भारत सरकार कोरोना वायरस संक्रमण को राष्ट्रीय आपदा में रखने की कि घोषणा:
कोरोना वायरस का दायरा
भारत में दिनों-दिन बढ़ता हीं जा रहा है। इसके बढ़ते स्वरूप को देखते हुए भारत सरकार
ने इस संक्रमण बीमारी से मरनेवालों को “राष्ट्रीय आपदा” में शामिल करने की घोषणा
किया है। दूसरे शब्दों में मतलब साफ है कि कोरोना वायरस से उत्पन्न संक्रमण बीमारी
को राष्ट्रीय आपदा के अन्तर्गत रख लिया गया है। अब इससे संक्रमित लोगों का उपचार
भारत सरकार खर्च उठाएगी और इस संक्रमण से व्यक्ति की मौत होने पर राष्टीय आपदा कोष
से चार लाख की राशि देने का प्रवधान है। इसके लिए परिजन को कोरोना वायरस से मृत्यु
हुई व्यक्ति का प्रमाण पत्र नजदीक के राष्ट्रीय आपदा कार्यालय में जमा करना होगा,
जिसके बाद आपदा राशि उनके परिवार को मिल जायेगा।
अमेरिका ने भी कोरोना वायरस संक्रमन से पीड़ित लोगों के लिए आर्थिक मदद का किया
एलान:
ऐसा यह भी नहीं है
कि भारत सरकार कोरोना वायरस को लेकर अपने आवाम के लिए इतना चिन्तित है बल्कि United
State of America (U.S.A) के राष्ट्रपति
डोनाल्ड ट्रम्प ने भी अपने देश में संक्रमण का बढ़ता देखकर सरकारी मदद की घोषणा
किये हैं। अमेरिकी सरकार ने वायरस से बचने के लिए लोगों को रोजगार भत्ता, सरकारी
उपचार और मुफ्त जीवन बीमा जैसे सरकार की ओर से अमेरिकी जनता को दिये जाने की घोषणा
किया गया है।
कोरोना वायरस का प्रकोप दक्षिण भारत से लेकर उतर भारत के सीमा तक हुआ विस्तार:
भारत में लगातार
वायरस से संक्रमित लोगों में इजाफ़ा हीं होते जा रहा है। केरल से शुरू हुआ कोरोना
वायरस आज भारत के तेरह राज्यों में फैल चुका है। इन तेरह राज्यों को मिलाकर अभी तक
84 लोग इससे संक्रमित पाए गयें हैं, जिनका उपचार भी चल रहा है। इनमें दिल्ली के
सात तथा इससे सटे उतर प्रदेश में बारह, हरियाणा में चौदह, राजस्थान में तीन और
पंजाब में एक संक्रमण के मामले सामने आये हैं। केरल में पहले से बढ़कर अब उन्नीस
लोग संक्रमित हो चुके हैं और इसके नजदीकी राज्य कर्नाटक में 6, महारष्ट्र में 14,
तेलंगाना, तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश में एक-एक संक्रमित मरीज पाए गए हैं। भारत के
सूदूर उतर में स्थित लद्दाख राज्य में तीन तथा इससे सटे राज्य जम्मू और कश्मीर में
दो व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गाएं हैं। भारत का दक्षिण से लेकर सुदूर
उतर तक का राज्य कोरोना वायरस के चपेट में आ चुका है।
साफसफाई पर देना होगा ध्यान विशेषकर अपने हांथों को करें ज्यादा साफ:
आज भारत के लोग
कोरोना वायरस से सतर्क रहना शुरू कर दिये हैं, इसका सबूत है की लोग मास्क पहने हुए
बाजार, अस्पताल, स्कूल, कालेज या अन्य स्थानों पर घूमते दिखाई देने लगें हैं। लेकिन
इतने भर से काम नहीं चलनेवाला। हमें साफसफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत आन पड़ी
है। शारीरिक साफसफाई में सबसे ज्यादा विशेष स्थान हांथों का है जिसका जिक्र हमारे
धार्मिक ग्रन्थों में भी जिक्र है और हम सब अपने पूर्वजों के द्वारा भी सुनते आएं
हैं कि विद्यार्थियों कम से कम तीन-चार बार हाँथ साफ करना चाहिए। यह जानते सब हैं
लेकिन करते बहुत कम हीं लोग हैं परन्तु अब करने का समय आ गया है। वाकई में कोरोना
वायरस को फैलने से रोकना चाहते हैं तो हम सब को साफसफाई का बहुत ध्यान रखना होगा।
अपने शरीर, कपड़े, घर आदि को साफ़ रखना होगा। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सरकार
द्वारा चिकित्सक सलाह जारी किया गया है, जिसमें हाँथों के साफसफाई पर विशेष जोर
देकर बताया गया है। इसके अनुसार 60 प्रतिशत युक्त हैंडवश
से करीब एक मिनट तक अपने हाँथ को अच्छी तरह से साफ करने से इस वायरस को फैलने से
काफी हद तक रोका जा सकता है।
