Skip to main content

Corona Virus से लङने के लिए देश में चला थाली बजाओ अभियान ।।

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ज़ी ने पूरा देश वासियों को एकसाथ होने का आवाहन किया था, उस में देश के सारे हिस्सों से लोगों ने औचित्य जवाब देने का काम किया है, जिसे प्रधानमंत्री को धन्यवाद जरुर कहना चाहिए। बिहार की राजधानी पटना में भी लोगों ने रविवार शाम को थाली बजाकर, ताली बजाकर, ढोल बजाकर और कुछ लोगों ने पटाखा फोड़कर प्रधानमंत्री का साथ होने का परिचय दिया। उन लोगों को साथ होने का परिचय दिया जो इस बीमारी से लड़ रहें हैं और इस बीमारी को खत्म करने के लिए अपने जान का परबाह किये बगैर मरीजों को सेवा व बीमारी न फैले इसका उपाय में दिन-रात काम कर रहें हैं। 

प्रधानमंत्री के आवाहन पर रविवार के दिन लगभग पटना के अधिकांश लोगों ने हिस्सा लिया जिसमें अधिकतर घर की महिलाएं दिखीं इनके साथ घर के बच्चे और पुरुष भी एक साथ सूर में सूर मिलाते नजर आये। हालाँकि बहुत लोग यह स्पष्ट रूप से यह समझने में अन्जान थे कि यह आयोजन किस लिए किया गया है इसका उद्देश्य क्या है फ़िर भी प्रधानमंत्री के पुकार के चलते देश का साथ हो लिए। क्योंकि इतना सभी को पता था की कोरोना वायरस से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री का आदेश है जिसे हम सब भारत के नागरिकों को पालन करना है। लोगों ने पूरा दिन अपने घर में हीं अपने परिवार के साथ रविवार का दिन को बिताया और फ़िर शाम होने पर घर से बाहर निकलकर देश के उन लोगों को अभिनन्दन किया जो कोरोने को समाप्त करने के लिए मेहनत कर रहें।

हमे इसे थाली बजाना, ढोल बजाना के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए बल्कि देशवासियों को एकजूटता के रूप में लिया जाना चाहिए। हमारे देशवासियों की यह खासियत उभरकर सामने आया है कि देश जब भी संकट में होगा और देश का नेता मदद करने के लिए लोगों को पुकारेगा उस समय पूरा देश उसके साथ खड़ा होगा। हम लोग जानते हैं कि मतदान करने के समय लोग अपने चहेते उम्मीदवार का वोट करते हैं उसमें से एक उम्मीदवार विजयी रहता है बाकी के सारे वोट असफल उम्मीदवार को जाता है लेकिन लोग जीते हुए उम्मीदवार का अपना नेता मानते हैं और जीता हुआ नेता सभी जनता को एक समान भाव से देखता है। यहीं वजह रहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहे जाने पर पूरा देश एक साथ खड़ा हो गया सब ने इनका साथ दिया। 

हलांकि प्रधानमंत्री को इस समय कुछ और निर्णय लेने की जरूरत था। लोगों को चिकित्सा के क्षेत्र में कुछ बड़े घोषणा की उम्मीद थी, लेकिन नहीं किये जाने पर भी जनता खुश है और प्रधानमंत्री के साथ है। अभी समय था कि देश के दूर-दराज में स्थित सरकारी अस्पताल पर प्रधानमंत्री को एक नजर दौड़ाना चाहिए थे जो अस्पताल बद्दतर स्थिति में है या जिस सरकारी अस्पताल में नये-नये बीमारियों को पहचानने व उसके लेकर उपचार की क्षमता उपलब्ध नहीं है वहां ऐसे समान मुहैया कराने की घोषणा प्रधानमंत्री से किया जाने की उम्मीद लोग लगा रहे थे जिसपर लोगों को पानी फिर गया है।

बीमारी से लड़ने और इस संकट से निकलने के लिए सरकारी उपाय देश के उन क्षेत्रों में नहीं पहुंच सका है जहाँ पहुंचना चाहिए था, क्योंकि यह वहीं भारत है जहाँ के सरकारी अस्पताल में ऑक्सिज़न के अभाव में सैंकड़ों गरीब बच्चों ने दम तोड़ दिया था। भारत के लोगों के पास ऐसे कई जख्म है जिसका डर लोगों को हमेशा सताता रहता है, जिसका समाधान का लोगों को अपनी सरकार से अभी तक इन्तजार है। देश के इन जनता को कोरोना वायरस जैसे अचानक आनेवाला महामारी बीमारी से लड़ने के लिए सरकारी अस्पताल में पुख्ता इन्तजाम के लिए अभी और इंतजार के साथ जीना होगा तब तक जनता को देश के प्रधानमंत्री के साथ हाँ में हाँ मिलते रहने का समय है। जय हिन्द!

