शाहरुख खान अभिनय-कृत फिल्म 'पठान' का बहिष्कार मध्य प्रदेश में जोरों पर है, सभी लोग अपने तरीके से फिल्म का बहिष्कार कर रहे हैं, लेकिन कारण सबका एक ही है। फिल्म में बेशरम वाला गाना, जिसमें अभिनेत्री और अभिनेता भगवा रंग के वस्त्र धारण करके अश्लील अभिनय किए हैं। 'भगवा' रंग को पवित्र माननेवाले सनातन धर्म के लोग का कहना है कि अभिनेता और अभिनेत्री के इस हरकत से सनातन धर्म का उपहास उङाया गया है, हिन्दुत्व को मजाक उङाया गया है और इसलिए इस फिल्म को चलने नहीं देगे।
मालूम हो, शायद फिल्म 'पठान' जनवरी माह 2023 वर्ष में रीलिज होनेवाली है, जबकि फिल्म का गाना 'बेशरम' रीलिज हो गई है, जिसमें मौजूद भगवा रंग वस्त्र के दृश्य से लोगों को दिक्कत हुई है। मध्यप्रदेश के सनातन धर्म के रक्षक युवाओं ने 'हनुमान चालिसा' पढ़कर फिल्म का बहिष्कार किए। युवाओं पद्मासन में बैठ गए और शांतिढ़ंग से हनुमान जी का पाठ किए। पठ करते समय साथ-साथ ताली भी बजा रहे थे। भगवा रंग और पिला रंग का झंडा लिए हुए थे।
सनातन धर्म के रक्षक और 'भगवा क्रांति सेना' के राष्ट्रीय अध्यक्षा प्राचिन साध्वी ने पठान फिल्म को न देखने व बहिष्कार करने की घोषणा कर दी हैं। उन्होंने कहा " फिल्म के बेशरम गाना में भगवा रंग को उपहास उङाया गया है और इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।" पठान फिल्म बहिष्कार के मुद्दा पर एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहीं कि फिल्म को चलने नहीं देंगे। आप भी यहीं हैं और हम भी यहीं इस बार फिल्म को चलने नहीं देंगे। चलचित्र के नाम पर ये लोग चरित्रहीन का काम कर रहे हैं।"
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद साध्वी प्रज्ञा ने अपने राज्य मध्यप्रदेश में 'पठान' फिल्म को बहिष्कार करने कि घोषणा की। सांसद फिल्म बहिष्कार मुद्दे पर बात करते हुए कहीं " फिल्म के एक गाना में 'भगवा' रंग का उपहास उङाया गया है। देेश के सभी हिन्दुओं इस फिल्म का बहिष्कार करें और कभी भी न देखने का प्रतिज्ञा लें। हिन्दुत्व रक्त के स्वाभिमान की कसम इस फिल्म को कभी न देखेंगे और कभी इस फ़िल्म को चलने नहीं देंगे। यह हिन्दुओं के स्वाभिमान की बात है।"

Comments