हिंडनबर्ग, अपने रिपोर्ट के खिलाफ अडानी को कोर्ट जाने
की चुनौती दी।।
अमेरिका के ‘ हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट ’ के बाद भारत उद्योगपति गौतम
अडानी और इनके समर्थकों का कहना है, “हिंडनबर्ग
का रिपोर्ट देश पर हमला है।” वहीं आनंद महिंद्रा ने कहा, “ग्लोबल मीडिया भारत की आर्थिक महाशक्ति बनने की महत्वाकांक्षाओं को
नाकाम करना चाहता है।” जबकि हिंडनबर्ग ने खुलासा यह किया है कि गौतम
अडानी पिछले दस सालों के अंदर विश्व के दूसरे धनी व्यक्ति कैसे हो गए!
इसके बाद हिंडनबर्ग ने ये भी कहा, “ अगर
हमारी रिसर्च रिपोर्ट पर गौतम अडानी को शक है, तो
वह इसके खिलाफ हमारे उपर मुकदमा दायर कर सकते हैं।” हिंडनबर्ग ने अपना यह बयान तब जारी किया, जब
अडानी ग्रूप ने कहा था कि हमारे पर हमला करना मतलब भारत के उपर हमला करना है।
अडानी रिसर्च रिपोर्ट को राजनीतिक रूप देने का प्रयास किया, लेकिन इसमें वह नाकामयाब रहे और तबतक हकीकत भी
सामने आ गई।
मालुम हो कि अडानी यदि हिंडनबर्ग के उपर यूएसए में मुकदमा दायर करते
हैं तो इन्हे नुकसान का तीन गुना पैसा वापस मिलेगा। इसके बावजूद अडानी और इनके
समर्थन में उतरे उद्योगपति हिंडनबर्ग पर मुकदमा दायर करने के बजाय देश में
राजनीतिक करने व लोंगों को अपनी ओर करने के फिराक में हैं। अडानी के इस फैसले से
यह साफ हो जाता है कि कुछ गड़बड़ है, जिसपर
पर्दा डलने का प्रयास किया जा रहा है। जनता
तथा इनके निवेशकों के साथ धोखधड़ी करने की साजिश रची जा रही है, इसलिए सतर्क व होशियार रहने कि जरूरत है।

Comments