Skip to main content

“महामहिम राष्ट्रपति, द्रोपदी मुर्मू जी का और देश के सर्वोच्च पद का भी अपमान- स्वामी प्रसाद मौर्या।”

महामहिम राष्ट्रपति, द्रोपदी मुर्मू जी का और देश के सर्वोच्च पद का भी अपमान

महामहिम राष्ट्रपति, द्रोपदी मुर्मू जी का और देश के सर्वोच्च पद का भी अपमान- स्वामी प्रसाद मौर्या।

स्वामी प्रसाद मौर्या अपने ट्वीट में महामहिम राष्ट्रपति, द्रोपदी मुर्मू जी के हौजाखास मंदिर में पूजा दूरी बनाकर करने को लेकर अपमान समझे हैं और इसे देश के सर्वोच्च पद का भी अपमान बताया है।


स्वामी प्रसाद मौर्या ने ट्वीट में लिखे हैं कि भारत के महामहिम राष्ट्रपति, द्रोपदी मुर्मू जी को भी जातीय अपमान के कडुवे सच का सामना करना पड़ा जब दिल्ली के जगन्नाथ मंदिर में रेल मंत्री भारत सरकार मंदिर के अंदर प्रवेश कर मूर्ति का दर्शन कर रहे हैं।


मौर्या ने आगे लिखा है कि वहीं पर महामहिम राष्ट्रपति मुर्मू जी को आदिवासी समाज में पैदा होने के नाते मंदिर परिसर के बाहर से ही पूजा कराना देश के सर्वोच्च पद का न केवल घोर अपमान है अपितु जाति-धर्म के नाम पर जातीय अपमान का कड़वा सच भी है।


और मौर्या के ट्वीट के comment में लोगों ने क्या लिखा है, वो भी देखना चाहिए।


जब राष्ट्रपति जी को संसद के उद्घाटन में नहीं बुलाया वो कुछ नहीं  बोली। जबकि, देश भर में उनके इस अपमान के विरोध में आवाज उठी थी। आज इस अपमान पर भी चुप हैं। आप भारत की राष्ट्रपति है, एक बार-बस एक बार, हिम्मत दिखाये- मनुवाद के खिलाफ, जनता आपके साथ है।


यह महिला सम्मान की बात है, दुर्भाग्यपूर्ण है कि राष्ट्रपति मुर्मू जी ने जातिगत अपमान का सामना किया, जबकि केंद्रीय मंत्री मंदिर में प्रवेश कर रहे थे। यह जातिगत अपमान की दुखद और कड़वी सच्चाई है, जो सर्वोच्च पद पर भी होती है।


इसलिये मान्यवर कांशीरामजी ने कहा कि वोट हमारा, राज तुम्हारा नहीं चलेगा। 85 %प्रतिशत और 15%प्रतिशत का झगड़ा है। 15%प्रतिशत लोग 85%प्रतिशत पर राज कर रहे हैं, यह देखकर एससी एसटी ओबीसी के लोगों को समझने की जरूरत है।


मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई जाति भेदभाव वाली बात होगी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी जिस समय दर्शन कर रही हैं, फोटो देख कर लगता है कि उस समय आरती हो रही है। इसीलिए, गर्भ गृह में इन्होंने प्रवेश नहीं किया आरती के बाद उन्होंने वहीं से पुजारियों से बात करी, सच केवल महामहिम को पता है।

Comments

Popular posts from this blog

एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात का ख्याल अवश्य रखना चाहिए।

एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए, यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात  का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए। यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इन बातों का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। हम कोई भी काम करते हैं उसकी योजना अवश्य तैयार करते हैं। एक छोटा सा छोटा काम के लिए भी हम योजना बनाते हैं। हलांकि छोटे कामों के लिए बनाये गए योजना हमारा दिमाग को पता नहीं चलता। हमारे दिमाग को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसपर कभी आपने सोचा है कि आख़िर ऐसा क्यों होता है ? इसकी वजह को हमे जानने का प्रयास अवश्य करनी चाहिए। ऐसे तो इसके अनेकों वजह हो सकते हैं और इसके मनोवैज्ञानिक कारण भी कई हो सकते हैं, लेकिन हमे इन भारी वजहों को छोड़कर एक सरल वजह की तलाश करने की जरूरत है। मेरे अनुसार सरल स्वभाव से इसका एक वजह यह भी हो सकता है कि हमारा दिमाग इन छोटे-छोटे कामों को पहले कई बार कर चुका होता है। यूं कहें इस काम को मेरा दिमाग पूर्ण रूप से अभ्यस्त हो गया होता है। इसलिए हमारा दिमाग को इस छोटा काम को पूरा करने में किसी प्रकार की परेश...

एक कप चाय, मिट्टी वाली में - चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर भी नहीं वो कैसे !

एक कप चाय से याद आया कि मिट्टी के बर्तन वाली चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर एक प्रेमी को अपने प्रेमिका या एक प्रेमिका को अपने प्रेमी से मिलने में भी नहीं होगा! लेकिन वो मजा इस चाय पीने में आपको मिलेगा।  आप महिला हों या पुरुष यदि आप अपने जीवन में, प्रेम में प्रवाहित होने के आनंद से वंचित रह गाएं हैं तो हमारी मानिये एक बार इस चाय के प्रेम में बह जाइये, डूब जाइये और इसके गर्माहट में गोते लगा लीजिये! इसके मंद-मंद सुगंध में अपने नाक के दोनों सुराग को झोंक दीजिये। लेकिन एक बात का ख्याल रखियेगा,   इस चाय को पीने में कभी जल्दीबाजी नहीं कीजियेगा। नहीं तो, आपका जीभ आपसे नाराज हो जायेगा। बेमतलब के आप बेचारा स्वभाव से कोमल जीभ को रुखा कर दीजियेगा। यदि आपको विश्वास नहीं होता, तो एक बार मिट्टी वाला चुक्का में परोसी गई चाय को अपने होंठ से लगाकर और चाय को जीभ पर गिराकर तो देखिये! जैसे हीं, यह चाय आपके जीभ को स्पर्श करेगी वैसे हीं आप स्वयं इसके स्वाद से परिचित हो जाएंगें। हमारी मानिये तो आज हीं आप नुक्कड़ वाली एक कप चाय का मज़ा ले लीजिये। भारत आधुनीकता की ओर कदम बढ़ा च...

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।।

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।। राहुल गांधी ने संसद में जिस 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल या संदर्भ का जिक्र किया, वह सीधा हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की कार्यशैली पर था। गांधी ने सदन में एक पुरानी फाइल या रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह तर्क देने की कोशिश की कि सरकार कुछ खास उद्योगपतियों (अडानी-अंबानी) को फायदा पहुँचाने के लिए नियमों में बदलाव करती है। उन्होंने 'एल्फिंस्टन' नाम का जिक्र उन ऐतिहासिक नियमों या व्यवस्थाओं के संदर्भ में किया जो मुंबई के बंदरगाहों या रेलवे के बुनियादी ढांचे से जुड़ी थीं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरते हुए निम्नलिखित बातें कहीं: ​नियमों में बदलाव: उनका आरोप था कि सरकार ने पुराने नियमों (जिनका उन्होंने एल्फिंस्टन संदर्भ से जोड़ा) को दरकिनार कर दिया ताकि एयरपोर्ट्स और पोर्ट्स का नियंत्रण कुछ विशेष व्यापारिक समूहों को दिया जा सके। ​अडाणी समूह का जिक्र: उन्होंने दावा किया कि पहले नियम था कि जिसे एयरपोर्ट संचालन का अनुभव नहीं है, उसे टेंडर नहीं म...