Skip to main content

जिम्मेदार नेता हैं और सिद्धांत की लड़ाई लङ रहे हैं- 'भारत जोङो यात्रा' से अभिनेत्री स्वरा भास्कर।।

          


मशहूर अभिनेत्री स्वरा भास्कर 'भारत जोङो यात्रा' में  मध्य प्रदेश में शामिल हुईं और लोकतंत्र तीर्थयात्री राहुल गाँधी और इनके टीम के साथ कदम-से-कदम मिलाकर चलीं। इस दरम्यान इन्होंने कहा "इस देश में, आज के वक्त में, अगर कोई चीज, जो खतरे में है, वो हमारी मानवता है"। और भारत जोङो यात्रा के इस अभियान में बहुत मानवता है।  

इस यात्रा में राहुल गाँधी, कांग्रेस और इनके लोग हर वक्त भारत के लोग और जनता के असल मुद्दों को सामने रखते है और उसपर बात करते हैं। जनता के फिक्र का बात करते है। जनता के समस्या की चिन्ता करते है और उसपर बात करते हैं। ये लोग एक जिम्मेदार नेता की तरह बात करते हैं।

इस देश के हर नागरिक, छोटा हो या बङा, सरकार से सवाल पूछने से डरता नहीं है, लेकिन पिछले आठ साल में देश का माहौल बदला है। देश में डर का माहौल बन गए है। यह डर हमारी केन्द्र सरकार के द्वारा संवैधानिक तंत्र और इनके नियमों को गलत तरीक़े से इस्तेमाल करने से हुआ है। 

किसी भी प्रकार का केस डालकर, किसी को जेल भेजा जा सकता है। यहीं डर की बात है। पत्रकार, छात्र, नेता, अधिकारी और सिलेब्रिटीज, जो सरकार के खिलाफ बोलते हैं, वो सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे लोग को सरकार से डरने की जरूरत है। इन लोग को सरकार से डरना है। 

यह एक लड़ाई है। हमारी लड़ाई है, जो अपने संविधान के सिद्धांत को रक्षा करने के लिए लङना बहुत जरूरी है। मैं अपने संविधान के लिए लङ रही हूँ। उस संविधान के लिए लङ रही हूँ,  जो न्याय, आज़दी, समानता और बंधुत्व की बात करता है। इन चारों चीजें, पिछले आठ सालों में कमज़ोर हुए हैं। और आज ये सभी खतरे में हैं।

  'भारत जोङो यात्रा' में जो लोग शामिल हुए हैं और हो रहे हैं, वो असली देशप्रेमी हैं। समाजिक मानसिकता में बदलाव और संविधान सुरक्षा को लेकर इनका प्रयास सराहनीय है। हमारे देश में पिछले आठ सालों में हिंसा, नफरत और दादागीरी का माहौल तैयार हुआ है, उसके खिलाफ भारत जोङो यात्रा के लोग लड़ाई लड़ रहे हैं।


Comments

Popular posts from this blog

एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात का ख्याल अवश्य रखना चाहिए।

एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए, यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात  का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए। यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इन बातों का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। हम कोई भी काम करते हैं उसकी योजना अवश्य तैयार करते हैं। एक छोटा सा छोटा काम के लिए भी हम योजना बनाते हैं। हलांकि छोटे कामों के लिए बनाये गए योजना हमारा दिमाग को पता नहीं चलता। हमारे दिमाग को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसपर कभी आपने सोचा है कि आख़िर ऐसा क्यों होता है ? इसकी वजह को हमे जानने का प्रयास अवश्य करनी चाहिए। ऐसे तो इसके अनेकों वजह हो सकते हैं और इसके मनोवैज्ञानिक कारण भी कई हो सकते हैं, लेकिन हमे इन भारी वजहों को छोड़कर एक सरल वजह की तलाश करने की जरूरत है। मेरे अनुसार सरल स्वभाव से इसका एक वजह यह भी हो सकता है कि हमारा दिमाग इन छोटे-छोटे कामों को पहले कई बार कर चुका होता है। यूं कहें इस काम को मेरा दिमाग पूर्ण रूप से अभ्यस्त हो गया होता है। इसलिए हमारा दिमाग को इस छोटा काम को पूरा करने में किसी प्रकार की परेश...

एक कप चाय, मिट्टी वाली में - चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर भी नहीं वो कैसे !

एक कप चाय से याद आया कि मिट्टी के बर्तन वाली चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर एक प्रेमी को अपने प्रेमिका या एक प्रेमिका को अपने प्रेमी से मिलने में भी नहीं होगा! लेकिन वो मजा इस चाय पीने में आपको मिलेगा।  आप महिला हों या पुरुष यदि आप अपने जीवन में, प्रेम में प्रवाहित होने के आनंद से वंचित रह गाएं हैं तो हमारी मानिये एक बार इस चाय के प्रेम में बह जाइये, डूब जाइये और इसके गर्माहट में गोते लगा लीजिये! इसके मंद-मंद सुगंध में अपने नाक के दोनों सुराग को झोंक दीजिये। लेकिन एक बात का ख्याल रखियेगा,   इस चाय को पीने में कभी जल्दीबाजी नहीं कीजियेगा। नहीं तो, आपका जीभ आपसे नाराज हो जायेगा। बेमतलब के आप बेचारा स्वभाव से कोमल जीभ को रुखा कर दीजियेगा। यदि आपको विश्वास नहीं होता, तो एक बार मिट्टी वाला चुक्का में परोसी गई चाय को अपने होंठ से लगाकर और चाय को जीभ पर गिराकर तो देखिये! जैसे हीं, यह चाय आपके जीभ को स्पर्श करेगी वैसे हीं आप स्वयं इसके स्वाद से परिचित हो जाएंगें। हमारी मानिये तो आज हीं आप नुक्कड़ वाली एक कप चाय का मज़ा ले लीजिये। भारत आधुनीकता की ओर कदम बढ़ा च...

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।।

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।। राहुल गांधी ने संसद में जिस 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल या संदर्भ का जिक्र किया, वह सीधा हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की कार्यशैली पर था। गांधी ने सदन में एक पुरानी फाइल या रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह तर्क देने की कोशिश की कि सरकार कुछ खास उद्योगपतियों (अडानी-अंबानी) को फायदा पहुँचाने के लिए नियमों में बदलाव करती है। उन्होंने 'एल्फिंस्टन' नाम का जिक्र उन ऐतिहासिक नियमों या व्यवस्थाओं के संदर्भ में किया जो मुंबई के बंदरगाहों या रेलवे के बुनियादी ढांचे से जुड़ी थीं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरते हुए निम्नलिखित बातें कहीं: ​नियमों में बदलाव: उनका आरोप था कि सरकार ने पुराने नियमों (जिनका उन्होंने एल्फिंस्टन संदर्भ से जोड़ा) को दरकिनार कर दिया ताकि एयरपोर्ट्स और पोर्ट्स का नियंत्रण कुछ विशेष व्यापारिक समूहों को दिया जा सके। ​अडाणी समूह का जिक्र: उन्होंने दावा किया कि पहले नियम था कि जिसे एयरपोर्ट संचालन का अनुभव नहीं है, उसे टेंडर नहीं म...