Skip to main content

विवेक अग्निहोत्री 2024 लोकसभा चुनाव के लिए नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी, सुप्रिया श्रीनेत का शानदार जवाब।।

फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने वर्ष 2024 में होनेवाले लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी के चुनाव प्रचार-प्रसार का स्टार नेता नरेंद्र मोदी को शुभकामना संदेश दिए है। इन्होंने यह संदेश ट्वीटर पर पोस्ट के माध्यम से दिए। ट्वीटर पोस्ट अंग्रेजी भाषा में लिखा गया है। पोस्ट के साथ एक फोटो भी संलग्न किया गया  है। इनके इस ट्वीट को कांग्रेस सीनियर लीडर सुप्रिया श्रीनेत ने रीट्विट की हैं और पोस्ट भी की हैं। विवेक अग्निहोत्री वहीं फिल्म निर्देशक है, जिन्होंने 'द कश्मीर फाईल' नामक फिल्म बनाई है, जिसको नरेंद्र मोदी ने स्वंय प्रचार किया था और फिल्म का टैक्स भी माफ किया था।

'द कश्मीर फाईल' फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अपने ट्वीट में लिखा है " congratulations @narendramodi for leading @BJP4India to this unprecedented win. Wishing you all the best for 2024."। ट्वीट का हिन्दी रूपांतरण करने पर,  ' इस अभूतपूर्व जीत के लिए,  भारत के लिए भाजपा का नेतृत्व करने के लिए नरेंद्र मोदी को बधाई और आपको वर्ष 2024 लोकसभा चुनाव के लिए शुभकामनाएं", प्राप्त होता है। 

आपको यह भी मालूम करा देना चाहता हूँ कि इस पोस्ट के साथ एक फोटो भी संलग्न है। फोटो में भेङियों का झुंड है, जो बर्फील क्षेत्र में चल रहे हैं। एक भेड़िया जो सबसे आगे चल रहा है, वो अन्य भेङियों के लिए रास्ता बना रहा है और इस भेड़िया के पास लीडर लिखा हुआ है, शायद विवेकजी इसे नरेंद्र मोदी के रूप में दिखाने का प्रयास किए है।
कांग्रेस सीनियर लीडर सुप्रिया श्रीनेत ने अग्निहोत्री के इस ट्वीट को अपने ट्विटर खाता के द्वारा वहन करते हुए लिखती हैं " हे भगवान! शर्म नहीं आती प्रधानमंत्री को भेड़िया और भाजपा को भेङियों का झुंड कहते हुए? हमारे जितने भी वैचारिक मतभेद हों, मैं इसकी कङी निंदा करती हूँ। " हालांकि, मैं  जितना समझ रहा हूँ उसके अनुसार अग्निहोत्री अपने इस ट्वीट में नरेंद्र मोदी को लीडर के रूप में बताने का प्रयास कर रहे है और एक ऐसा लीडर जो अपने जीवन को खतरे में डालकर अपनो के लिए काम करता है और रास्ता का भी निर्माण करता है।

मालूम हो, विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्मित फिल्म 'द कश्मीर फाईल' को भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2022 (आईएफएफआई)  के एक ज्यूरी सदस्य ने प्रोपेगैंडा फिल्म बता दिए। फिल्म महोत्सव के मंच से भाषण देते हुए ज्यूरी सदस्य नादव लापिड ने कहा " अंतरराष्ट्रीय कंपीटिशन के लिए 15 फ़िल्में थीं, जिनमें 14 फ़िल्में  कला के लिहाज़ से उत्कृष्ट थीं, लेकिन 15वीं फ़िल्म, जो कि 'द कश्मीर फाईल' थी, उसे देखकर पूरी ज्यूरी विचलित और स्तब्ध थी और हम सबने माना कि वो एक प्रोपेगैंडा वल्गर फ़िल्म थी।"

Comments

Popular posts from this blog

एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात का ख्याल अवश्य रखना चाहिए।

एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए, यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात  का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए। यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इन बातों का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। हम कोई भी काम करते हैं उसकी योजना अवश्य तैयार करते हैं। एक छोटा सा छोटा काम के लिए भी हम योजना बनाते हैं। हलांकि छोटे कामों के लिए बनाये गए योजना हमारा दिमाग को पता नहीं चलता। हमारे दिमाग को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसपर कभी आपने सोचा है कि आख़िर ऐसा क्यों होता है ? इसकी वजह को हमे जानने का प्रयास अवश्य करनी चाहिए। ऐसे तो इसके अनेकों वजह हो सकते हैं और इसके मनोवैज्ञानिक कारण भी कई हो सकते हैं, लेकिन हमे इन भारी वजहों को छोड़कर एक सरल वजह की तलाश करने की जरूरत है। मेरे अनुसार सरल स्वभाव से इसका एक वजह यह भी हो सकता है कि हमारा दिमाग इन छोटे-छोटे कामों को पहले कई बार कर चुका होता है। यूं कहें इस काम को मेरा दिमाग पूर्ण रूप से अभ्यस्त हो गया होता है। इसलिए हमारा दिमाग को इस छोटा काम को पूरा करने में किसी प्रकार की परेश...

एक कप चाय, मिट्टी वाली में - चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर भी नहीं वो कैसे !

एक कप चाय से याद आया कि मिट्टी के बर्तन वाली चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर एक प्रेमी को अपने प्रेमिका या एक प्रेमिका को अपने प्रेमी से मिलने में भी नहीं होगा! लेकिन वो मजा इस चाय पीने में आपको मिलेगा।  आप महिला हों या पुरुष यदि आप अपने जीवन में, प्रेम में प्रवाहित होने के आनंद से वंचित रह गाएं हैं तो हमारी मानिये एक बार इस चाय के प्रेम में बह जाइये, डूब जाइये और इसके गर्माहट में गोते लगा लीजिये! इसके मंद-मंद सुगंध में अपने नाक के दोनों सुराग को झोंक दीजिये। लेकिन एक बात का ख्याल रखियेगा,   इस चाय को पीने में कभी जल्दीबाजी नहीं कीजियेगा। नहीं तो, आपका जीभ आपसे नाराज हो जायेगा। बेमतलब के आप बेचारा स्वभाव से कोमल जीभ को रुखा कर दीजियेगा। यदि आपको विश्वास नहीं होता, तो एक बार मिट्टी वाला चुक्का में परोसी गई चाय को अपने होंठ से लगाकर और चाय को जीभ पर गिराकर तो देखिये! जैसे हीं, यह चाय आपके जीभ को स्पर्श करेगी वैसे हीं आप स्वयं इसके स्वाद से परिचित हो जाएंगें। हमारी मानिये तो आज हीं आप नुक्कड़ वाली एक कप चाय का मज़ा ले लीजिये। भारत आधुनीकता की ओर कदम बढ़ा च...

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।।

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।। राहुल गांधी ने संसद में जिस 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल या संदर्भ का जिक्र किया, वह सीधा हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की कार्यशैली पर था। गांधी ने सदन में एक पुरानी फाइल या रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह तर्क देने की कोशिश की कि सरकार कुछ खास उद्योगपतियों (अडानी-अंबानी) को फायदा पहुँचाने के लिए नियमों में बदलाव करती है। उन्होंने 'एल्फिंस्टन' नाम का जिक्र उन ऐतिहासिक नियमों या व्यवस्थाओं के संदर्भ में किया जो मुंबई के बंदरगाहों या रेलवे के बुनियादी ढांचे से जुड़ी थीं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरते हुए निम्नलिखित बातें कहीं: ​नियमों में बदलाव: उनका आरोप था कि सरकार ने पुराने नियमों (जिनका उन्होंने एल्फिंस्टन संदर्भ से जोड़ा) को दरकिनार कर दिया ताकि एयरपोर्ट्स और पोर्ट्स का नियंत्रण कुछ विशेष व्यापारिक समूहों को दिया जा सके। ​अडाणी समूह का जिक्र: उन्होंने दावा किया कि पहले नियम था कि जिसे एयरपोर्ट संचालन का अनुभव नहीं है, उसे टेंडर नहीं म...