कोरोना वायरस क्या है तथा इससे लड़ने के उपाय। सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप तथा इससे दुनिया भर में मरीजों का मौत होते हुए को देखते हुए सारे उपाय बहुत हीं सैन्य स्तर पर कर रही है, ताकि इस बीमारी से भारतीय को सुरक्षित किया जा सके। कोरोना वायरस से कम से कम नुकसान हो इसके लिए सरकार के साथ हम सब भारतीयों को भी जिम्मेदारी बनती है कि एहतियात बरतें। हमारे देश में एक लोकप्रिय कहावत है कि एक परहेज सौ दवा के बराबर होता है। यह बीमारी देश के आंतरिक भागों में न फैले, महामारी का रूप न लें इसके लिए जरूरत इस बात की है कि जो भारतीय विदेश से यात्रा करके भारत लौटे हैं या जो भारतीय विदेशी यात्रा कर चुके लोगों के सम्पर्क में आएं हैं वे लोग अपने निकट के अस्पताल से सलाह मशविरा अवश्य कर लें। इससे आप अपने आप को कोरोना वायरस से सुरक्षित होंगें हीं साथ में इस बीमारी को फैलने से भी रोकने में मदद करेंगें। आपको मालूम हो कि कोरोना वायरस लोगों के सम्पर्क में आने से हीं फैलता है।
कोरोना वायरस (COVID-19) क्या है और इसके लक्षण एवं बचाव के उपाय
यह एक वायरस जनित संक्रमित बीमारी है जो व्यक्तियों के सम्पर्क में आने से फैलता है। जो व्यक्ति इस बीमारी से संक्रमित होता है उनके शरीर में निमोनिया जैसे लक्षण सामने उभरकर आते हैं। कोरोना वायरस आमतौर पर एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे स्वस्थ्य व्यक्ति में फैलता है। संक्रमित व्यक्ति के द्वारा खुली हवा में खांसने तथा छींकने से इसके संक्रमण का प्रसार होता है। संक्रमित व्यक्ति से हाथ मिलाने या सम्पर्क में आने से वायरस संक्रमित कर देता है। यदि एक संक्रमित किसी वस्तु को छूता है और उस वस्तु को दूसरे स्वस्थ्य व्यक्ति छूता है तो इस जरिये भी कोरोना वायरस दूसरे को संक्रमित कर देता है।
वायरस के लक्षण:- यदि आप विदेश यात्रा करके आये हैं या फ़िर किसी ऐसे व्यक्ति के सम्पर्क में गए हैं जो हाल हीं में विदेश यात्रा से लौटा है या फ़िर ऐसी पार्टी या भीड़-भाड़ वाला स्थान में शरीक हुए हैं जहाँ विदेश से यात्रा करके लौटनेवाले लोग शामिल हुए थे। उस परस्थिति में यदि आपको सिर में दर्द, साँस लेनें में तकलीफ, बारम्बार छींक आना, सुखी खांसी होना, बुखार लगना आदि जैसे लक्षण हो तो देर न करें अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र से तुरन्त सम्पर्क करें। यह कोरोना वायरस से संक्रमित होने के लक्षण हो सकतें हैं।
वायरस से लड़ने के उपाय:- समय-समय पर अपने हांथ को अच्छी तरह से अल्कोहल युक्त हैंडरब से साफ़ करते रहें। खांसते या छींकते समय अपने मुहँ को साफ़ सूती कपड़ा या टिश्यू से ढंक लें। सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण वाले व्यक्ति के सम्पर्क में जाने से दूर रहने का प्रयास करें तथा उन्हें जल्द से जल्द ईलाज कराने को सलाह दें। इस समय अपनी नींद भरपूर मात्र में लें पानी व तरल पदार्थ खूब पियें और पौष्टिक आहार लें। अपने नंगे हाथों से नाक, मुहँ तथा आँख को स्पर्श न करें दूसरे को चूमने, हाथ मिलाने या गले लगाने या किसी वस्तु को सम्पर्क में आने से परहेज करें।
