Skip to main content

त्रिपुरा कांग्रेस डेलिगेट्स ने चुनाव आयोग को राज्य के गलत गतिविधियों का एक रिपोर्ट जमा किया ।

त्रिपुरा कांग्रेस डेलिगेट्स ने भारत के चुनाव आयोग को राज्य के विधान सभा चुनाव से जुड़े गलत गतिविधियों का एक रिपोर्ट जमा किया है। इस रिपोर्ट में राज्य में हो रहे तत्कालिन गतिविधियों से अवगत कराया है और इसपर आयोग के द्वारा उचित कार्रवाई करने की भी उससे गुजारिश की है।

कांग्रेस डेलिगेट्स ने कहा, “त्रिपुरा में अराजकता का और असुरक्षा का माहौल बना दिया गया है। अनेक ऐसी घटनाएं हुईं, जहाँ पर सामान्य मतदाताओं से लेकर कांग्रेस के प्रत्याशियों तक को हिंसा का सामना करना पड़ रहा है। और सुरक्षाकर्मी इन घटानाओं को नजरअंदाज कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस प्रभारी डाक्टर अजय कुमार पर बहुत बुरी तरह से हमला किया था।”

डेलिगेट्स प्रतिनिधि ने आगे कहा, “पिछले कुछ समयों से त्रिपुरा में ‘बाईक बाहनी’ के लोग राज्य में आतंक फैलाने का काम कर रहे हैं और इस ‘बाईक बाहनी गैंग’ का निर्माण व इसकी शुरूआत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया है। ये लोग त्रिपुरा में आतंक फैलाने का काम कर रहे हैं। मोहनपुर, चारिलाम, माधोपुर, ब्रजपुर, सुरमा, खैरपुर, सूर्यापारा ऐसे विभिन्न जगहों पर कई सारे घटनाएं हुई है। लोगों के ऊपर बहुत बुरी तरह से हमले किये गए हैं।”

कांग्रेस सीनियर लीडर पवन खेरा ने कहा, “हमारे त्रिपुरा डेलिगेट्स ने चुनाव आयोग को राज्य के सारी घटनाएं से अवगत करा दिए हैं और चुनाव आयोग की तरफ से उचित कार्रवाई के आश्वासन भी हमलोगों को मिला है। और मुझे उम्मिद है कि आयोग इसपर साहसी, लोकतांत्रिक कदम उठाएगी। हमारे त्रिपुरा नेता ने एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया है कि कैसे भारत के गृहमंत्री त्रिपुरा जाकर यहाँ के चुनाव आयोग अधिकारियों से रात के एक बजे बैठक की है।” 

Comments

Popular posts from this blog

एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात का ख्याल अवश्य रखना चाहिए।

एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए, यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात  का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए। यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इन बातों का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। हम कोई भी काम करते हैं उसकी योजना अवश्य तैयार करते हैं। एक छोटा सा छोटा काम के लिए भी हम योजना बनाते हैं। हलांकि छोटे कामों के लिए बनाये गए योजना हमारा दिमाग को पता नहीं चलता। हमारे दिमाग को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसपर कभी आपने सोचा है कि आख़िर ऐसा क्यों होता है ? इसकी वजह को हमे जानने का प्रयास अवश्य करनी चाहिए। ऐसे तो इसके अनेकों वजह हो सकते हैं और इसके मनोवैज्ञानिक कारण भी कई हो सकते हैं, लेकिन हमे इन भारी वजहों को छोड़कर एक सरल वजह की तलाश करने की जरूरत है। मेरे अनुसार सरल स्वभाव से इसका एक वजह यह भी हो सकता है कि हमारा दिमाग इन छोटे-छोटे कामों को पहले कई बार कर चुका होता है। यूं कहें इस काम को मेरा दिमाग पूर्ण रूप से अभ्यस्त हो गया होता है। इसलिए हमारा दिमाग को इस छोटा काम को पूरा करने में किसी प्रकार की परेश...

एक कप चाय, मिट्टी वाली में - चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर भी नहीं वो कैसे !

एक कप चाय से याद आया कि मिट्टी के बर्तन वाली चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर एक प्रेमी को अपने प्रेमिका या एक प्रेमिका को अपने प्रेमी से मिलने में भी नहीं होगा! लेकिन वो मजा इस चाय पीने में आपको मिलेगा।  आप महिला हों या पुरुष यदि आप अपने जीवन में, प्रेम में प्रवाहित होने के आनंद से वंचित रह गाएं हैं तो हमारी मानिये एक बार इस चाय के प्रेम में बह जाइये, डूब जाइये और इसके गर्माहट में गोते लगा लीजिये! इसके मंद-मंद सुगंध में अपने नाक के दोनों सुराग को झोंक दीजिये। लेकिन एक बात का ख्याल रखियेगा,   इस चाय को पीने में कभी जल्दीबाजी नहीं कीजियेगा। नहीं तो, आपका जीभ आपसे नाराज हो जायेगा। बेमतलब के आप बेचारा स्वभाव से कोमल जीभ को रुखा कर दीजियेगा। यदि आपको विश्वास नहीं होता, तो एक बार मिट्टी वाला चुक्का में परोसी गई चाय को अपने होंठ से लगाकर और चाय को जीभ पर गिराकर तो देखिये! जैसे हीं, यह चाय आपके जीभ को स्पर्श करेगी वैसे हीं आप स्वयं इसके स्वाद से परिचित हो जाएंगें। हमारी मानिये तो आज हीं आप नुक्कड़ वाली एक कप चाय का मज़ा ले लीजिये। भारत आधुनीकता की ओर कदम बढ़ा च...

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।।

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।। राहुल गांधी ने संसद में जिस 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल या संदर्भ का जिक्र किया, वह सीधा हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की कार्यशैली पर था। गांधी ने सदन में एक पुरानी फाइल या रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह तर्क देने की कोशिश की कि सरकार कुछ खास उद्योगपतियों (अडानी-अंबानी) को फायदा पहुँचाने के लिए नियमों में बदलाव करती है। उन्होंने 'एल्फिंस्टन' नाम का जिक्र उन ऐतिहासिक नियमों या व्यवस्थाओं के संदर्भ में किया जो मुंबई के बंदरगाहों या रेलवे के बुनियादी ढांचे से जुड़ी थीं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरते हुए निम्नलिखित बातें कहीं: ​नियमों में बदलाव: उनका आरोप था कि सरकार ने पुराने नियमों (जिनका उन्होंने एल्फिंस्टन संदर्भ से जोड़ा) को दरकिनार कर दिया ताकि एयरपोर्ट्स और पोर्ट्स का नियंत्रण कुछ विशेष व्यापारिक समूहों को दिया जा सके। ​अडाणी समूह का जिक्र: उन्होंने दावा किया कि पहले नियम था कि जिसे एयरपोर्ट संचालन का अनुभव नहीं है, उसे टेंडर नहीं म...