Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2023

"हम चाहते हैं कि हर भारतीय के थाल में बिहार का कोई-न-काई व्यंजन हो"-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।।

हम चाहते हैं कि हर भारतीय के थाल में बिहार का कोई-न-काई व्यंजन हो- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।। बिहार की राजधानी पटना में आयोजित ‘किसान समागम’ में करिब पाँच हजार किसानों ने भाग लिया। राज्य के चारों कोने से आए किसान इस समागम का हिस्सा बने , गवाह बने। इसमें हाईप्रोफ़ाइल किसानों से लेकर , साधारण जीवन व्यतित करनेवाले , बिहार के किसान शामिल हुए थे। हिन्दी , मगही , ठेठ बिहारी बोलनेवाले किसान थे , तो अंग्रेजी भाषा में बात करनेवाले भी किसान , इस समागम का हिस्सा थे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी समागम के हिस्सा थे। बिहार के कृषि व्यवस्था में सुधार करना और खेती से अधिक-से-अधिक फसलों का उत्पादन करना आदि इस समागम का मुख्य उद्देश्य रहा। राज्य में जिस प्रकार से खेत के दायरा कम होते जा रहा है और उसके स्थान पर सड़क , उद्योग-धंधे , सरकारी भवनों आदि का निर्माण किया जा रहा है , उससे कम खेती में अधिक पैदावार उत्पादन करने की व्यवस्था को राज्य में जल्द-से-जल्द बहाल करने कि जरूरत है , ताकि खाद्य समस्या को पैदा होने से रोका जा सके और इसपर नियंत्रण रखा जा सके। ‘ किसान समागम’ में तैयार किये गए रोड मैप की ज...

कांग्रेस के रायपुर अधिवेशन सुन, नरेन्द्र मोदी टीम ऐसे घबरा गई जैसे- ‘इनकी कोई चोरी पकड़ी गई हो!

कांग्रेस के रायपुर अधिवेशन सुन , नरेन्द्र मोदी टीम ऐसे घबरा गई जैसे- ‘इनकी कोई चोरी पकड़ी गई हो! कांग्रेस के रायपुर अधिवेशन सुन , नरेन्द्र मोदी टीम ऐसे घबरा गई जैसे- ‘इनकी कोई चोरी पकड़ी गई हो।’ ये लोग दौड़े-दौड़े ईडी , आईटी और सीबीआई के पास गए और अधिवेशन के कर्ता-धर्ता पर ताबड़-तोड़ छापेमारी करवा दी। कांग्रेस , भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव के घर पर ईडी और आईटी वालों ने सतरह घंटा तक छापेमारे की। इसके बाद विधायक देवेन्द्र यादव हौसला के साथ कहा , “ जब निर्णय अटल , संकल्प अचल और नीयत साफ हो तब आत्मविश्वास और निडरता के साथ काम होता है। ” छतीसगढ़ , भिलाई कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा , “ ईडी , सीबीआई का रेड क्या होता है! ये चरित्र पर बार होता है। किसी व्यक्ति का चरित्र क्या हाता है , दृष्टिकोण क्या है , उसपर बार होता है। और मुझे इस बात को बोलने में , और उनको भी सुनने में गर्व हुआ होगा कि हमारे चरित्र पर कोई सवाल नहीं उठा सकता। ” उन्होंने अपने साथियों को संबोधित करते हुए आगे कहा कि यह चरित्र कहाँ से आया ? ये चरित्र आया , आप जैसे मजबूत सथियों से। उन्होंने मुझे बोला! ईडी के लोगो ने बोल...

