अरूणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र में चीन और भारत के सीमा पर सैन्य झङप होने की ख़बर आई है, जिससे देश में बहस छीङ गई है। झङप में भारत के 6 सैनिक घायल हुए हैं। चीन और भारत के सैन्य अधिकारी ने आपसी बातचीत के माध्यम से माहौल को नियंत्रित कर लिया है, लेकिन इस घटना के बाद देश में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इसको लेकर कांग्रेस ने सरकार पर हमला करते हुए, मौजूदा मोदी सरकार से जवाब मांग रही है कि आख़िर यह क्या है?
भारत और चीन के सैनिकों के बीच आपसी झङप अरूणाचल प्रदेश में हुआ है। भारत के उत्तर पूर्व क्षेत्र में अवस्थित अरूणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र, जहाँ इस समय बर्फ़ पङे होते हैं और कङाके की ठंड पङ रही होती है और कठोर वातावरण होता है, जहाँ घटना घटित हुई है। इनमें करीब 6 भारतीय सैनिक घायल हुए हैं की ख़बर मिली है। ख़बर यह भी है कि भारत के सैन्य शीर्ष अधिकारी और चीन के शीर्ष अधिकारी के साथ आपसी बातचीत करके मामला को फिलहाल शांतिपूर्ण बना दिए है।
भारत के तवांग क्षेत्र में सैन्य झङप के बाद कांग्रेस सीनियर लीडर ने सरकार से सवाल करना शुरु कर दिए हैं, ताकि मामला साफ हो और चीन के गलत इरादे दुनिया के सामने आए। 'कांग्रेस सीनियर लीडर जयराम रमेश ट्वीट में लिखे हैं कि देश से बङा कोई नहीं है, लेकिन मोदीजी अपनी छवि को बचाने के लिए देश को खतरे में डाल रहे हैं'।
वह आगे लिखते हैं, " उत्तरी लद्दाख में घुसपैठ स्थायी करने की कोशिश में चीन ने डेपसांग में एलएसी की सीमा में 15-से-18 किलोमीटर अंदर दो सौ स्थायी शेल्टर बना दिए हैं, पर सरकार चुप रही और अब यह नया चिंताजनक मामला सामने आया है।"


Comments