मॉडल श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, गिरफ्तार बाद क्या हुआ, माॅडल श्रद्धा दुबे के लाइफ स्टाइल की कहानी: शिवा शर्मा हत्याकांड
शैलेन्द्र कुमार लखनऊ / नागपुर: नागपुर पुलिस ने यूपी एसटीएफ (UP STF) और लखनऊ पुलिस के साथ एक संयुक्त कार्रवाई के तहत मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उनकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 20 अक्टूबर को इनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की। क्या है पूरा मामला? यह मामला 9 अक्टूबर का है, जब शिवा शर्मा की लखनऊ स्थित एक फ्लैट से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही शिवा के परिजनों ने हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। दूसरी ओर, मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे इसे आत्महत्या का मामला बता रही हैं। घटना के बाद से ही पुलिस और यूपी एसटीएफ आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। गुप्त सूचना के आधार पर 20 अक्टूबर को नागपुर में चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन के दौरान तीनों मुख्य आरोपियों को धर दबोचा गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है ताकि शिवा शर्मा की मौत का असली सच सामने आ सके। जब पुलिस मॉडल श्रद्धा दुबे को गिरफ्तार की... तब इनके और पुलिस के बीच एक रोचक संवाद की घटना घटी। विषकन्या श्रद्धा औ...