भारत की सबसे पुरानी पार्टी 'कांग्रेस' ने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें ₹1700 करोङ का घोटाला हुआ है का खुलासा किया गया है। पूर्वोत्तर भारत क्षेत्र के मणिपुर राज्य में ऐसा हुआ है, जहाँ सङक निर्माण के नाम पर जनता को दिन-दहाड़े चुना लगा दिए गए। राज्य में सङक निर्माण के लिए 1700 करोङ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई, लेकिन अफसोस उस रुपए से सङक निर्माण नहीं हुआ और इससे चुनाव लङे जा रहे हैं।
कांग्रेस के इस वीडियो अनुसार मणिपुर जैसे जंगली क्षेत्र में संचार माध्यम मजबूत करने के लिए सङक निर्माण कार्य हेतु 1700 करोङ रुपए का आवंटन किया गया, पैसा खर्च हुआ, बील उठाए गए , लेकिन सङक का निर्माण नहीं हुआ। देखा जाय, 1700 करोङ रुपए में कुुल 3000 किलोमीटर सङक का निर्माण कार्य पूरा किया जा सकता है। अचरज की बात है कि 3000 किलोमीटर की सङक मणिपुर में नहीं है और इतनी लम्बाई वाली सङक गायब हो गई।
कांग्रेस के समय प्रत्येक महीने रिव्यू हुआ करता था, इसके लिए देश के प्रधानमंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री की टीम करती है, इसके बावजूद अभी तो इस घोटाला का पर्दाफ़ाश नहीं हुआ और आगे के समयों में न होने की उम्मीद जताई जा सकती है। क्योंकि केन्द्र सरकार और राज्य सरकार दोनों इस मामला पर चुप्पी साध लिए हैं। कोई इस मामला को लेकर जांच-पड़ताल करने को इच्छुक नहीं, मणिपुर राज्य की यह परियोजना भ्रष्टाचार को भेंट चढ़ गया और अब इस पैसा से चुनाव लङा जाएगा।

Comments