'ऑपरेशन नया सवेरा 3.0' के तहत बड़ी कार्रवाई: बिहार पुलिस ने 3 नाबालिग लड़कियों को कराया मुक्त और महिला समेत दो आरोपी हुए गिरफ्तार
'ऑपरेशन
नया सवेरा 3.0' के तहत बड़ी कार्रवाई: बिहार पुलिस ने 3 नाबालिग लड़कियों को कराया मुक्त और महिला समेत दो आरोपी हुए गिरफ्तार
भोजपुर/आरा:
बिहार के भोजपुर जिले से मानव तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ चलाए जा
रहे विशेष अभियान में बिहार पुलिस की इकाई आरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुरा गांव में पुलिस ने 'ऑपरेशन नया सवेरा 3.0' के तहत त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए 3 नाबालिग लड़कियों को बंधक जैसी स्थिति से
सुरक्षित मुक्त कराया गया है कि ख़बर है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में बाल अधिकारों
के हनन और अवैध श्रम कराने वालों के बीच हड़कंप मच गया है।
8 महीनों से कराया जा रहा था काम, नहीं दिया गया कोई वेतन
पुलिस अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रेस्क्यू की गई तीनों नाबालिग लड़कियों से जब
पूछताछ की गई तो एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया। पीड़ित बालिकाओं ने बताया कि
उनसे पिछले करीब आठ महीनों से लगातार कठोर काम कराया जा रहा था। इतना ही नहीं, आठ महीनों की इस लंबी अवधि के दौरान उनकी मेहनत
के बदले किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं किया गया था। उनसे बिना मजदूरी दिए बंधुआ
मजदूर की तरह काम लिया जा रहा था।
छत्तीसगढ़ की महिला और स्थानीय आरोपी चढ़ा
पुलिस के हत्थे
इस गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को
गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में छत्तीसगढ़ राज्य की रहने वाली एक महिला
और भोजपुर का एक स्थानीय व्यक्ति शामिल है। प्राथमिक जांच के अनुसार, इन दोनों आरोपियों की साठगांठ से ही नाबालिग
लड़कियों को काम कराने के बहाने लाया गया था और उनका शोषण किया जा रहा था। पुलिस
दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस गिरोह के अन्य नेटवर्क और बाल
तस्करी से जुड़े संभावित अन्य तारों का भी पता लगाया जा सके।
बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष किया गया प्रस्तुत
पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू कराई गई तीनों
नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित संरक्षण में लिया और बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया। समिति द्वारा इन
लड़कियों की काउंसलिंग, देखरेख, पुनर्वास और उन्हें उनके परिजनों से सुरक्षित मिलाने की आगे की
कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। भोजपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बाल श्रम
और तस्करी के खिलाफ 'ऑपरेशन नया सवेरा 3.0' के तहत आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
