कांग्रेस सीनियर लीडर जयराम रमेश ने कहा कि हमारी 'भारत जोङो यात्रा' के साथ-साथ यात्रा कैम्प के पास स्थित गाँवों के बिजली सप्लाई बन्द कर दी गई थी। मुझे लगता है, यह हरियाणा सरकार कि प्रतिशोध की राजनीतिक है। यह बिलकुल गलत और निंदनीय फैसला है। हम सरकार के ऐसे राजनीतिक चाल की घोर भर्त्सना करते हैं और निंदा करते है।
कांग्रेस सीनियर लीडर जयराम रमेश 'भारत जोङो यात्रा' में शामिल हुए हैं और एक यात्री बनकर पैदल चल रहे हैं। इस घटनाक्रम के दरम्यान यात्रा हरियाणा के सङकों पर चल रही थी। यह घटना हरियाणा के अम्बाला के आस-पास की है, जहाँ यात्रा कैम्प लगाया गया था और इसके नज़दीक स्थित गाँव की बिजली काट दी गई थी। बिजली सप्लाई बन्द कर दिए जाने के बावजूद, हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।
जयराम रमेश ने कहा, " हमलोग यात्रा करते हुए कैम्प के पास पहुंचने वाले थे, तब लोगों से पता चला कि इन गाँवों में आज सुबह से हीं बिजली सप्लाई बन्द कर दी गई है। जबकि कल तक इन गाँवों में बिजली सप्लाई सही तरह से चल रहा थी। आज भारत जोङो यात्रा के यात्री आनेवाले थे और इसमें भारी संख्या में लोग शामिल हो रहे थे को देखकर हरियाणा सरकार प्रतिशोध की राजनीतिक में गाँवों की भी बिजली सप्लाई बन्द कर दी।

Comments