छतीसगढ़ राजधनी रायपुर में महाधिवेशन पूर्व ईडी और सीबीआई के धमाकेदार छापे।।

छतीसगढ़ राजधनी रायपुर में महाधिवेशन पूर्व ईडी और सीबीआई के धमाकेदार छापे।। कुछ दिनों पहले कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेरा ने प्रेस वार्ता के दरम्यान कहा था , “ आज के भारत में ईडी का मतलब एलिम्नेटिंग डेमोके्रसी हो गया है। वर्ष 2004 से लेकर वर्ष 2014 के बीच यूपीए की सरकार थी। इस दम्यान यूपीए की सरकार के समय ईडी ने 112 बार छापे मारे थे। जबकि पछिले आठ साल से भारत में नरेंद्र मोदी की सरकार है , बीजेपी की सरकार है के दरम्यान ईडी ने 3010 छापे मारे हैं। और अगर आप राजनीतिक दलों को , नेताओं पर पड़े छापे के लिस्ट को देखते हैं और उसे सामने रखते हैं , तो ईडी के द्वारा 95 प्रतिशत छापे विपक्ष नेताओं पर डाले गए हैं। ” कांग्रेस पर पड़े ईडी के छापे का जिक्र करते हुए पवन खेरा ने कहा था , “ आपको मालूम होगा ‘नेशनल हेराल्ड’ पर ईडी के द्वारा छापा डाला गया था , इसमें राहुल गाँधी से लगातार 50 घंटों तक ईडी ने पूछ-ताछ की थी। कांग्रेस पूर्व अध्यक्षा सोनिया गाँधी से लगातार तीन दिनों तक ईडी के द्वारा पूछ-ताछ की गई। वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी सात-आठ घेटे की पूछ-ताछ की गई थी और अब छतीसगढ़ में ल...

कैबिनेट के पहली मीटिंग में पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करेंगे- भूपेंद्र सिंह हुड्डा।।

  कैबिनेट के पहली मीटिंग में पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करेंगे- भूपेंद्र सिंह हुड्डा।। हरियाणा राज्य , कर्मचारियों और सरकार का अखाड़ा बन गया। पुलिस की लाठी , आँसू गैस और पानी का बौछार को सहन करने वाले लोगों का जमावड़ा के शरणस्थली में तब्दिल हो गया। एक तरफ कर्मचारी लोग सड़क पर आ चुके हैं , तो दूसरी तरफ हरियाणा की सरकार इन्हे लाठी-डंडों से मारकर अपने रास्ता के काँटे को दूर करने के फ़िराक़ में है। जबकि इस घटना से आहत कांग्रेस पार्टी के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा , “ हमारी सरकार बनते हीं हम लोग सदन के पहली कैबिनेट मीटिंग में पूरानी पेंशन स्कीम को लागू करेंगे। ” भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा , “ हम लोग हरियाणा में पहली कैबिनेट मीटिंग में पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करेंगे। हमें मालूम हुआ कि सरकार कर्मचारियों पर लाठी और पानी का बौछार की है। ये जो व्यवहार है सरकार का , वो ठीक नहीं है। ये लोग लाठी-डंडा और गोली से सरकार चलाना चाहते हैं। कभी लाठियों और गोलियों से सरकार चली है! लाठियों और गोलियों से सरकार नहीं चलती है। कोई सरकार के पास अधिकार माँगने आता है , तो सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए...

हरियाणा सरकार पागल हाथी की तरह कर्मचारियों को रौंद दिया है।

  हरियाणा की सरकार पागल हाथी की तरह कर्मचारियों को रौंद दिया। हरियाणा में मौजूदा सरकार जो बीजेपी के साँठ-गाँठ से चलायी जा रही है , उसके व्यवहार से यहीं कहा जा सकता है कि सरकार बेलगाम घोड़ा हो चुकी है , पागल हाथी का रूप धारण कर ली है। दूसरे शब्दों में कहें तो हरियाणा की सरकार लोकतंत्र को ताख पर रखकर राज्य में शासन चला रही है। राज्य के कर्मचारियों ‘पुरानी पेंशन स्कीम’ को लागू करने को लेकर सड़क पर आन्दोलन करने लगे तो इनकी बात सुनने के बजाय इनपर लाठियाँ भांजने लगी। हरियाणा की सरकार , कर्मचारियों के द्वारा शुरू किया गया भारी संख्या में आन्दोलन को कूचलने के प्रयास में जूट चुकी है। सरकार इन आन्दोलनकारियों पर पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी है। राज्य पुलिस के द्वारा   इन आन्दोलनकारियों पर बरबर तरीके के साथ लाठियाँ भाँजी और इन लोगों को बर्बरता के साथ पीटा गया और प्रताड़ीत किया गया। इतना ही नहीं इन पर आँसू गैस छोड़े गए और पानी के बौछार से इनके आन्दोलन को कूचलने का दमनकारी प्रयास किया गया है। हरियाणा के कर्मचारियों के द्वारा सरकार से ‘पुरानी पेंशन योजना’ मांग करने व राज्य में इसे फिर से बहाल...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीटर खाता के साठ प्रतिशत फ्लोवर्स फर्जी हैं- सुप्रिया श्रीनेत।।

