आज कैसा भारत हो गया है, सत्य परेशान है और झूठ सत्ता भोग रही है। कांग्रेस अध्यक्ष ने संसद भवन में कहा, "कांग्रेस ने देश के एकता और अखण्डता बनाए रखने के लिए जान दी है।" अध्यक्ष महोदय के इस वक्तव्य से अनुमान लगा सकते हैं कि हमारे देश कि राजनीतिक किस दिशा में चल रही है। कांग्रेस को सत्य का प्रमाण देना पङा, देश के लिए बलिदान दी उसे संसद भवन में खङे होकर और बेचैन होकर, कहना पङा है।
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, " देश में एकता और अखण्डता को सलामत व सुरक्षित बनाए रखने के लिए इन्दिरा गांधी ने जान दीं और राजिव गांधी ने जान दिया।" उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से सवाल पूछा कि भाजपा के लोग बताए कि उनकी पार्टी से देश के एकता और अखण्डता बनाए रखने के लिए किन-किन लोग ने सहादत दी है।
कांग्रेस अध्यक्ष महोदय आगे कहते हैं, " जिन लोगों ने देश के लिए समय आने पर अपनी जान दे दी और जो लोग समय आने पर अंग्रेजी हुकूमत के साथ जा मिले, आज वे लोग उन्हे माफी मांगने को कह रहे हैं, जिन्होंने देश के लिए जान दी है।" आज भाजपा के लोग भारत के उस कांग्रेस पार्टी को देशद्रोही पार्टी बता रहे हैं, जिसने देश के खातिर जान और सम्पति सब का बलिदान कर दिया है। भाजपा के लोग देश के खातिर आज तक क्या किया है, हमे बताए, हमे जानना है!

Comments