“कांग्रेस हिंदुस्तान को जोड़ने और मोहब्बत फैलाने का काम कर रही है, इसलिए आज हम बिहार आए हैं”- राहुल गांधी।।
बिहार, पटना: “कांग्रेस हिंदुस्तान को जोड़ने और मोहब्बत फैलाने
का काम कर रही है,
इसलिए आज हम बिहार आए हैं”- राहुल गांधी।।
कांग्रेस लीडर राहुल गांधी ने बिहार के मंच से बोले हैं कि कर्नाटक
में बीजेपी ने जीत के दावे
किए थे, लेकिन जब कांग्रेस पार्टी एक साथ खड़ी हो गई तो
बीजेपी कर्नाटक से
गायब हो गई।
गांधी ने आगे कहा कि इतना ही नहीं बीजेपी तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी दिखाई नहीं देगी। इन राज्यों में भी कांग्रेस जीतेगी।
राहुल गांधी बीजेपी के बारे में विशेष रूप से बताते हुए कहते हैं कि बीजेपी भारतीय
जनता पार्टी का
मतलब है, दो-तीन लोगों को फायदा पहुंचानावाली पार्टी है।
और वहीं कांग्रेस पार्टी
का मतलब है- गरीबों के साथ खड़े होकर उनके लिए काम करना।इनके प्रगति के बारे में
हमेशा सोचना और उस सोच को भारत के लोगों के लिए लागू करना।
गांधी ने आगे कहा कि हिंदुस्तान में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। एक तरफ कांग्रेस 'भारत जोड़ो' की
विचारधारा को लेकर जनता के सामने खङी।
दूसरी तरफ बीजेपी, जो आरएसएस के विचार-धारा से प्रेरित होकर काम करती
है और फैसले लेती है, 'भारत तोड़ो' की
विचारधारा के साथ भारत के लोगों के सामने खङी है।
बीजेपी हिंदुस्तान को तोड़ने का काम कर रही है। बीजेपी और
इसके लोग देश में
नफरत फैलाने का काम कर रही है और लोगों
में एक-दूसरे के बीच नफ़रत फैला रही है।
कांग्रेस हिंदुस्तान को जोड़ने का काम कर रही है, मोहब्बत फैलाने का काम कर रही है। इसलिए आज हम बिहार आए हैं। देश की सारी विपक्षी
पार्टियां एक साथ मिलकर बीजेपी को
हराने जा रही हैं।DONATE

Comments