीं ईलाज है। यदि आपके शरीर में ठण्ड लगना, सिरदर्द, बुखार, छींकना, खाँसना तथा शरीर में सामान्य पेशीय दर्द जैसे इन्फ्लूएंजा के लक्षण हो तो देर न करते हुए अच्छे चिकित्सक से अपना ईलाज कराने का प्रयास करें, किसी मेडिसिन दुकान से इसकी दवा न लें यह Virus के लक्षण हो सकतें हैं। सतर्क रहें और जागरूक रहें यहीं इसका ईलाज है। जय हिन्द!  

Comments

Popular posts from this blog

एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात का ख्याल अवश्य रखना चाहिए।

एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए, यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात  का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए। यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इन बातों का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। हम कोई भी काम करते हैं उसकी योजना अवश्य तैयार करते हैं। एक छोटा सा छोटा काम के लिए भी हम योजना बनाते हैं। हलांकि छोटे कामों के लिए बनाये गए योजना हमारा दिमाग को पता नहीं चलता। हमारे दिमाग को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसपर कभी आपने सोचा है कि आख़िर ऐसा क्यों होता है ? इसकी वजह को हमे जानने का प्रयास अवश्य करनी चाहिए। ऐसे तो इसके अनेकों वजह हो सकते हैं और इसके मनोवैज्ञानिक कारण भी कई हो सकते हैं, लेकिन हमे इन भारी वजहों को छोड़कर एक सरल वजह की तलाश करने की जरूरत है। मेरे अनुसार सरल स्वभाव से इसका एक वजह यह भी हो सकता है कि हमारा दिमाग इन छोटे-छोटे कामों को पहले कई बार कर चुका होता है। यूं कहें इस काम को मेरा दिमाग पूर्ण रूप से अभ्यस्त हो गया होता है। इसलिए हमारा दिमाग को इस छोटा काम को पूरा करने में किसी प्रकार की परेश...

एक कप चाय, मिट्टी वाली में - चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर भी नहीं वो कैसे !

एक कप चाय से याद आया कि मिट्टी के बर्तन वाली चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर एक प्रेमी को अपने प्रेमिका या एक प्रेमिका को अपने प्रेमी से मिलने में भी नहीं होगा! लेकिन वो मजा इस चाय पीने में आपको मिलेगा।  आप महिला हों या पुरुष यदि आप अपने जीवन में, प्रेम में प्रवाहित होने के आनंद से वंचित रह गाएं हैं तो हमारी मानिये एक बार इस चाय के प्रेम में बह जाइये, डूब जाइये और इसके गर्माहट में गोते लगा लीजिये! इसके मंद-मंद सुगंध में अपने नाक के दोनों सुराग को झोंक दीजिये। लेकिन एक बात का ख्याल रखियेगा,   इस चाय को पीने में कभी जल्दीबाजी नहीं कीजियेगा। नहीं तो, आपका जीभ आपसे नाराज हो जायेगा। बेमतलब के आप बेचारा स्वभाव से कोमल जीभ को रुखा कर दीजियेगा। यदि आपको विश्वास नहीं होता, तो एक बार मिट्टी वाला चुक्का में परोसी गई चाय को अपने होंठ से लगाकर और चाय को जीभ पर गिराकर तो देखिये! जैसे हीं, यह चाय आपके जीभ को स्पर्श करेगी वैसे हीं आप स्वयं इसके स्वाद से परिचित हो जाएंगें। हमारी मानिये तो आज हीं आप नुक्कड़ वाली एक कप चाय का मज़ा ले लीजिये। भारत आधुनीकता की ओर कदम बढ़ा च...

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।।

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।। राहुल गांधी ने संसद में जिस 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल या संदर्भ का जिक्र किया, वह सीधा हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की कार्यशैली पर था। गांधी ने सदन में एक पुरानी फाइल या रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह तर्क देने की कोशिश की कि सरकार कुछ खास उद्योगपतियों (अडानी-अंबानी) को फायदा पहुँचाने के लिए नियमों में बदलाव करती है। उन्होंने 'एल्फिंस्टन' नाम का जिक्र उन ऐतिहासिक नियमों या व्यवस्थाओं के संदर्भ में किया जो मुंबई के बंदरगाहों या रेलवे के बुनियादी ढांचे से जुड़ी थीं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरते हुए निम्नलिखित बातें कहीं: ​नियमों में बदलाव: उनका आरोप था कि सरकार ने पुराने नियमों (जिनका उन्होंने एल्फिंस्टन संदर्भ से जोड़ा) को दरकिनार कर दिया ताकि एयरपोर्ट्स और पोर्ट्स का नियंत्रण कुछ विशेष व्यापारिक समूहों को दिया जा सके। ​अडाणी समूह का जिक्र: उन्होंने दावा किया कि पहले नियम था कि जिसे एयरपोर्ट संचालन का अनुभव नहीं है, उसे टेंडर नहीं म...