“आपका पैसा, जो आपके जेब से निकल रहा है, वह कहाँँ जा रहा है!” राहुल गाँँधी।।
कांग्रेस लीडर राहुल गांधी यह सवाल भारत के लोग को, मौजूदा मोदी सरकार से पूछने के लिए कहा था। लेकिन, सब मोदी-मोदी के नाम में इतने मशगुल हैं कि गाँधी का यह सवाल गुमनाम हो गया। अमेरिका के ‘ हिंडनबर्ग ’ अपने रिसर्च रिपोर्ट का सार्वजनिक की है, जिससे राहुल के ईशारे समझ में आने लगे हैं। इतना बाद, अगर किसी को समझ में नहीं आता, भारत के लोग सर्तक नहीं होते तो फिर चुप्पी ही साध लें।
गौतम अडानी को लेकर मोदी सरकार पर राहुल गाँधी हमेशा से सचेत रहे हैं और देश के लोगों को भी सचेत करते रहें हैं। येे अलग बात है कि राहुल जी के बात को दबाया जाता रहा, इनके बात को कभी जनता तक पहुँँचने नहीं दिया गया। भरत के आर्थिक रूप से मजबूत और प्रसिद्ध मीडिया ने मिलकर इसे देश के लोगों तक पहुँचने नहीं दिया और दबाये रखा। जिसका परिणाम ये निकला कि आज गौतम अडानी ने देश की भारी संपति का नूकसान कर दिया है, देश के आम लोग के मेहनत से कमाई गई संपति डूबती जा रही है।
विश्व के मजबूत और स्वतंत्र लोकतांत्रिक देश अमेरिका के ‘ हिंडनबर्ग ’ ने अपनेे रिसर्च रिपोर्ट में भारत के उद्योगपति गौतम अडानी, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मित्र है, इनके राजनीतिक अर्थिक पिता है के साम्राज्य को बेनक़ाब कर दिया है। हिंडनबर्ग के इस रिपोर्ट के बाद गौतम अडानी अपने असली संपति कि ओर लौटना शुरू कर दिया है। विश्व के नम्बर दो धनी व्यक्ति के स्थान से खि़सककर बीसवां स्थान से बाहर हो गया है। यह भारत के लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत है कि भारत के लोग अडानी के द्वारा लूटे जाने से बच गए।

Comments