देखना! अडानी पर नरेंद्र मोदी स्वयं संसद में बहस होने नहीं देंगे- राहुल गाँधी।।
भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी रातों-रात विश्व का दूसरा अमीर व्यक्ति कैसे बन गए, इसका खुलासा अमेरिकन 'हिंडनबर्ग' ने किया। और इस खुलासा के बाद अडानी की चोरी की संपत्ति बरबाद होना शुरू हुआ जो लगातार जारी है। इनके शेयर में लगातार गिरावट आई और देश के आम नागरिक का पैसा भी बरबादी के कगार पर पहुंच गए है। इस घटनाक्रम से आहत हुई, कांग्रेस का कहना है कि इसपर संसद भवन में बहस करना चाहिए।
कांग्रेस लीडर राहुल गाँधी ने कहा, " लाखों-करोङ रुपए का घोटाला हुआ है, भारत का इन्फ्रास्ट्रक्चर को बंधक बना लिया गया है, इसपर संसद भवन में बहस होनी चाहिए। हम बहुत पहले से कहते आ रहे हैं कि मौजूदा सरकार हम दो और हमारे दो नीति पर चल रही है। यह सरकार भारत के दो-चार उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। उसमें अडानी जी को खुलकर मदद किया जा रहा है और इन्हे भारत की सरकारी संपति को सस्ते दाम पर दिए गए है।"
राहुल गाँधी ने कहा, "सरकार डरी हुई है, अडानी के इस आर्थिक कांड को लेकर, सरकार बहस करना बिलकुल ही नहीं चाहती। लेकिन, सरकार को इसपर संसद में बहस करनी चाहिए, यह देश और देश के आम नागरिक के हित में होगा।" उन्होंने भारतीय मीडिया को कहा, "आप देखना सरकार अडानी लूटपाट नीति पर संसद भवन में बहस करने से इंकार करेगी, सरकार पूरी कोशिश करेगी की इसपर बहस न हो और ये कोशिश नरेंद्र मोदी स्वयं करेगे।"

Comments