Comments

Popular posts from this blog

एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात का ख्याल अवश्य रखना चाहिए।

एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए, यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात  का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए। यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इन बातों का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। हम कोई भी काम करते हैं उसकी योजना अवश्य तैयार करते हैं। एक छोटा सा छोटा काम के लिए भी हम योजना बनाते हैं। हलांकि छोटे कामों के लिए बनाये गए योजना हमारा दिमाग को पता नहीं चलता। हमारे दिमाग को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसपर कभी आपने सोचा है कि आख़िर ऐसा क्यों होता है ? इसकी वजह को हमे जानने का प्रयास अवश्य करनी चाहिए। ऐसे तो इसके अनेकों वजह हो सकते हैं और इसके मनोवैज्ञानिक कारण भी कई हो सकते हैं, लेकिन हमे इन भारी वजहों को छोड़कर एक सरल वजह की तलाश करने की जरूरत है। मेरे अनुसार सरल स्वभाव से इसका एक वजह यह भी हो सकता है कि हमारा दिमाग इन छोटे-छोटे कामों को पहले कई बार कर चुका होता है। यूं कहें इस काम को मेरा दिमाग पूर्ण रूप से अभ्यस्त हो गया होता है। इसलिए हमारा दिमाग को इस छोटा काम को पूरा करने में किसी प्रकार की परेश...

एक कप चाय, मिट्टी वाली में - चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर भी नहीं वो कैसे !

एक कप चाय से याद आया कि मिट्टी के बर्तन वाली चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर एक प्रेमी को अपने प्रेमिका या एक प्रेमिका को अपने प्रेमी से मिलने में भी नहीं होगा! लेकिन वो मजा इस चाय पीने में आपको मिलेगा।  आप महिला हों या पुरुष यदि आप अपने जीवन में, प्रेम में प्रवाहित होने के आनंद से वंचित रह गाएं हैं तो हमारी मानिये एक बार इस चाय के प्रेम में बह जाइये, डूब जाइये और इसके गर्माहट में गोते लगा लीजिये! इसके मंद-मंद सुगंध में अपने नाक के दोनों सुराग को झोंक दीजिये। लेकिन एक बात का ख्याल रखियेगा,   इस चाय को पीने में कभी जल्दीबाजी नहीं कीजियेगा। नहीं तो, आपका जीभ आपसे नाराज हो जायेगा। बेमतलब के आप बेचारा स्वभाव से कोमल जीभ को रुखा कर दीजियेगा। यदि आपको विश्वास नहीं होता, तो एक बार मिट्टी वाला चुक्का में परोसी गई चाय को अपने होंठ से लगाकर और चाय को जीभ पर गिराकर तो देखिये! जैसे हीं, यह चाय आपके जीभ को स्पर्श करेगी वैसे हीं आप स्वयं इसके स्वाद से परिचित हो जाएंगें। हमारी मानिये तो आज हीं आप नुक्कड़ वाली एक कप चाय का मज़ा ले लीजिये। भारत आधुनीकता की ओर कदम बढ़ा च...

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।।

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।। राहुल गांधी ने संसद में जिस 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल या संदर्भ का जिक्र किया, वह सीधा हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की कार्यशैली पर था। गांधी ने सदन में एक पुरानी फाइल या रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह तर्क देने की कोशिश की कि सरकार कुछ खास उद्योगपतियों (अडानी-अंबानी) को फायदा पहुँचाने के लिए नियमों में बदलाव करती है। उन्होंने 'एल्फिंस्टन' नाम का जिक्र उन ऐतिहासिक नियमों या व्यवस्थाओं के संदर्भ में किया जो मुंबई के बंदरगाहों या रेलवे के बुनियादी ढांचे से जुड़ी थीं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरते हुए निम्नलिखित बातें कहीं: ​नियमों में बदलाव: उनका आरोप था कि सरकार ने पुराने नियमों (जिनका उन्होंने एल्फिंस्टन संदर्भ से जोड़ा) को दरकिनार कर दिया ताकि एयरपोर्ट्स और पोर्ट्स का नियंत्रण कुछ विशेष व्यापारिक समूहों को दिया जा सके। ​अडाणी समूह का जिक्र: उन्होंने दावा किया कि पहले नियम था कि जिसे एयरपोर्ट संचालन का अनुभव नहीं है, उसे टेंडर नहीं म...