Skip to main content

वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में नेताओं के चुनावी मुद्दे।।


Main issues in loksbha election 2019.  भारत का 2019 के लोकसभा चुनाव में नेताओं के द्वारा प्रचार-प्रसार में कोई ख़ास मुद्दा सुनने और देखने को नहीं मिला था। मसलन शिक्षा का अधिकार, रोजगार की गारन्टी, सरकारी महकमा से बगैर खौप के विकास को लेकर सरकारी सम्पति के बारे में सूचना पाने का अधिकार, भ्रष्टाचार एवं घोटाला जैसे मुद्दा अब अवशेष में दफ़न हीं रहे। यहीं वजह है कि भारत में सुरक्षा का मुहिम का प्रचार-प्रसार जोरों पर देखा गया था।

पूर्व समयों के चुनाव में ये मुद्दे हुआ करते थे:
इससे पूर्व की सरकार मनमोहन सिंह की सरकार के समय शिक्षा, बेरोजगार, भ्रष्टाचार, जनता के अधिकार, सरकार के कर्तव्य को निभाने जैसे मुद्दे का बोलबाला होता था। 

जिसका परिणाम निकला की देश में कई वर्षों से लटका पड़ा शिक्षा का अधिकार को धरातल पर लागू कर दिया गया। इतना हीं नहीं रोजगार से जुड़े रोजगार गारन्टी जैसे कांसेप्ट को देश में लाया गया। देश में सरकारी बड़े अधिकारी तथा नेताओं द्वारा अपने स्वार्थ के उद्देश्य से सरकारी सम्पति का दोहन व लूट-खसोट (घोटाला व भ्रष्टाचार) के बारे में पूछने के लिए सूचना का अधिकार जैसे बड़ा हथियार जनता को दिया गया।

2019 के लोकसभा चुनाव 'मैं भी चौकीदार' बना मुद्दा:

लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में सुरक्षा का मुहिम की तूती बोलते दिखाई दिया, यहीं कारण रहा कि ‘मैं भी चौकीदार’ जैसे वाक्य खूब पल्लवित हुआ। 

यह मुहिम बहुत हीं तीव्र रफ़्तार के साथ देश के नब्ज़ों में दौड़ लगाने शुरू कर दिया। जिससे साफ हो गया कि आम जनता को अपनी सरकार से तार्किक रूप में कुछ नहीं भावनाओं में सब कुछ चाहिए, व्यवहारिक रूप से चुनावी मुद्दे नहीं है लेकिन भावनाओं में ‘मैं भी चौकीदार’ का महल तैयार हो गया था।

सुश्री मायावती ने दिया जवाब:

उस समय उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जो अनुसूचित जाति और जनजाति का नेतृत्व करती हैं ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखी थीं कि पीएम श्री मोदी ज्यादतर शिलान्यास आदि में ही लगातार व्यस्त रहे और प्रचार-प्रसार पर 3044 करोड़ खर्च किया।

इस सरकारी धन से उतर प्रदेश जैसे पिछड़े राज्य के हर गाँव में शिक्षा व अस्पताल की व्यवस्था हो सकती थी लेकिन बीजेपी के लिए प्रचार का ज्यादा महत्व है शिक्षा व जनहित का नहीं।

वह अगले ट्विट में लिखीं थी, बीजेपी व पीएम श्री मोदी अपनी सरकार की नाकामियों व घोर विफलताओं पर से लोगों का ध्यान बाँटने व गरीबी एवं बेरोजगारी आदि के जनहित के मुद्दे को असली चुनावी बहस बनने से रोकने के लिये हर प्रकार के गड़े मुर्दे उखाड़ने की कोशिश में लगे हुए है जो अतिनिन्द्नीय है, जनता सावधान रहे !

'मेक इन इंडिया' का मुद्दा का हाल:

पीएम नरेंद्र मोदी जिस प्रकार से ‘मेक इन इंडिया’ की बात देश-विदेश में इसका प्रचार किये थे उस वैसे तार्किक व्यक्ति को “मैं भी चौकीदार” जैसे वाक्य  वाला मुद्दा तार्किक रूप से सही नहीं बैठता है। 

इनके “मेक इन इंडिया” के अनुसार देश के प्रत्येक प्रखण्ड में मैट्रिक स्तर का हीं एक ऐसा स्कूल जैसे: इंजीनियरिंग मैट्रिक स्कूल खोलने की बात की जानी चाहिए थी। जिसमें तकनीक का प्रशिक्षण दिया जाता और इससे मेक इन इंडिया के लिए प्रशिक्षित कामगार मिल जाते। 

