भारत की राजधानी दिल्ली धू-धू कर जलती रही लोग तड़प – तड़प कर मरते रहे पर कोई रोकने में सफ़ल नहीं रहा किसी का बुद्धि काम नहीं आया। अब हालात दिनों – दिन बेहतर हो रहें हैं और लोग सामान्य जीवन की ओर जाना शुरू कर दिया है। इस भयावह घटना की जाँच के लिए टीम का गठन भी किया जा चुका है। वहीं विपक्ष भी अपना मोर्चा खोल दिया है। इतना हीं नहीं देश – विदेश से इस घटना को लेकर भारत सरकार को आलोचना सुनना पड़ा है लेकिन कोई कर भी क्या सकता है ऐसी घटना में सब लाचार और बेवस हो जाते हैं। विपक्ष पार्टी कांग्रेस घेराबंदी करने के लिए भाग दौड़ करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी अपनी अगुआई में एक शिष्टमंडल का निर्माण करके भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात भी कर चुकीं है। इनके शिष्टमंडल में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी, वरिष्ठ नेता अहमद पटेल और कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला तथा अन्य प्रमुख कांग्रेसी नेता शामिल हैं। इन सभी नेतागण राष्ट्रपति से मुलाकात किये और दिल्ली के इस घटना पर उचित फैसला लेने का आग्रह किया है। ...