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीटर खाता के साठ प्रतिशत फ्लोवर्स फर्जी हैं- सुप्रिया श्रीनेत।। ट्वीटर एक रिपोर्ट के अनुसार यह बात सामने आई है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीटर खाता के साठ प्रतिशत फ्लोवर्स फर्जी हैं। ट्वीटर के द्वारा किया गया मोदी का इस खुलासा को कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत   प्रेस वार्ता के माध्यम से सार्वजनिक कीं। इससेे मोदी की लोकप्रियता पर कितना असर पड़गे यह देखनेवाली बात होगी , लेकिन फिलहाल इस घटना के आधार पर इतना तो अवश्य कहा जा सकता है कि ट्वीटर खाता के फलोवर्स फर्जी होते हैं। रिपोर्ट का हवाला देते हुए कांग्रेस लीडर सुप्रिया श्रीनेत ने कहा , “ नरेंद्र मोदी जिस पार्टी से हैं , उस पार्टी के अठारह हजार ट्वीटर खाते हैं , जो देश में फेक न्यूज फैलाने का काम करता है। भारत में तीव्र गति से छानेवाला , लोगों के बीच गहरा असर छोड़नेवाला व देश की बड़ी जनसंख्या को अपनेे बातों में फंसाकर रखनेवाला ‘इन्सटाग्राम’ के सोलह मीलियन इन्फल्यूएंसर के खाते भी फर्जी हैं। ” श्रीनेत ने कहा , “ मोदी सरकार इन तथ्यों पर पूर्व साधे रखी अपनी चुप्पी को तोङे और ऐसे संव...

त्रिपुरा कांग्रेस डेलिगेट्स ने चुनाव आयोग को राज्य के गलत गतिविधियों का एक रिपोर्ट जमा किया ।

त्रिपुरा कांग्रेस डेलिगेट्स ने भारत के चुनाव आयोग को राज्य के विधान सभा चुनाव से जुड़े गलत गतिविधियों का एक रिपोर्ट जमा किया है। इस रिपोर्ट में राज्य में हो रहे तत्कालिन गतिविधियों से अवगत कराया है और इसपर आयोग के द्वारा उचित कार्रवाई करने की भी उससे गुजारिश की है। कांग्रेस डेलिगेट्स ने कहा, “त्रिपुरा में अराजकता का और असुरक्षा का माहौल बना दिया गया है। अनेक ऐसी घटनाएं हुईं, जहाँ पर सामान्य मतदाताओं से लेकर कांग्रेस के प्रत्याशियों तक को हिंसा का सामना करना पड़ रहा है। और सुरक्षाकर्मी इन घटानाओं को नजरअंदाज कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस प्रभारी डाक्टर अजय कुमार पर बहुत बुरी तरह से हमला किया था।” डेलिगेट्स प्रतिनिधि ने आगे कहा, “पिछले कुछ समयों से त्रिपुरा में ‘बाईक बाहनी’ के लोग राज्य में आतंक फैलाने का काम कर रहे हैं और इस ‘बाईक बाहनी गैंग’ का निर्माण व इसकी शुरूआत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया है। ये लोग त्रिपुरा में आतंक फैलाने का काम कर रहे हैं। मोहनपुर, चारिलाम, माधोपुर, ब्रजपुर, सुरमा, खैरपुर, सूर्यापारा ऐसे विभि...

बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित कार्ययालय पर आयकर विभाग का करीब साठ घंटा का रेड।

बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित कार्ययालय पर आयकर विभाग का करीब साठ घंटा का रेड। बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित कार्ययालय पर आयकर विभाग ने करीब साठ घंटा तक खोज-बीन किया है। इसमें विभाग को क्या दास्तावेज हाथ लगे हैं, जिसका अभीतक खुलासा नहीं हुआ है। फिर भी, लोग अनुमान लगा रहे हैं कि यह भरतीय प्रेस के साथ सरकार ठीक व्यवहार नहीं की। सरकार के इस कार्य से भारत के प्रेस की आजादी पर गलत असर पड़ेगा और इससे भारतीय प्रेस की स्वतंत्रता प्रभावित होगी, जबकि पहले से ही भारतीय प्रेस की स्वतंत्रता पड़ोसी देशों से भी खराब स्थिति में है।  भारत सरकार के इस फैसला पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “बीबीसी पर आयकर विभाग के द्वारा रेड करना, यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण को दर्शाता है। यह भारतीय जनता पार्टी बीजेपी सरकार का राजनीतिक प्रतिशोध है। यह प्रेस की स्वतंत्रता को पूरी तरह से प्रभावित करता है और ऐसा ही चलता रहा तो भारत से मीडिया ही समाप्त हो जाएगी। बीजेपी भारत की एकमात्र जनादेश तानाशाही पार्टी है जो हिटलर से भी कहीं बढ़कर है।” कांग्रेस लीडर पवन खेरा ने कहा,...

