Skip to main content

समस्तीपुर में पुलिस टीम से भिड़ा छेड़खानी का आरोपी, वर्दी फाड़ी और कीचड़ में लोटपोट होकर की हाथापाई

समस्तीपुर में पुलिस टीम से भिड़ा छेड़खानी का आरोपी, वर्दी फाड़ी और कीचड़ में लोटपोट होकर की हाथापाई; पुलिस ने हिरासत में लिया
समस्तीपुर/N5:
बिहार के समस्तीपुर जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में महिला से छेड़खानी की शिकायत पर कार्रवाई करने पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम पर आरोपी युवक ने हमला कर दिया। आरोपी ने न केवल पुलिसकर्मियों के साथ तीखी बहस की, बल्कि सड़क पर कीचड़ में ही लोटपोट होकर उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी ने एक पुलिसकर्मी की वर्दी तक फाड़ दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
छेड़खानी की शिकायत पर पहुंची थी डायल-112 की टीम
मिली जानकारी के अनुसार, मोहिउद्दीननगर बाजार निवासी गोलू कुमार नाम के युवक के खिलाफ एक महिला से छेड़खानी करने के संबंध में इमरजेंसी नंबर 'डायल-112' पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत मिलते ही मोहिउद्दीननगर हाई स्कूल के समीप एनएच-122बी किनारे स्थित पुराने टाटा स्टैंड के पास पुलिस टीम मुस्तैदी से कार्रवाई करने पहुंची। टीम का नेतृत्व कर रहे प्रभारी राजू यादव ने जब आरोपी युवक गोलू कुमार को पकड़ा और उसे हिरासत में लेकर पुलिस वाहन में बैठाने का प्रयास किया, तो स्थिति बिगड़ गई।
पुलिस वाहन में बैठने से इनकार, सड़क पर मचाया हाई वोल्टेज ड्रामा
पुलिस के मुताबिक, आरोपी गोलू कुमार ने पुलिस वाहन में बैठने से साफ इनकार कर दिया और बेहद उग्र हो गया। वह जबरन वहां से भागने की कोशिश करने लगा। जब पुलिसकर्मियों ने उसे भागने से रोका, तो आरोपी उनके साथ हाथापाई करने पर उतारू हो गया। भागने और छूटने की कोशिश में वह सड़क किनारे जमा कीचड़ में ही लोटपोट होने लगा और पुलिस अधिकारियों से उलझ गया।
हाथापाई की इस कसमकश में आरोपी ने पुलिस टीम के प्रभारी राजू यादव सहित अन्य पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी। काफी देर तक एनएच-122बी पर बीच सड़क पर पुलिस और आरोपी के बीच उठापटक चलती रही।
स्थानीय लोगों ने बनाया वीडियो, वायरल होने के बाद बढ़ी हलचल
घटना के दौरान सड़क पर भारी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। कई लोग बीच-बचाव करने के बजाय अपने मोबाइल फोन से इस पूरी घटना का वीडियो बनाने लगे। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह आरोपी युवक सड़क पर पड़े कीचड़ में लोटते हुए पुलिसकर्मी से बदसलूकी कर रहा है और उनकी वर्दी खींच रहा है।
कड़ी मशक्कत और काफी हंगामे के बाद आखिरकार पुलिस टीम ने आरोपी युवक पर काबू पाया और उसे कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस गाड़ी में डालकर थाने ले आई।
कानूनी कार्रवाई जारी
मामले की पुष्टि करते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस अधिकारी पर हमला करने, वर्दी फाड़ने तथा महिला के साथ छेड़खानी की धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। आरोपी गोलू कुमार को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मियों से हाथापाई करने और कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
(रिपोर्ट- शैलेन्द्र कुमार न्यूज डेस्क N5)
Shailendra Kumar
Follow: Facebook

LATEST
EDITORIAL