मुंगेर में बड़ा हादसा: राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रावास में 30 से अधिक छात्र-छात्राएं बीमार, अस्पताल में भर्ती, जांच रिपोर्ट पटना भेजा गया।
मुंगेर में बड़ा हादसा: राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रावास में 30 से अधिक छात्र-छात्राएं बीमार, अस्पताल में भर्ती, जांच रिपोर्ट पटना भेजा गया। मुंगेर (बिहार) N5: बिहार के मुंगेर जिले के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रावास से18 सितंबर की देर शाम एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई। कॉलेज के छात्रावास में अचानक दर्जनों विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रावास में रह रहे 4 दर्जन (48) से भी अधिक छात्र-छात्राएं अचानक बीमार हो गए, जिसके बाद परिसर में हड़कंप मच गया। सभी प्रभावित विद्यार्थियों को तुरंत इलाज के लिए नज़दीक सदर अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। मुंगेर जिले के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रावास में शाम के समय क्या हुआ कि राज्य में हड़कंप मच गई। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में रह रहे छात्रों और कर्मचारियों ने विश्वकर्मा पूजा की प्रसाद खाया और तबीयत अचानक खराब हो गई। बीमार लोगों में उल्टी, दस्त, पेट दर्द, बुखार, सिरदर्द और कमजोरी जैसे लक्षण बताए गए। जिसके बाद इन बीमार लोगों को कॉले...