कांग्रेस के युवा नेता व 'भारत जोङो यात्रा' के मुख्य यात्री कन्हैया कुमार ने कहा, " कोरोना महामारी को लेकर हमारी पार्टी 'कांग्रेस' पहले से आज तक गंभीर है और इसके लिए सरकार का जो भी वैज्ञानिक प्रोटोकोल होगा, उसको हमलोग अनुपालन करेंगे।" कोरोना बीमारी को लेकर हमारी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी जी इस देश के पहले नेता हैं, जिसने कोरोना पर काबू पाने हेतु एहतियात बरतने के लिए भारत सरकार को चिट्ठी लिखे थे।
कन्हैया कुमार कहते है, " हम सभी जानते हैं कोरोना एक खतरनाक बीमारी है, जो अचानक महामारी का रूप धारण कर लेता है। इससे हमलोग को हमेशा सतर्क रहने और एहतियात बरतने की जरूरत है। यह एक भयानक बीमारी है। यह बीमारी है, बहाना नहीं है। इसे गंभीरता के साथ समझने की जरूरत है। लेकिन, बीजेपी के नेताओं तथा प्रधानमंत्री के हरकतों से ऐसा लगता है, कोरोना बीमारी नहीं एक बहाना है।
कांग्रेस की ओर से यह बयान तब जारी किए गए हैं, जब भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने 'भारत जोङों यात्रा' टीम को कोरोना एहतियात सूचना जारी करते हुए लीगल नोटिस भेजा है। और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी-भाजपा) अपनी टीम के साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक कोरोना प्रोटोकोल का पालन करते हुए और मास्क पहनकर संसद भवन में चले आए। नरेंद्र मोदी उसी दिन शाम में कोरोना प्रोटोकोल का धज्जियाँ उङाते हुए, बगैर मास्क पहने और एक शादी समारोह में शामिल हुए।

Comments