पटना//N5: बिहार की राजधानी पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी पारा पूरी तरह चढ़ चुका है। इसी चुनावी सरगर्मी के बीच आज एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनशक्ति जनता दल (JJD) की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नामांकन दाखिल कर निकलते ही हुई गिरफ्तारी मिली जानकारी के अनुसार, वीणा मानवी आज अपना नामांकन पर्चा दाखिल करने पहुंची थीं। जैसे ही वह समाहरणालय परिसर से अपना नामांकन दाखिल करके बाहर निकलीं, वहां पहले से मौजूद पुलिस बल ने उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया। एकाएक हुई इस कार्रवाई से परिसर और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने यह कार्रवाई किसी नए मामले को लेकर नहीं, बल्कि धोखाधड़ी के एक पुराने मामले में की है। पुलिस इस मामले में काफी समय से जांच कर रही थी और आज जैसे ही उम्मीदवार समाहरणालय से बाहर आईं, पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद का बड़ा बयान: "जीत हमारी निश्चित है" एक तरफ जहां इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है, वहीं दूसर...