गौतम अडानी लूटपाट मामला शनै-शनै गहराता और गंभीर रूप धारण करते जा रहा है , लेकिन अफसोस सरकार पर जू तक नहीं रेंगा। मोदी सरकार सता के नशे में इतना पागलपन की ओर रुख किए हुए है, विपक्ष नेतागण के बातो पर ध्यान ही नहीं दे रहे है। विपक्ष नेतागण लाचार और बेवश होकर संसद भवन के सामने गाँधी जी के प्रतिमा के समक्ष नारे लगाए प्रदर्शन किए।
विपक्ष नेतागण का कहना है कि अडानी लूटपाट नीति पर संसद में बहस हो, संसद में इस महाघोटाले पर चर्चा हो। आख़िर किसके सह से अडानी देश में लूटपाट किया, वह देश के आम आदमी के पैसा को लूटपाट करने में सक्षम कैसे हुआ। देश के आम नागरिक के लाखों-करोङ रुपए अडानी लूटपाट कर लिए है और बरबादी के कगार पर लाकर खङा कर दिए।
कांग्रेस के सीनियर और यूथ नेताओ देश के चारों तरफ अडानी लूटपाट पर संसद भवन में बहस हो, इसकी गहन जांच हो, जेपीसी लागू हो और आम आदमी के पैसा सुरक्षित रखने की सरकार जिम्मेदारी ले आदि मुद्दे के साथ देश व्यापी विरोध प्रदर्शन किए। जगह-जगह पर विरोध प्रदर्शन किए गए है। कहीं-कहीं पुलिस के द्वारा इन प्रदर्शन करनेवालों पर लाठी चार्ज और फिर गिरफ्तार किए गए।

Comments