महिलाओं को आरक्षण देने में क्यों कतराती है, बीजेपी!- रजनी अशोकराव पाटिल।
कांग्रेस लीडर अशोकराव रजनी पाटिल ने कहा, “राजिव गांधी जी ने भारत में पहली बार हमारे देश में 33 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षण को ग्राम पंचायत चुनाव में देने का काम किये हैं। उन्होंने यह संविधान में 77वां और 78वां संशोधन करके, महिलाओं को आरक्षण देने का काम किये। ग्राम पंचायत स्तर पर महिलाओं का मिला आरक्षण की वजह से आज मैं संसद भवन में खड़ी हूँ और आपके सामने अपनी बात रख रही हूँ।”
अशोकराव पाटिल ने कहा, “महिलाओं को आरक्षण देने में बीजेपी क्यों कतराती है? इनके शासन के नौ साल हो चुके हैं। अभी तक महिला आरक्षण बिल को नहीं ला सके। भारत में इनकी स्पष्ट बहुमत की सरकार है, कोई विरोध नहीं कर सकता। आपके खिलाफ किसी को जाने की ताकत नहीं है। और अगर कोई आपके फैसले का विरोध करता है, तो उसे बुल्डोज करने की ताकत आपके पास है। फिर, अप महिला आरक्षण बिल क्यों नहीं लाते!”
रजनी अशोकराव ने कहा, “जब भारतीय जनता पार्टी के लोग नारा देते हैं, ‘बेटी बचाओ और बेटी बढ़ाओ’, तो उस बेटी को बीजेपी से कौन बचाएगा! हाथरस की घटना, जिसमें दो दलित महिलाओं को जिंदा जला दिया गया। उतराखंड की अंकिता या उन्नांव की घटना आदि में भरतीय जनता पार्टी के लोग सीधे-सीधे शामिल हैं। लेकिन इन लोगों पर अजतक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह बहुत दुख की बात है। आज के तारिख में प्रतिदिन 86 महिलाओं के साथ हमारे देश में रेप हो रहा है।”

Comments