यह बजट भारत के एक प्रतिशत बिलेनियर लोगों के लिए है- पी चिदम्बरम।।
भारत का इस साल का बजट गरीबों, मध्यवर्गिय
परिवारों व किसानों के लिए लेडिज पर्स साबित हुआ और ग्लूकोज पीता दिख रहा है।
घरेलू गैस पर सब्सिडी, किसानों के उर्वरक तथा कृषि उपक्रमों, मध्यवर्गिय रोजगार के लिए ऋण आदि पर कांग्रेस
के समय जैसे आर्थिक छूट की घोषणा नहीं की गई। शिक्षा, दवाईयां, खद्य
पदार्थ आदि पर आम लगों को और पिछड़े राज्यों को आर्थिक मदद नहीं दी गई।
भूतपूर्व वितमंत्री पी चिदम्बरम ने इस साल के आम बजट को भारत के एक
प्रतिशत अरबपतियों के लिए लाया गया बजट बतया है। चिदम्बरम ने कहा, “ इस बजट से कौन लाभान्वित होंगे? यह गरीबों के लिए नहीं है। जो युवाओं रोजगार की
तलाश में हैं, उनके लिए भी नहीं है। आम टैक्स पेयर के
लिए भी नहीं हैं। गृहनिर्माण व घर गृहस्थी चलानेवालों के लिए भी कुछ नहीं है, इस बजट में।”
पी चिदम्बरम ने कहा, “भारत
के एक प्रतिशत बिलेनियर लोगों और अहमदाबाद को बड़ी सिटी बनाने को ध्यान में रखते
हुए, इस बजट को तैयार किया गया है। वैश्विक
सर्वे के अनुसार भारत जिस आर्थिक कठिनाईयों जैसे महंगाई, भूखमरी, समावेशी
विकास का अभाव और बेरोजगारी के साथ गुजर रहा है, उसके लिए इस बजट में कोई समाधान नहीं है।”

Comments