Skip to main content

पुनपुन पितृपक्ष मेला 2026: श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन की व्यापक तैयारियां

पटना, बिहार N5: पुनपुन में आयोजित होने वाले 'पितृपक्ष मेला 2026' में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन पटना द्वारा व्यापक स्तर पर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मेले के दौरान तीर्थयात्रियों को पूजा-अर्चना और पिंड दान की प्रक्रिया में किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

पुनपुन मेला का एक नज़र कब, क्या और महत्व

पटना के पुनपुन घाट पर 17 दिवसीय पितृपक्ष मेला 25 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहा है। धार्मिक महत्वपुनपुन नदी के तट को पिंडदान और तर्पण के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि गया जाने से पहले श्रद्धालु यहां पहला पिंडदान करते हैं। स्नान घाटों पर मजबूत बैरिकेडिंग और 24 घंटे पुलिस बल की तैनाती की गई है। मेला क्षेत्र की गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरों से लगातार नजर रखी जा रही है। श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे मेडिकल टीमें तैनात हैं। आवागमन के लिए ई-रिक्शा और ठहरने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

स्नान घाटों पर सुरक्षा और बैरिकेडिंग का नजारा कुछ इस प्रकार के रहने वाले है

पुनपुन नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्नान घाटों पर सुरक्षित स्नान सुनिश्चित करने के लिए मजबूत बैरिकेडिंग की गई है। इसके अलावा, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए घाटों के आसपास 24 घंटे मेडिकल टीमों की तैनाती की गई है, जो प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेंगी।

24 घंटे पुलिस बल और CCTV से सतत निगरानी में मेला का आयोजन होने जा रहा है

मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए 24 घंटे पुलिस बल तैनात रहेगा। पूरे मेला क्षेत्र, स्नान घाटों और भीड़भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों की सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के जरिए लगातार और सतत निगरानी की जा रही है। इससे किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अव्यवस्था पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सकेगा।

प्रमुख स्थलों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की तैनाती रहने वाली है

श्रद्धालुओं की सुगमता और भीड़ नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण स्थलों पर विशेष अधिकारियों को तैनात किया है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, नदी घाटों और मेला परिसर के प्रमुख रास्तों पर मजिस्ट्रेटों एवं पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

प्रशासन की ओर से ड्यूटी पर तैनात सभी मजिस्ट्रेटों और पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे अपनी ड्यूटी के दौरान पूरी तरह सजग, मुस्तैद और सतर्क रहें, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित वातावरण में पिंड दान और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करने का अवसर मिले।

स्रोतः न्यूज एजेंसी, जिला प्रशासन पटना, इंटरनेट, सोशल मीडिया पोस्ट, विश्वसनीय सूत्र ( रिपोर्ट- शैलेन्द्र कुमार न्यूज डेस्क N5)
Shailendra Kumar
Follow: Facebook