गौतम अडानी कैसे! 42 गुणा दाम बढ़ाकर शेयर बेचा और विश्व के दूसरे अमिर व्यक्ति बन गए-हिंडन बर्ग।।पवन खेरा।।
गौतम अडानी 42 गुणा दाम बढ़ाकर शेयर बेचा-हिंडन बर्ग।।पवन
खेरा।।
अमेरिका की हिंडन बर्ग रिसर्च रिपोर्ट ने गौतम अडानी के आर्थिक
साम्राज्य को ईंट-से-ईंट बजा दिया है। रिपोर्ट में अडानी कैसे, मोदी सरकार के समयों में अचानक विश्व के दूसरे
अमिर व्यक्ति बन गए का खुलासा किया गया है। इस रिसर्च रिर्पोट के बाद अडानी का
शेयर धड़ाम से नन्हा बालक की तरह लूढ़क गया और जिसके बाद अडानी विश्व का दूसरा धनी
व्यक्ति का तमगा खो दिया।
कांग्रेस सीनियर लीडर पवन खेरा ने हिंडन रिपोर्ट रिसर्च के हवाले
प्रेस को बताया,“ नरेंद्र मोदी के मित्र गौतम अडानी पर
विश्व का सबसे बड़ा कार्पोरेट धोखाधड़ी का आरोप लगा है। अडानी अपने शेयर को 42 गुणा दाम बढ़ाकर बेच दिया। रिपोर्ट में यह भी
खुलासा किया गया है कि अडानी का जितना भी बिजनस चल रहा है, वो कर्ज में डूबा हुआ है और यह कर्ज भारत सरकार
ने दे रखी है।”
पवन खेरा रिपोर्ट के हवाले आगे कहा,“ अडानी 30 प्रतिशत भारत के सरकारी बैंको से और 8 प्रतिशत निजी बैंको से कर्ज ले रखे हैं।
इन्होंने अपने परिवारों के नाम से भारत सरकार से छूपा कर भारी मात्रा में माॅरिशस, यूएई जैसे देशों में संपति बना रखी है। कई
संदिग्ध मामलों में वांटेड चीनी बीजनेस मैन चूंन लींग के साथ नरेंद्र मोदी के
मित्र गौतम अडानी के गहरे संबंध हैं का भी खुलासा इस रिपोर्ट में किया गया है।”

Comments