Rahul Gandhi said, “the prime minister directly insults me, he says why is your name Gandhi not Nehru!

  Rahul Gandhi said, “the prime minister directly insults me, he says why is your name Gandhi not Nehru! The congress leader, Rahul Gandhi said, “the prime minister directly insults me, he says why is your name Gandhi not Nehru! So, the prime minister of the country directly insults me, but his words not taken of the record. But, doesn’t matter, because the truth always comes out.” Rahul Gandhi said that and all you have do whose looked my face, when I was speaking looked, his face while he was speaking looked, how many times he will drank water, how will hand be shaking while he will drinking water in the parliament during speech Narendra Modiji. He doesn’t realized, absolute last think, I’m scared of, is Narendra Modi?     Gandhi further said, “according   to the rules speech can be parts of speech can be remove from the record. If, you are saying something without support or if you are insulting someone. But I did not insult anybody, I use the kindness langu...

महिलाओं को आरक्षण देने में क्यों कतराती है, बीजेपी!- रजनी अशोकराव पाटिल।

  महिलाओं को आरक्षण देने में क्यों कतराती है, बीजेपी!- रजनी अशोकराव पाटिल।  कांग्रेस लीडर अशोकराव रजनी पाटिल ने कहा, “राजिव गांधी जी ने भारत में पहली बार हमारे देश में 33 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षण को ग्राम पंचायत चुनाव में देने का काम किये हैं। उन्होंने यह संविधान में 77वां और 78वां संशोधन करके, महिलाओं को आरक्षण देने का काम किये। ग्राम पंचायत स्तर पर महिलाओं का मिला आरक्षण की वजह से आज मैं संसद भवन में खड़ी हूँ और आपके सामने अपनी बात रख रही हूँ।” अशोकराव पाटिल ने कहा, “महिलाओं को आरक्षण देने में बीजेपी क्यों कतराती है? इनके शासन के नौ साल हो चुके हैं। अभी तक महिला आरक्षण बिल को नहीं ला सके। भारत में इनकी स्पष्ट बहुमत की सरकार है, कोई विरोध नहीं कर सकता। आपके खिलाफ किसी को जाने की ताकत नहीं है। और अगर कोई आपके फैसले का विरोध करता है, तो उसे बुल्डोज करने की ताकत आपके पास है। फिर, अप महिला आरक्षण बिल क्यों नहीं लाते!” रजनी अशोकराव ने कहा, “जब भारतीय जनता पार्टी के लोग नारा देते हैं, ‘बेटी बचाओ और बेटी बढ़ाओ’, तो उस बेटी को बीजेपी से कौन बचाएगा! हाथरस की घटना, जिसमें दो दलित मह...

प्रधानमंत्री ने संसद भवन में जवाब नहीं दिए- राहुल गाँधी। ।

भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी साल 2014 से पहले  विश्व के 609वां अमिर पायदान  पर थे, लेकिन ऐसा क्या हुआ कि वह रातों-रात विश्व के दूसरे अमिर व्यक्ति बन गए। बर्ष 2014 के बाद भारत में इसी के समानांतर एक और घटना घटित हुई और वह है कि नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बन गए। यहीं समानांतर क्रिया आज भारत में सवाल खङा कर दिए है और उसपर से हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट, तो गौतम अडानी को विश्व के 20वां धनी के लिस्ट से बाहर कर दिया। लोकतंत्र प्रहरी व कांग्रेस लीडर राहुल गाँधी इसी सम्पूर्ण मामला को लेकर संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी से साधारण-साधारण से सवाल किए। लेकिन अफसोस! हमारे प्रधानमंत्री राहुलजी के एक भी सवाल का जवाब देना मुनासिब नहीं समझा और ऊपर से भरी संसद भवन के महफ़िल में कविता पाठ-पठन किए- "तुम्हारे पाँव के नीचे कोई जमीन नहीं, कमाल ये है कि फिर भी तुम्हे यकीन नहीं।" इसके बाद संसद में बैठे लोग ठहाके लगाए और विपक्ष का मजाक उङाया। राहुल गाँधी संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा, " आप और अडानी दोनों एक साथ मिलकर विदेश कितने समय गए, अडानी के साथ आपका संबंध क...

