कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज भारत मे भी मिलना शुरू हो गया है इसका पहला मरीज केरल में पता चला है। वर्ल्ड का चक्कर
काटते –काटते कोरोना वायरस अब भारत आ चुका
है। यहाँ अभी तक दूसरे देश से भारत लौटे नागरिकों में इसका सक्रमण पाया गया है,
स्वयं देश में हीं वायरस जनित मरीज के संकेत भारत में नहीं पाये गयें हैं। भारत
सरकार दुनिया के देशों में इसका प्रकोप देखते हुए देश के सारे मेडिकल तंत्र को हाई
अलर्ट मोड में तब्दील कर दिया है तथा दूसरे देश से भारत में प्रवेश कर रहे
नागरिकों को मेडिकल जाँच करने के बाद हीं उनको देश के दूसरे जगह जाने को आदेश दिया
जा रहा है। इतना हीं नहीं भारत सरकार ईरान में इसकी जाँच के लिए एक केन्द्र खोलने
के लिए ईरान सरकार से अनुमति लेने के लिए आग्रह कर चुकी है। कोरोना भारत में अपना
पैर न पसारे इसके लिए सरकार अपनी पूरी तैयारी कर चुकी है, इसलिए देश के जनता को
इससे घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि जरूरत है तो सिर्फ सतर्क रहने की और एहतियात
बरतने की जिससे सरकार का भी काम सरल हो।
भारत के केरल राज्य
में कोरोना के तीन मरीज पाजिटिव पाए गए थे जिनका ईलाज करके उन्हें वापस घर भेज
दिया है। अब वे लोग पूरी तरह स्वस्थ्य हैं तथा खतरे के रेंज से बाहर हो चुके हैं।
जिसके बाद भारत से ग्रसित मरीज की पहचान दिल्ली के एनसीआर क्षेत्र, राजस्थान के
जयपुर, तेलंगाना और उतर प्रदेश के आगरा-दिल्ली
मार्ग के क्षेत्र में किया गया है। भारत में कोरोना फ़िलहाल वायरस से संक्रमित मरीज
की संख्या 31 हो गई है और को एहतियात के तौर पर निगरानी में रखा
गया है। इससे लड़ने के लिए सैन्य बल के द्वारा देश में पांच नये केन्द्र बनाये गए
हैं जिसमें 1500 मरीजों का परीक्षण किया जा सकता है। कोरोना से बचने के लिए भारत
सरकार सैन्य स्तर की कार्रवाई करने की व्यवस्था किया है। अब तक मुख्य रूप से भारत के तीन महानगर दिल्ली,
जयपुर और हैदराबाद में कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं जिसे सिरियस श्रेणी के
महानगर में रखा जा सकता है।
कोरोना वायरस वर्ल्ड
के 87 देशों में अपना पहचान करा चुका है जिनमें वायरस से संक्रमित होने के मामला
90000 के पार कर चुका है दुनिया के सभी देशों में सबसे ज्यादा चीन में संक्रमित
लोगों की पहचान की गई है वर्ल्ड के सबसे ज्यादा मरीज चीन में पाये गये हैं और इस
वायरस के चपेट में आने से सबसे ज्यादा लोगों की मौत भी चीन में हीं हुआ है अकेले
चीन में 80000 से ज्यादा कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज पाये गये हैं और लगभग 3000
से ज्यादा लोगों को कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है। वहीं चीन को छोड़कर देखा जाय
तो पूरे वर्ल्ड में 10000 से ज्यादा मरीज कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं और 300 से
ज्यादा लोगों को इससे मौत हो चुकी है। चीन के बाद वायरस से मौत होने में ईरान में
सबसे ज्यादा हुई है जहाँ से भारत सरकार अपने नागरिकों को बुलाने के प्रयास में लगी
है और इसके साथ भारत सरकार ईरान में हीं अपना एक जाँच केन्द्र स्थापित करना चाहती
है इसके लिए भारत सरकार अपने मित्र ईरान सरकार से बातचीत कर रही है। अमेरिका के
वाशिंगटन में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति की मौत हो चुकी है। वर्ल्ड या भारत
में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज ठीक होना शुरू हो गयें हैं फ़िर भी एहतियात के
तौर पर भारत सरकार यूरोपीय देश के साथ होनेवाला सम्मेलन को फ़िलहाल स्थगित कर दिया
है और घने आवादी वाले जगहों ( जैसे पार्टी, मेला आदि ) से दूर रहने व मास्क लगाने
को भी कहा गया है।