चुनावी मुद्दे जो भी हो लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी मुद्दा/सोच को भारतीय जनता ने समझा और इन्हें अपना मूल्यवान वोट दिया। 

Popular posts from this blog

एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात का ख्याल अवश्य रखना चाहिए।

एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए, यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात  का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए। यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इन बातों का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। हम कोई भी काम करते हैं उसकी योजना अवश्य तैयार करते हैं। एक छोटा सा छोटा काम के लिए भी हम योजना बनाते हैं। हलांकि छोटे कामों के लिए बनाये गए योजना हमारा दिमाग को पता नहीं चलता। हमारे दिमाग को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसपर कभी आपने सोचा है कि आख़िर ऐसा क्यों होता है ? इसकी वजह को हमे जानने का प्रयास अवश्य करनी चाहिए। ऐसे तो इसके अनेकों वजह हो सकते हैं और इसके मनोवैज्ञानिक कारण भी कई हो सकते हैं, लेकिन हमे इन भारी वजहों को छोड़कर एक सरल वजह की तलाश करने की जरूरत है। मेरे अनुसार सरल स्वभाव से इसका एक वजह यह भी हो सकता है कि हमारा दिमाग इन छोटे-छोटे कामों को पहले कई बार कर चुका होता है। यूं कहें इस काम को मेरा दिमाग पूर्ण रूप से अभ्यस्त हो गया होता है। इसलिए हमारा दिमाग को इस छोटा काम को पूरा करने में किसी प्रकार की परेश...

एक कप चाय, मिट्टी वाली में - चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर भी नहीं वो कैसे !

एक कप चाय से याद आया कि मिट्टी के बर्तन वाली चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर एक प्रेमी को अपने प्रेमिका या एक प्रेमिका को अपने प्रेमी से मिलने में भी नहीं होगा! लेकिन वो मजा इस चाय पीने में आपको मिलेगा।  आप महिला हों या पुरुष यदि आप अपने जीवन में, प्रेम में प्रवाहित होने के आनंद से वंचित रह गाएं हैं तो हमारी मानिये एक बार इस चाय के प्रेम में बह जाइये, डूब जाइये और इसके गर्माहट में गोते लगा लीजिये! इसके मंद-मंद सुगंध में अपने नाक के दोनों सुराग को झोंक दीजिये। लेकिन एक बात का ख्याल रखियेगा,   इस चाय को पीने में कभी जल्दीबाजी नहीं कीजियेगा। नहीं तो, आपका जीभ आपसे नाराज हो जायेगा। बेमतलब के आप बेचारा स्वभाव से कोमल जीभ को रुखा कर दीजियेगा। यदि आपको विश्वास नहीं होता, तो एक बार मिट्टी वाला चुक्का में परोसी गई चाय को अपने होंठ से लगाकर और चाय को जीभ पर गिराकर तो देखिये! जैसे हीं, यह चाय आपके जीभ को स्पर्श करेगी वैसे हीं आप स्वयं इसके स्वाद से परिचित हो जाएंगें। हमारी मानिये तो आज हीं आप नुक्कड़ वाली एक कप चाय का मज़ा ले लीजिये। भारत आधुनीकता की ओर कदम बढ़ा च...

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।।

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।। राहुल गांधी ने संसद में जिस 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल या संदर्भ का जिक्र किया, वह सीधा हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की कार्यशैली पर था। गांधी ने सदन में एक पुरानी फाइल या रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह तर्क देने की कोशिश की कि सरकार कुछ खास उद्योगपतियों (अडानी-अंबानी) को फायदा पहुँचाने के लिए नियमों में बदलाव करती है। उन्होंने 'एल्फिंस्टन' नाम का जिक्र उन ऐतिहासिक नियमों या व्यवस्थाओं के संदर्भ में किया जो मुंबई के बंदरगाहों या रेलवे के बुनियादी ढांचे से जुड़ी थीं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरते हुए निम्नलिखित बातें कहीं: ​नियमों में बदलाव: उनका आरोप था कि सरकार ने पुराने नियमों (जिनका उन्होंने एल्फिंस्टन संदर्भ से जोड़ा) को दरकिनार कर दिया ताकि एयरपोर्ट्स और पोर्ट्स का नियंत्रण कुछ विशेष व्यापारिक समूहों को दिया जा सके। ​अडाणी समूह का जिक्र: उन्होंने दावा किया कि पहले नियम था कि जिसे एयरपोर्ट संचालन का अनुभव नहीं है, उसे टेंडर नहीं म...