"एक जवाब नहीं दिया प्रधानमंत्री जी ने"- राहुल गाँधी।। गौतम अदानी लूटपाट।

"एक जवाब नहीं दिया प्रधानमंत्री जी ने"- राहुल गाँधी।। गौतम अडानी लूटपाट।  'लोकतंत्र सिपाही' राहुल गांधी संसद भवन से बाहर निकले, तो उदास, परेशान व काफी व्यथित दिखे, इनको देखने से ऐसा लग रहा था कि इनका मूल्यवान चीज, कोई ले लिया हो या  सिपाही के देश पर किसी ने हमला कर दिया हो और सिपाही को बंदी बना लिया हो। ऐसी हालात में पत्रकारों के द्वारा पूछे गए सवाल को जवाब में राहुल गाँधी ने कहा, " प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एक भी सवाल का जवाब नहीं दिए।"  राहुल गाँधी ने कहा, "हमारे सवाल कठीन बिलकुल ही नहीं थे। सवाल सरल व असान थे, उसको भी प्रधानमंत्री ने जवाब नहीं दिए। पता नहीं क्यों जवाब नहीं दिए! अडानी जी से संबंधित सवाल थे, लेकिन जवाब नहीं दे सके। मैंने तो यहीं पूछा था, अडानी के साथ आपका रिश्ता क्या है, उनके साथ आपका संबंध कैसे हैं, आप और वो एक-साथ विदेश गए हैं ? ऐसे छोटे से सवालों का जवाब हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी नहीं दिए। "  आपको बता दूँ  कि ऐसे तो राहुल गाँधी बहुत पहले से भारत के उद्योगपति गौतम अडानी के द्बारा किए जा रहे 'लूटपाट नीति'...

पूस की रात - भाग चार- मुंशी प्रेमचंद।।

पूस की रात - भाग चार- मुंशी प्रेमचंद।। पत्तियाँ जल चुकी थीं। बगीचे में फिर अँधेरा छाया था। राख के नीचे कुछ-कुछ आग बाकी थी , जो हवा का झांेका आ जाने पर जरा जाग उठती थी ; पर एक क्षण में फिर आँखे बंद कर लेती थी। हल्कू ने फिर चादर ओढ़ ली और गर्म राख के पास बैठा हुआ एक गीत गुनगुनाने लगा। उसके बदन में गर्मी आ गई थी , उसे आलस्य दबाए लेता था। जबरा जोर से भूँककर खेत की ओर भागा। हल्कू को ऐसा मालूम हुआ कि जानवरों का एक झुंड उसके खेत में आया है। शायद नीलगायों का झुंड था। उनके कुदने-दौड़ने की आवाजें साफ कान में आ रही थीं। फिर ऐसा मालूम हुआ कि वह खेत में चर रही हैं। उनके चबाने की आवाज चर-चर सुनाई देने लगी ? उसने दिल में कहा- नहीं , जबरा के होते कोई जानवर खेत में नहीं आ सकता। नोच ही डाले। मुझे भ्रम हो रहा है। कहाँ! अब तो कुछ सुनाई नहीं देता।   मुझे भी कैसा धोखा हुआ। उसने जोर से आवाज लगाई- जबरा , जबरा। जबरा भूँकता रहा। उसके पास न आया। फिर खेत के चरे जाने की आहट मिली। अब वह अपने को धोखा न दे सका। उसे अपनी जगह से हिलना जहर लग रही था। कैसा दंदाया हुआ बैठा था। इस जाड़े-पाले में खेत में जाना...

