मणिपुर में हिंसा से मारे गये लोगों की संख्या बढ़कर अब 115 हो गई।
मणिपुर, हिंसा के आग में जलकर राख होता जा रहा
है। भारत के गृहमंत्री अमित शाह इस राज्य का दौरा किये, लेकिन खास असर नहीं हुआ।
आज भी मणिपुर हिंसा में जल रहा है, लोग बेघर होते जा रहें हैं, लोग
गाँव-घर छोड़कर दूसरे स्थानों व राज्यों में रहने को मजबूर हो हाते जा रहें हैं।
यदि ऐसा चलता रहा तो वो दिन दूर नहीं की भारत के लोग मणिपुर को भी
जम्मू-कश्मिर जैसे जानना शुरू कर देंगे।
भारत का पूर्वी राज्य मणिपुर की राजधानी इंफाल में मंगलवार रात को
फिर हिंसा भड़कने की खबर है। इस हिंसा में नौ लोगों की मौत होने और दस लोगों को जख्मी
होने की खबर है।
इसी के साथ मणिपुर में हिंसा से मारे गये लोगों की संख्या बढ़कर अब 115 हो गई। आम नागरिकों को मारे जाने, घायल होने और अपने घरों से प्लायन करने की संख्या में लागातार इजाफा़ हीं हो रहा है।DONATE

Comments