भाजपा सरकार युवाओं की पीढ़ियां और उनका भविष्य बर्बाद कर रही है: आरजेडी नेत्री कंचना यादव

Image
भाजपा सरकार युवाओं की पीढ़ियां और उनका भविष्य बर्बाद कर रही है: आरजेडी नेत्री कंचना यादव।। ​ N5/नई दिल्ली / पटना:  राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की नेता कंचना यादव ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर सामने आए उनके एक बयान में उन्होंने सरकार की नीतियों, विशेषकर शिक्षा और रोजगार के मोर्चे पर, गंभीर सवाल उठाए हैं और तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया है। ​###परीक्षाओं और नौकरियों के खात्मे का आरोप: ​कंचना यादव ने केंद्र सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा, "भाजपा की सरकार एकदम बेहूदा सरकार है, नालायक सरकार है। देशद्रोही सरकार है।" ​आरजेडी नेत्री ने आगे आरोप लगाया कि इस सरकार ने देश में परीक्षाओं और नौकरियों की व्यवस्था को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यह स्थिति देश के बच्चों की जिंदगी को खत्म करने की कगार पर ले जा रही है। ​###प्रमुख परीक्षाओं में गड़बड़ी पर उठाए सवाल ​देश में हाल के दिनों में विभिन्न प्रतियोगी और राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं मे...

बड़ी खबर: ' सांसद अभिषेक बनर्जी का इलाज रोकने की हो रही साजिश', अस्पताल पहुंचे टीएमसी नेता ममता बनर्जी का बड़ा आरोप।।

बड़ी खबर: ' सांसद अभिषेक बनर्जी का इलाज रोकने की हो रही साजिश', अस्पताल पहुंचे टीएमसी नेता ममता बनर्जी का बड़ा आरोप।।

​N5/कोलकाता/सोनारपुर: पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के बाद राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया है। 

इस मामले में अब एक बेहद चौंकाने वाला और बड़ा अपडेट सामने आया है। टीएमसी चेयरपर्सन ममता बनर्जी ने आरोप लगाई है कि हमले में घायल हुए सांसद अभिषेक बनर्जी को कोलकाता के अस्पतालों में इलाज तक नहीं मिलने दिया जा रहा है और प्रशासन पर उन्हें एडमिट न करने का दबाव बनाया जा रहा है।  

अस्पताल में भर्ती अभिषेक बनर्जी से मिलने पहुंचीं ममता बनर्जी ने मीडिया के सामने आकर सत्ता पक्ष पर तीखा हमला बोला।  

​"अस्पतालों और अथॉरिटी को मिल रही धमकियां" — ममता बनर्जी:

​ममता बनर्जी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा: ​"जो लोग सत्ता में हैं, वे सभी हॉस्पिटल और ज्यादातर अथॉरिटी को धमका रहे हैं कि सांसद अभिषेक बनर्जी को एडमिट न करें,  क्योंकि वे नहीं चाहते कि उनका इलाज हो... 

जब मैं हॉस्पिटल के एडमिनिस्ट्रेटर (प्रशासक) के साथ बैठी थी, तो उन्होंने मुझे खुद बताया कि उन्हें पुलिस की तरफ से धमकी भरे फोन आ रहे हैं। डॉक्टर दुखी हैं, लेकिन वे भारी दबाव में काम कर रहे हैं।"

​ममता बनर्जी ने आगे कहा कि स्थिति इतनी अमानवीय हो चुकी है कि अब कोई मरीज अस्पताल आएगा तो क्या उसके इलाज के लिए भी बीजेपी से अनुमति लेनी पड़ेगी? 

उन्होंने आरोप लगाया कि उनके सामने ही पुलिस अस्पताल प्रशासन को धमका रही थी और परमिशन की बात कह रही थी।  

​### सोनारपुर में हुआ था जानलेवा हमला:

बीते कल शनिवार को, अभिषेक बनर्जी दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में चुनाव के बाद हुई हिंसा के शिकार हुए एक पार्टी कार्यकर्ता संजू कर्मकार की हत्या कर दी गई थी के परिवार से मिलने गए थे। 
यहां राजनीतिक पोषित उग्र लोगों ने उनके काफिले को रोककर "चोर-चोर" के नारे लगाए और उन पर भारी पथराव, जूते और कच्चे अंडे फेंके। 
  
​इस हमले में अभिषेक बनर्जी की शर्ट फट गई, चश्मा टूट गया और उनकी आंख और शरीर पर चोटें आईं। सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह उन्हें पुलिस का हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए कोलकाता के बेले व्यू (Belle Vue) और अपोलो अस्पताल ले जाया गया।  

​### अभिषेक बनर्जी बोले — "हेलमेट न होता तो सिर के दो टुकड़े हो जाते"

जानलेवा हमले बाद सांसद अभिषेक बनर्जी का भी बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि यह पूरी तरह से बीजेपी संपोषित हमला था और हमलावर उन्हें जान से मारना चाहते थे। 

उन्होंने कहा था, "मेरी आंख पर ईंट से वार किया गया, जिससे मैं आंख नहीं खोल पा रहा हूं। अगर सिर पर हेलमेट नहीं होता तो आज मेरा सिर दो टुकड़ों में बंट जाता।" 

उन्होंने इस पूरी घटना के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक जाने की बात कही है।  

​फिलहाल, इस घटना और ममता बनर्जी के नए आरोपों के बाद पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था और राजनीतिक खींचतान पर देश भर की नजरें टिकी हुई हैं।

POPULAR POST

एक कप चाय, मिट्टी वाली में - चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर भी नहीं वो कैसे !

एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात का ख्याल अवश्य रखना चाहिए।