मॉडल श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, गिरफ्तार बाद क्या हुआ, माॅडल श्रद्धा दुबे के लाइफ स्टाइल की कहानी: शिवा शर्मा हत्याकांड
शैलेन्द्र कुमार
लखनऊ / नागपुर:
नागपुर पुलिस ने यूपी एसटीएफ (UP STF) और लखनऊ पुलिस के साथ एक संयुक्त कार्रवाई के तहत मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उनकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 20 अक्टूबर को इनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की।
क्या है पूरा मामला?
यह मामला 9 अक्टूबर का है, जब शिवा शर्मा की लखनऊ स्थित एक फ्लैट से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही शिवा के परिजनों ने हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। दूसरी ओर, मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे इसे आत्महत्या का मामला बता रही हैं।
घटना के बाद से ही पुलिस और यूपी एसटीएफ आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। गुप्त सूचना के आधार पर 20 अक्टूबर को नागपुर में चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन के दौरान तीनों मुख्य आरोपियों को धर दबोचा गया।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है ताकि शिवा शर्मा की मौत का असली सच सामने आ सके।
जब पुलिस मॉडल श्रद्धा दुबे को गिरफ्तार की... तब इनके और पुलिस के बीच एक रोचक संवाद की घटना घटी। विषकन्या श्रद्धा और पुलिसवालों का ये संवाद नागपुर में उसे कोर्ट ले जाने के दौरान का है। वो कुछ इस तरह के हुए:
पुलिसवाला -- मीडिया तो कुछ भी निकालती है..
श्रद्धा -- मीडिया की वजह से तो सारा!!
पुलिसवाला -- मीडिया ने ही तो भद पीट दी तुम्हारी.. ठीक है तुम्हारा अपना, तुमने जो किया वो ठीक है.. आओ बैठो ..चलो, पीछे बैठो..
श्रद्धा -- (अपनी बहन से..) आगे बैठ जाओ.. सांस लेने में प्रॉब्लम होती है..
पुलिसवाला -- अरे कोई नहीं, हम दवाई दिला देंगे..
ऐसे नहीं थी मॉडल श्रद्धा दुबे जानते हैं इनकी लाइफ स्टाइल की कहानी..लोग कह रहे हैं और सोशल मीडिया में चर्चा है कि तलाक ने बदली इनकी लाइफस्टाइल।
शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे शायद अब ब्रांड में तब्दील हो चुकी है। DCP सेंट्रल से लेकर हज़रतगंज थाना प्रभारी साइड लाइन हो चुके है। एक चैनल के इंटरव्यूव के बाद भी राजधानी पुलिस के हाथ खाली रहा था। मॉडलिंग और ग्लैमर की चकाचौंध,बड़े-बड़े अफसरों से लेकर पॉलीटीशियन्स,कॉन्टैक्ट,लक्जूरियस लाइफस्टाइल और घूमने के लिए प्राइवेट बॉडीगार्ड्स सब कुछ हैं इनके पास।
मॉडल श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल किसी एक्ट्रेस से कम नहीं।
हालांकि इनकी जिंदगी हमेशा से ऐसी नहीं रही। 2010 में शादी के बाद कई साल तक श्रद्धा दुबे एक आम लड़की की तरह जिंदगी जी रही थीं। लेकिन, 2022 में तलाक हो गया। और तलाक के दो साल पहले लखनऊ शिफ्ट होते ही श्रद्धा की 'लाइफस्टाइल' ही बदल गई। श्रद्धा दुबे की ग्लैमरस जिंदगी का हर पन्ना उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर देखा जा सकता है। जहां इनके 1 लाख 43 हजार फॉलोअर्स हैं।
असली गेम यहाँ से शुरू होती हे कि...
2020-2021 में श्रद्धा ने मॉडलिंग में खूब नाम कमाया।अलग-अलग डिजाइनरों के लिए कई फैशन शो किए। 2022 में तलाक हो गई और इसके बाद जब श्रद्धा पूरी तरह से लखनऊ शिफ्ट हुई तो उसका रहन-सहन और काम करने का तरीका पूरी तरह बदल गया। कहने को तो श्रद्धा एक मॉडल और फैशन डिजाइनर है, लेकिन पिछले 2 साल में उसके काम से जुड़ी एक भी पोस्ट सोशल मीडिया पर नहीं देखी गई।
अब इनकी पहचान नेताओं, अफसरों और रसूखदारों से होने लगी। जिसका असर उसके काम पर भी नजर आया। वह मॉडलिंग से ज्यादा नेताओं,खिलाड़ियों और अधिकारियों के साथ तस्वीरें पोस्ट करने लगी।
हालांकि, शिवा केस के बाद ये सारी तस्वीरें अकाउंट से हटा दिए गए हैं।
लखनऊ आने के बाद उसके इंस्टा अकाउंट पर मॉडलिंग के बजाय मौज-मस्ती की पोस्ट्स बढ़ने लगीं। 2010 में श्रद्धा की शादी प्रतापगढ़ के लोकेश पांडेय से हुई ,जो आईटी कंपनी में इंजीनियर हैं। शादी के बाद श्रद्धा पति के साथ हैदराबाद शिफ्ट हो गई।मॉडलिंग और फैशन डिजाइनिंग की ओर श्रद्धा का झुकाव देखकर लोकेश ने श्रद्धा को इसके प्रोफेशनल कोर्स करवाए। कोर्स पूरा होने के बाद श्रद्धा फिर लखनऊ आ गई।
इसके बाद से ही.. लोकेश और श्रद्धा के बीच मनमुटाव शुरू हो गया और 2022 में आखिरकार दोनों अलग हो गए। दोनों का एक बेटा है,जो इस वक्त लोकेश के साथ है। श्रद्धा मीडिया वालों पर भड़की हुई है। वह कह रही है, "मीडिया वालों की ही वजह से इतना बवाल मच गया।"
(स्रोत: सोशल मीडिया, सोशल मीडिया विश्वसनीय पोस्ट्स और अन्य विश्वसनीय सूत्र)