अरविंद केजरीवाल के सौ करोङ रुपए के शराब घोटाले की जांच कौन करेगा?-अजय माकन। ।

अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल भारत में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी,  भारत की राजधानी दिल्ली में आन्दोलन किए थे,  इस आन्दोलन ने उस समय के भारत सरकार को ईंट-से-ईट बजा दी थी। शिला दीक्षित की सरकार चुनाव हार गई और फिर कांग्रेस भी चुनाव हार गई। इन लोग इस वादा के साथ आन्दोलन किए और चुनाव जीते कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए 'लोकपाल'  लाएंगे। आज  अन्ना और केजरीवाल के आन्दोलन और इस मुद्दा पर चुनाव जीतकर सरकार बनाई के नौ साल हो चुके हैं, लेकिन अफसोस ये लोग अभी तक 'लोकपाल' को नहीं ला सके। और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस की शिला दीक्षित की सरकार के द्वारा गठित किया गया 'लोकायुक्त' को भी पंगु बना दिया है।  यह भ्रष्टाचार के खिलाफ कैसी लङाई लङ रहे हैं, "अरविंद केजरीवाल  स्वयं भ्रष्टाचार कर रहे हैं, 'लोकपाल' को लागू नहीं किए और  'लोकायुक्त' को भी पंगु बना दिए।" यह कहना है कांग्रेस सीनियर लीडर अजय माकन का। अजय माकन ने कहा," भ्रष्टाचार के खिलाफ 'लोकपाल' लागू करने के नाम पर चुनाव जीत कर सरकार बनानेवाली आम आदमी पार्टी...

देखना! अडानी पर नरेंद्र मोदी स्वयं संसद में बहस होने नहीं देंगे- राहुल गाँधी।।

देखना! अडानी पर नरेंद्र मोदी स्वयं संसद में बहस होने नहीं देंगे- राहुल गाँधी।। भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी रातों-रात विश्व का दूसरा अमीर व्यक्ति कैसे बन गए, इसका खुलासा अमेरिकन 'हिंडनबर्ग' ने किया। और इस खुलासा के बाद अडानी की चोरी की संपत्ति बरबाद होना शुरू हुआ जो लगातार जारी है। इनके शेयर में लगातार गिरावट आई और देश के आम नागरिक का पैसा भी बरबादी के कगार पर पहुंच गए है। इस घटनाक्रम से आहत हुई, कांग्रेस का कहना है कि इसपर संसद भवन में बहस करना चाहिए।  कांग्रेस लीडर राहुल गाँधी ने कहा, " लाखों-करोङ रुपए का घोटाला हुआ है, भारत का इन्फ्रास्ट्रक्चर को बंधक बना लिया गया है, इसपर संसद भवन में बहस होनी चाहिए। हम बहुत पहले से कहते आ रहे हैं कि मौजूदा सरकार हम दो और हमारे दो नीति पर चल रही है। यह सरकार भारत के दो-चार उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। उसमें अडानी जी को खुलकर मदद किया जा रहा है और इन्हे भारत की सरकारी संपति को सस्ते दाम पर दिए गए है।" राहुल गाँधी ने कहा, "सरकार डरी हुई है, अडानी के इस आर्थिक कांड को लेकर, सरकार बहस करना बिलकुल ही नहीं चाहती। लेकिन, सरकार ...

अडानी लूटपाट नीति के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन ।।

गौतम अडानी लूटपाट मामला शनै-शनै गहराता और गंभीर रूप धारण करते जा रहा है , लेकिन अफसोस सरकार पर जू तक नहीं रेंगा। मोदी सरकार सता के नशे में इतना पागलपन की ओर रुख किए हुए है, विपक्ष नेतागण के बातो पर ध्यान ही नहीं दे रहे है। विपक्ष नेतागण लाचार और बेवश होकर संसद भवन के सामने गाँधी जी के प्रतिमा के समक्ष नारे लगाए प्रदर्शन किए। विपक्ष नेतागण का कहना है कि अडानी लूटपाट नीति पर संसद में बहस हो, संसद में इस महाघोटाले पर चर्चा हो। आख़िर किसके सह से अडानी देश में लूटपाट किया, वह देश के आम आदमी के पैसा को लूटपाट करने में सक्षम कैसे हुआ। देश के आम नागरिक के लाखों-करोङ रुपए अडानी लूटपाट कर लिए है और बरबादी के कगार पर लाकर खङा कर दिए।  कांग्रेस के सीनियर और यूथ नेताओ देश के चारों तरफ अडानी लूटपाट पर संसद भवन में बहस हो, इसकी गहन जांच हो, जेपीसी लागू हो और आम आदमी के पैसा सुरक्षित रखने की सरकार जिम्मेदारी ले आदि मुद्दे के साथ देश व्यापी विरोध प्रदर्शन किए। जगह-जगह पर विरोध प्रदर्शन किए गए है। कहीं-कहीं पुलिस के द्वारा इन प्रदर्शन करनेवालों पर लाठी चार्ज और फिर गिरफ्तार किए गए।