भाजपा सरकार युवाओं की पीढ़ियां और उनका भविष्य बर्बाद कर रही है: आरजेडी नेत्री कंचना यादव।। N5/नई दिल्ली / पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की नेता कंचना यादव ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर सामने आए उनके एक बयान में उन्होंने सरकार की नीतियों, विशेषकर शिक्षा और रोजगार के मोर्चे पर, गंभीर सवाल उठाए हैं और तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया है। ###परीक्षाओं और नौकरियों के खात्मे का आरोप: कंचना यादव ने केंद्र सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा, "भाजपा की सरकार एकदम बेहूदा सरकार है, नालायक सरकार है। देशद्रोही सरकार है।" आरजेडी नेत्री ने आगे आरोप लगाया कि इस सरकार ने देश में परीक्षाओं और नौकरियों की व्यवस्था को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यह स्थिति देश के बच्चों की जिंदगी को खत्म करने की कगार पर ले जा रही है। ###प्रमुख परीक्षाओं में गड़बड़ी पर उठाए सवाल देश में हाल के दिनों में विभिन्न प्रतियोगी और राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं मे...