नीतिश कुमार सरकार ने 5,030
ग्रामीण पथ एवं 31 पुल-पुलियों के निर्माण करने की योजना
बनाई।
बिहार मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने ग्रामीण कार्यभार विभाग के अंतर्गत
6680.67 करोड़ रुपए की लागत से 5061 योजनाओं का शिलान्यास किया। एक अणे मार्ग में
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास का कार्य सम्पन्न हुआ।
बिहार सरकार द्वारा इस योजना के तहत 5,030 ग्रामीण पथ एवं 31
पुल-पुलियों के निर्माण करने की योजना बनाई गई है। यह निर्माण कार्य को
जल्द-से-जल्द पूरा करने के निर्देश सरकार द्वारा जारी किये जा चुके हैं।
नीतिश सरकार ने बताया कि ग्रामीण पथों के गुणवतापूर्ण निर्माण से
ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन बेहतर हुआ है। छात्र-छात्राओं को पढ़ने में सुविधा हो
रही है तथा किसानों को उत्पादन की बिक्री में भी सुविधा हो रही है।
सरकार का कहाना है कि ग्रामीण सड़क एवं पुल-पुलियों का अनुरक्षण
विभागीय रूप से जल्दी शुरू करने को कहा है। इसके लिए जितने भी अभियंता एवं
कर्मियों की आवश्यक्ता हो,
उनकी शीघ्र नियुक्ति करने को भी कहा
गया है।
सरकार ने आगे कहा कि अनुसूचित जाति, आनुसूचित जनजाति तथा अति- पिछड़े वर्ग के रहने वाले लोगों के टोलों की
संपर्कता के बचे हुए कार्यों को भी जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है। DONATE

Comments