कैबिनेट के पहली मीटिंग में पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करेंगे-
भूपेंद्र सिंह हुड्डा।।
हरियाणा राज्य, कर्मचारियों और सरकार का अखाड़ा बन गया। पुलिस की लाठी, आँसू गैस और पानी का बौछार को सहन करने
वाले लोगों का जमावड़ा के शरणस्थली में तब्दिल हो गया। एक तरफ कर्मचारी लोग सड़क पर
आ चुके हैं, तो
दूसरी तरफ हरियाणा की सरकार इन्हे लाठी-डंडों से मारकर अपने रास्ता के काँटे को
दूर करने के फ़िराक़ में है। जबकि इस घटना से आहत कांग्रेस पार्टी के नेता भूपेंद्र सिंह
हुड्डा ने कहा, “हमारी
सरकार बनते हीं हम लोग सदन के पहली कैबिनेट मीटिंग में पूरानी पेंशन स्कीम को लागू
करेंगे।”
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, “हम लोग हरियाणा में पहली कैबिनेट मीटिंग में
पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करेंगे। हमें मालूम हुआ कि सरकार कर्मचारियों पर लाठी
और पानी का बौछार की है। ये जो व्यवहार है सरकार का, वो ठीक नहीं है। ये लोग लाठी-डंडा और गोली से
सरकार चलाना चाहते हैं। कभी लाठियों और गोलियों से सरकार चली है! लाठियों और
गोलियों से सरकार नहीं चलती है। कोई सरकार के पास अधिकार माँगने आता है, तो सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए और
उसे निदान करनी चाहिए।”
हुड्डा ने कहा, “मैं इस घटना से बहुत दुखिद हूँ। यह बहुत दुखद बात है। कर्मचारी, जो दिन-रात मेहनत करते हैं, उनके ऊपर बर्बरता के साथ सरकार
निर्देशित पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज की गई है। और मैं इस बात की कड़ी निंदा करता
हूँ।” उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा में हमारी सरकार आते ही हम पूराना पेंशन स्कीम को लागू करेंगे। जैसे, राजस्थान में कर दी है, छतीसगढ़ में कर दी और हिमाचल प्रदेश में
सरकार बनते ही पुरानी पेंशन लागू कर दिए गए हैं।।

Comments