Skip to main content

ओड़िसा में भीषण रेलदुर्घटना, लगभग 300 लोगों को मारे जाने और हजारों लोगों को घायल होने की खबर।

ओड़िसा में भीषण रेलदुर्घटना, लगभग 300 लोगों को मारे जाने और हजारों लोगों को घायल होने की खबर।


ओडिसा के बालसोर जिला में बहनागा रेलवे स्टेशन के पास तीन ट्रेनों के बीच भीषण रेल दुर्घटना हो गई है, इसमें करीब 300 लोगों को मारे जाने और एक हजार लोगों को घायल होने की खबर है। लेकिन, अफसोस अभीतक इसकी जिम्मेदारी मोदी सरकार के किसी महकमा ने नहीं ली है। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना तीन रेलगाड़ी के बीच हो गई है। इसमें एक मालगाड़ी है और दो पसेंजर ढोनेवाली ट्रेन है।


बताया जा रह है कि मालगाड़ी पहले से अपने यथास्थान पर खड़ी थी, एक पटरी पर खड़ी थी और पसेंजर ढोनेवाली कोरोमंडल एक्सप्रेस मेन लाईन से आ रही थी कि अचानक मोड़ ले ली और उस पटरी पर चली गई, जिस पटरी पर मालगाड़ी को पहले खड़ा करके छोड़ दिया गया था और इसी मालगाड़ी से कोरोमंडल एक्सप्रेस जा टकराई है। कोरोमंडल एक्सप्रेस की गति इतनी थी कि मालगाड़ी पर चढ़ गई है।


एक दूसरी पसेंजर ढोनेवाली ट्रेन मेन लाईन से उसी समय गुजर रही थी या पहले से छतिग्रस्त थी या पहले से खड़ी थी या पहले से दुर्घटनाग्रस्त थी भी इस दुर्घटना के चपेट में आ गई। इस भयानक दुर्घटना का जन्मदाता कोरोमंडल एक्सप्रेस को माना जाना चाहिए, जो बहुत हाई स्पिड में आ रही थी और उसी गति में मालगाड़ी से जा टकराई, जिसके छीटा से दूसरी ट्रेन भी छतिग्रस्त हो गई।


ऐसा बताया जा रहा है कि कोरोमंडल एक्सप्रेस में ऐसा कोई सेंसर या तकनीक लगी हुई होती, जिसमें ये गुण होता कि ट्रेन दूसरे रेलगाड़ी के नजदीक जाते समय सक्रिय हो जाती और गाड़ी को रोक देती या फिर गाड़ी चालक को खतरे की सम्भावना को सूचना दे देती और दुर्घटना होने से बचा लेती। लेकिन ऐसा सोचने से क्या फायदा! अब दुर्घटना घट चुकी है और हजारों परिवार इस घटना के भुक्तभोगी होंगे।


दुर्घटना इतना भयानक था कि लगभग 300 लोगों की मौत दुर्घटनास्थल पर हीं हो गई है और हजारों लोग घायल हो गए हैं। राहत बचाव में लगे लोग मृत लोगों को गाड़ी पर ऐसे लाद रहे थे, जैसे अनाज की बोरी लाद रहें हों। दुर्घटना में मारे गए लोगो को पकड़-पकड़ कर गाड़ी पर अनाज की बोरी या किसी और की बोरी की तरह लाश को फेंक कर गाड़ी पर लादने के दृश्य को देखकर कोई मानव द्रवित हो सकता है। यह दृश्य मानवता को रोने के लिए काफी है।

Comments

Popular posts from this blog

एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात का ख्याल अवश्य रखना चाहिए।

एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए, यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात  का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए। यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इन बातों का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। हम कोई भी काम करते हैं उसकी योजना अवश्य तैयार करते हैं। एक छोटा सा छोटा काम के लिए भी हम योजना बनाते हैं। हलांकि छोटे कामों के लिए बनाये गए योजना हमारा दिमाग को पता नहीं चलता। हमारे दिमाग को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसपर कभी आपने सोचा है कि आख़िर ऐसा क्यों होता है ? इसकी वजह को हमे जानने का प्रयास अवश्य करनी चाहिए। ऐसे तो इसके अनेकों वजह हो सकते हैं और इसके मनोवैज्ञानिक कारण भी कई हो सकते हैं, लेकिन हमे इन भारी वजहों को छोड़कर एक सरल वजह की तलाश करने की जरूरत है। मेरे अनुसार सरल स्वभाव से इसका एक वजह यह भी हो सकता है कि हमारा दिमाग इन छोटे-छोटे कामों को पहले कई बार कर चुका होता है। यूं कहें इस काम को मेरा दिमाग पूर्ण रूप से अभ्यस्त हो गया होता है। इसलिए हमारा दिमाग को इस छोटा काम को पूरा करने में किसी प्रकार की परेश...

एक कप चाय, मिट्टी वाली में - चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर भी नहीं वो कैसे !

एक कप चाय से याद आया कि मिट्टी के बर्तन वाली चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर एक प्रेमी को अपने प्रेमिका या एक प्रेमिका को अपने प्रेमी से मिलने में भी नहीं होगा! लेकिन वो मजा इस चाय पीने में आपको मिलेगा।  आप महिला हों या पुरुष यदि आप अपने जीवन में, प्रेम में प्रवाहित होने के आनंद से वंचित रह गाएं हैं तो हमारी मानिये एक बार इस चाय के प्रेम में बह जाइये, डूब जाइये और इसके गर्माहट में गोते लगा लीजिये! इसके मंद-मंद सुगंध में अपने नाक के दोनों सुराग को झोंक दीजिये। लेकिन एक बात का ख्याल रखियेगा,   इस चाय को पीने में कभी जल्दीबाजी नहीं कीजियेगा। नहीं तो, आपका जीभ आपसे नाराज हो जायेगा। बेमतलब के आप बेचारा स्वभाव से कोमल जीभ को रुखा कर दीजियेगा। यदि आपको विश्वास नहीं होता, तो एक बार मिट्टी वाला चुक्का में परोसी गई चाय को अपने होंठ से लगाकर और चाय को जीभ पर गिराकर तो देखिये! जैसे हीं, यह चाय आपके जीभ को स्पर्श करेगी वैसे हीं आप स्वयं इसके स्वाद से परिचित हो जाएंगें। हमारी मानिये तो आज हीं आप नुक्कड़ वाली एक कप चाय का मज़ा ले लीजिये। भारत आधुनीकता की ओर कदम बढ़ा च...

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।।

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।। राहुल गांधी ने संसद में जिस 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल या संदर्भ का जिक्र किया, वह सीधा हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की कार्यशैली पर था। गांधी ने सदन में एक पुरानी फाइल या रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह तर्क देने की कोशिश की कि सरकार कुछ खास उद्योगपतियों (अडानी-अंबानी) को फायदा पहुँचाने के लिए नियमों में बदलाव करती है। उन्होंने 'एल्फिंस्टन' नाम का जिक्र उन ऐतिहासिक नियमों या व्यवस्थाओं के संदर्भ में किया जो मुंबई के बंदरगाहों या रेलवे के बुनियादी ढांचे से जुड़ी थीं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरते हुए निम्नलिखित बातें कहीं: ​नियमों में बदलाव: उनका आरोप था कि सरकार ने पुराने नियमों (जिनका उन्होंने एल्फिंस्टन संदर्भ से जोड़ा) को दरकिनार कर दिया ताकि एयरपोर्ट्स और पोर्ट्स का नियंत्रण कुछ विशेष व्यापारिक समूहों को दिया जा सके। ​अडाणी समूह का जिक्र: उन्होंने दावा किया कि पहले नियम था कि जिसे एयरपोर्ट संचालन का अनुभव नहीं है, उसे टेंडर नहीं म...