Skip to main content

नालंदा जिला को बिहार ही नहीं, देश का खास अस्पताल मिला - मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।।

     

बिहार के विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने गृह जिला नालंदा में बिहार ही नहीं, बल्कि देश का एक खास अस्पताल का उद्घाटन किए। यह नालंदा जिला के रहुई प्रखंड में स्थित है। मुख्यमंत्री के द्वारा बिहार के नालंदा जिला के रहुई प्रखंड के पैठना-भागनबिगहा में राजकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय का उद्घाटन किया गया। यह महाविद्यालय के साथ-साथ,  आधुनिक यंत्रों से सुसज्जित, लोगों को बेहतरीन सेवा प्रदान करनेवाला, एक अस्पताल भी होगा।

'मख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह बिहार ही नहीं देश का एक खास अस्पताल है, जहाँ इलाज के साथ-साथ पढ़ने की भी काफ़ी अच्छी सुविधा है।' आपको बता देना चाहता हूँ कि बिहार की राजधानी पटना में दंत चिकित्सा महाविद्यालय है और इससे मात्र साठ किलोमीटर दूर नालंदा में नया दंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का उद्घाटन हुआ है। यह अस्पताल नालंदा के लोग के लिए वरदान साबित होनेवाला है। 

पैठना राजकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल जिला मुख्यालय बिहार शरीफ से थोङे दूरी पर स्थित है, जिससे बिहार शरीफ के लोगों के इलाज कराने में काफी सुविधा होगी। अब यहाँ के लोग को पटना आने की जरूरत नहीं होगी। राजगीर जैसे दूर के इलाका में रहनेवालों के लिए, तो वरदान साबित होनेवाला है। इस क्षेत्र के लोग दंत इलाज हेतु सौ किलोमीटर दूर पटना आना पङता था, जो अब मात्र तीस-चालीस किलोमीटर की दूरी ही तय करनी पङेगी।

इस दंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल की खास बात यह है कि यहां दांतों के इलाज के साथ-साथ अन्य प्रकार की चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध होगी। इस अस्पताल में मरीज़ों के लिए एक सौ बेड की सुविधा उपलब्ध होगी। यहाँ चिकित्सकों के रहने-सहने की उचित इंतज़ाम होगा। खास बात यह है कि महिला-पुरुष दोनों चिकित्सक मरीज़ के इलाज के लिए तैनात होंगें। जो लोग अपने इलाज के लिए यहाँ आएंगे, उन्हें इस अस्पताल में किसी प्रकार के असुविधा का सामना करना नहीं पङेगा।

Comments

Popular posts from this blog

एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात का ख्याल अवश्य रखना चाहिए।

एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए, यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात  का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए। यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इन बातों का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। हम कोई भी काम करते हैं उसकी योजना अवश्य तैयार करते हैं। एक छोटा सा छोटा काम के लिए भी हम योजना बनाते हैं। हलांकि छोटे कामों के लिए बनाये गए योजना हमारा दिमाग को पता नहीं चलता। हमारे दिमाग को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसपर कभी आपने सोचा है कि आख़िर ऐसा क्यों होता है ? इसकी वजह को हमे जानने का प्रयास अवश्य करनी चाहिए। ऐसे तो इसके अनेकों वजह हो सकते हैं और इसके मनोवैज्ञानिक कारण भी कई हो सकते हैं, लेकिन हमे इन भारी वजहों को छोड़कर एक सरल वजह की तलाश करने की जरूरत है। मेरे अनुसार सरल स्वभाव से इसका एक वजह यह भी हो सकता है कि हमारा दिमाग इन छोटे-छोटे कामों को पहले कई बार कर चुका होता है। यूं कहें इस काम को मेरा दिमाग पूर्ण रूप से अभ्यस्त हो गया होता है। इसलिए हमारा दिमाग को इस छोटा काम को पूरा करने में किसी प्रकार की परेश...

एक कप चाय, मिट्टी वाली में - चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर भी नहीं वो कैसे !

एक कप चाय से याद आया कि मिट्टी के बर्तन वाली चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर एक प्रेमी को अपने प्रेमिका या एक प्रेमिका को अपने प्रेमी से मिलने में भी नहीं होगा! लेकिन वो मजा इस चाय पीने में आपको मिलेगा।  आप महिला हों या पुरुष यदि आप अपने जीवन में, प्रेम में प्रवाहित होने के आनंद से वंचित रह गाएं हैं तो हमारी मानिये एक बार इस चाय के प्रेम में बह जाइये, डूब जाइये और इसके गर्माहट में गोते लगा लीजिये! इसके मंद-मंद सुगंध में अपने नाक के दोनों सुराग को झोंक दीजिये। लेकिन एक बात का ख्याल रखियेगा,   इस चाय को पीने में कभी जल्दीबाजी नहीं कीजियेगा। नहीं तो, आपका जीभ आपसे नाराज हो जायेगा। बेमतलब के आप बेचारा स्वभाव से कोमल जीभ को रुखा कर दीजियेगा। यदि आपको विश्वास नहीं होता, तो एक बार मिट्टी वाला चुक्का में परोसी गई चाय को अपने होंठ से लगाकर और चाय को जीभ पर गिराकर तो देखिये! जैसे हीं, यह चाय आपके जीभ को स्पर्श करेगी वैसे हीं आप स्वयं इसके स्वाद से परिचित हो जाएंगें। हमारी मानिये तो आज हीं आप नुक्कड़ वाली एक कप चाय का मज़ा ले लीजिये। भारत आधुनीकता की ओर कदम बढ़ा च...

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।।

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।। राहुल गांधी ने संसद में जिस 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल या संदर्भ का जिक्र किया, वह सीधा हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की कार्यशैली पर था। गांधी ने सदन में एक पुरानी फाइल या रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह तर्क देने की कोशिश की कि सरकार कुछ खास उद्योगपतियों (अडानी-अंबानी) को फायदा पहुँचाने के लिए नियमों में बदलाव करती है। उन्होंने 'एल्फिंस्टन' नाम का जिक्र उन ऐतिहासिक नियमों या व्यवस्थाओं के संदर्भ में किया जो मुंबई के बंदरगाहों या रेलवे के बुनियादी ढांचे से जुड़ी थीं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरते हुए निम्नलिखित बातें कहीं: ​नियमों में बदलाव: उनका आरोप था कि सरकार ने पुराने नियमों (जिनका उन्होंने एल्फिंस्टन संदर्भ से जोड़ा) को दरकिनार कर दिया ताकि एयरपोर्ट्स और पोर्ट्स का नियंत्रण कुछ विशेष व्यापारिक समूहों को दिया जा सके। ​अडाणी समूह का जिक्र: उन्होंने दावा किया कि पहले नियम था कि जिसे एयरपोर्ट संचालन का अनुभव नहीं है, उसे टेंडर नहीं म...