Skip to main content

कर्नाटक में NEET छात्रा ने की आत्महत्या, पढ़ाई में मेधावी थी भाग्यश्री।।

कर्नाटक में NEET छात्रा ने की आत्महत्या, पढ़ाई में मेधावी थी भाग्यश्री।।

N5/कलबुर्गी, कर्नाटक//26मई 2026: कर्नाटक में एक NEET छात्रा की आत्महत्या से जुड़ी दुखद घटना की ख़बर है। मीडिया रिपोर्ट्स और आधिकारिक जानकारी के आधार पर हम इस खबर को विस्तृत विवरण के साथ बताने का प्रयास करेंगे।

​कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ 18 वर्षीय NEET अभ्यर्थी भाग्यश्री ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने एक बार फिर NEET प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और उन पर पड़ने वाले दबाव को लेकर गंभीर बहस भारत में छेड़ दी है।  

घटना का विवरण कुछ इस प्रकार से हैं।।

​मेधावी छात्रा भाग्यश्री पढ़ाई में काफी होनहार थी। उनके पिता राजशेखर के अनुसार, उसने अपनी PUC (12वीं) की बोर्ड परीक्षाओं में 92 प्रतिशत अंक हासिल कीं थीं।  
NEET परीक्षा का तनाव ने भाग्यश्री को ये हाल पर लाकर खङा कर दिया। उन्होंने हाल ही में NEET-UG की परीक्षा दी थी।

परिजनों का कहना है, "वह पढ़ाई में अच्छी थी और उसने परीक्षा भी अच्छी दी थी, लेकिन हाल के दिनों में NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक के आरोपों और परीक्षा रद्द होने से उपजी अनिश्चितता का माहौल भाग्यश्री के बीच तनाव का एक बड़ा कारण बना।"

​पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी गई है । मौके से कर्नाटक पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। स्टेशन बाजार पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

#### बढ़ता छात्र तनाव और चिंताएं।।

यह घटना उस समय हुई है जब NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर देश भर में छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 3 मई को आयोजित हुई NEET-UG परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया था और अब NTA ने 21 जून को पुनः परीक्षा (Re-exam) की घोषणा की है।  

​विशेषज्ञों का मानना है कि परीक्षा रद्द होने, तारीखों में बदलाव और सिस्टम में गड़बड़ी के कारण छात्रों को जिस मानसिक और भावनात्मक दबाव का सामना करना पड़ रहा है, वह बेहद चिंताजनक है।  

​संपादकीय: यह अत्यंत दुखद घटना है। यदि आप या आपका कोई परिचित छात्र जो NEET ASPIRANT'S है और आपको लगता है कि वह मानसिक तनाव से गुजर रहे है, तो कृपया किसी पेशेवर काउंसलर या हेल्पलाइन नंबर की मदद लें कि सलाह अवश्य दें। कठिन समय में अपनों से बात करना और धैर्य बनाए रखना आवश्यक है।

Shailendra Kumar
Follow: Facebook

OPINION

View All

POLITICS

View All

BIHAR

View All

CRIME

View All