कई पार्टियों के नेता मणिपुर के मुद्दे पर पीएम मोदी से मिलना चाह रहे हैं, लेकिन पीएम के पास समय नहीं है- कांग्रेस।।
कई पार्टियों के नेता मणिपुर के मुद्दे पर पीएम मोदी से मिलना चाह
रहे हैं, लेकिन पीएम के पास समय नहीं है- कांग्रेस।।
भारत के पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिका चले गए हैं, इधर मणिपुर हिंसा के आग
में जल रहा है। लगभग एक माह से ज्यदा दिन हो चुके हैं, फिर भी हिंसा बंद नहीं हुआ और
पीएम मोदी भी कुछ बोले नहीं और अमेरिका निकल दिए।
इससे कांग्रेस चिंता जताते हुए लिखी है कि मोदी का जिम्मेदारी से
भागने का पुराना नाता और इन्हें प्रचार के अलावा कुछ नहीं आता। मणिपुर हिंसा
में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 50 हजार से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं। करीब 50
दिनों से हिंसा जारी है।मणिपुर में हिंसा से मारे गये लोगों की संख्या बढ़कर अब 115 हो गई
एक ओर मणिपुर जल रहा है। हमारे देश के लोग जान बचाने की गुहार लगा
रहे हैं। अपने घरों को छोड़ पलायन करने को मजबूर हैं। दूसरी ओर पीएम मोदी अमेरिका निकल गए। अब वहां छवि चमकाने का
काम होगा, इवेंटबाजी होगी।
इस बात को जानते हुए कि हमारे देश के लोग हिंसा झेल रहे हैं, उनकी जान पर बनी हुई है। पीएम मोदी याद कीजिए एक बार अटल जी ने आपको 'राजधर्म' निभाने
की सीख दी थी। यह वही वक्त है जब राजधर्म निभाया जाए।
मणिपुर जलता रहा और आपने शांति की अपील तक नहीं की। पीएम मोदी अभी
तक मणिपुर का 'म' नहीं बोल पाए हैं। यह वक्त अपने देश के लोगों
के साथ खड़े होने का है, न कि छवि चमकाने का।
जिम्मेदारी से भागिए मत, बीते 10
जून से कई पार्टियों के नेता मणिपुर के मुद्दे पर पीएम मोदी से मिलना चाह रहे हैं लेकिन पीएम के पास समय नहीं है। खुद बीजेपी के नेता पीएम मोदी से नहीं मिल पा रहे हैं।
जबकि भद्दे डायलॉग लिखने वाले मनोज मुंतशिर शुक्ला से पीएम मोदी बिना अपॉइंटमेंट के 45 मिनट तक मिलते रहे।DONATE

Comments