Skip to main content

'लोकतंत्र सिपाही राहुल गाँधी' - एक तानाशाही से पंगा।

कहानी लोकतंत्र सिपाही राहुल गाँधी की, जिन्होंने लोकतंत्र के लिए एक तानाशाह सरकार से पंगा लिया।

विपक्ष दिनोंदिन कमजोर होता जा रहा है और मोदी सरकार तानाशाह़। कैसे भाई! तो सुनो।

कहने को तो मोदी सरकार दावा ये कर रही है कि भारत में लोकतंत्र है और एक मजबूत लोकतंत्र है, यहाँ सबकुछ ठीक चल रहा है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। मोदी सरकार का दावा मौखिक हीं है, ज़मीनी स्तर पर यह दावा खोखला साबित होता है। भारत का लोकतंत्र मरने के कागार पर पहुँच चुका है और इसे एक बचानेवाला चाहिए। ऐसा कोई चाहिए, जो भारत के साथ-साथ, यहाँ का लोकतंत्र को भी मरने से बचा ले।

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी यहीं प्रयास कर रहे थे, लेकिन इन्हे एक स्टे लिया हुआ मुकदमा में सजा करा दिया गया और फिर लोकसभा की सदस्यता भी छीन ली गई। अब वह लोकसभा नहीं जाते है और न हीं मोदी सरकार से सवाल पूछते हैं। राहुल गाँधी कोर्ट का चक्कर काट रहें है। इनकी पार्टी कांग्रेस भी अपने-आप को बचाने में लगी है। बहुत सारे नेता जो मोदी सरकार से सवाल करना शुरू किये थे, वो अब चुप्पी साध लिये हैं। कौन कोर्ट का चक्कर काटे!


देखा जाय! तो लोकतंत्र खत्म होने का सबसे बड़ा सबूत राहुल गाँधी ही हैं। इनके जो हालात हैं वहीं हू-ब-हू भारत के लोकतंत्र का हालत हो गई है। इन्होंने लोकसभा में गौतम अडानी मामला पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछने की साहस किए थे। उसके बाद इनपर कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई और फिर इनके साथ जो हुआ वो एक स्वस्थ लोकतंत्र में नहीं हो सकता। गाँधी विपक्ष के नेता थे, वह मोदी सरकार से सवाल पूछ सकते हैं। लेकिन, मोदी सरकार ने सवाल पूछनेवाला नेता को सवाल पूछने को ही गाली सिद्ध कर दिया, मान-हानि बता दिया और फिर कोर्ट से सजा भी करा दी।


राहुल गाँधी पर सूरत के एक कोर्ट में मान-हानि का मुकदमा चल रहा है और कोर्ट ने हीं इन्हे दो साल की सजा सुनाई और फिर लोक सभा की सदस्यता रद्द कर दी। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट के फैसला पर ज्यादा लिखना और टिप्पणी करना मतलब कोर्ट के निर्णय को चुनौती देना होगा, जो बिल्कुल हीं गलत होगा। कोर्ट को जो काम मिला है, वो ईमानदारी के साथ काम कर रही है। इसपर कोई सवाल खड़ा क्यों करे भला!


कोर्ट का काम ही है, मुकदमा का निर्णय देना। सामनेवाला क्या है, इससे कोर्ट के निर्णय पर असर नहीं पड़ना चाहिए। और कोर्ट अपना काम करने में ईमानदार है। इसपर सवाल खड़े नहीं किये जा सकते। लेकिन, राहुल गाँधी के साथ जो हुआ है और जो हो रहा है, वो लोकतंत्र के लिए बहुत ही ख़राब दिन को दर्शाता है। एक विपक्ष पार्टी के आवाज को दबा देना, कूचल देना और उसके ऊपर मुकदमा करना और फिर उस मुकदमा में अधिकतम सजा देना, ताकि सदस्यता खत्म हो जाय ये बाते कुछ ठीक नहीं लगती है।


राहुल गाँधी के द्वारा मोदी सरकार से सवाल पूछने से लेकर उनकी सदस्यता जाने और विपक्ष का आवाज बंद करने तक पर तो देश में चर्चा होनी ही चाहिए। यदि लोकतंत्र को बचाना है और भारत में न्यायालय को बचाना है, संविधान को बचाना है और भारत को एक स्वस्थ लोकतंत्रयुक्त देश बनाये रखना है, तो भारत में राहुल गाँधी चर्चा के केन्द्र हों। क्योंकि, वह एक विपक्ष नेता की तरह काम कर रहे थे। इनके बयान पर, जो मान-हानि का मुकदमा चला है और इसमें जो इन्हे सजा मिली है, वो बयान राहुल गाँधी ने ‘हम भारत के लोग’ की रक्षा हो के उद्देश्य से दिए है, अपने स्वार्थ में नहीं दिये हैं। यदि ऐसी घटना पर चुप्पी साध लिया जाता है, मतलब ‘हम भारत के लोग’ खत्म और भारत से विपक्ष भी खत्म। और विपक्ष या सरकार से सवाल करनेवाले के बगैर का देश होना, गुलामी के समान होना हुआ।  

चर्चा जारी है, बनें रहें। ......................

 

Comments

Popular posts from this blog

एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात का ख्याल अवश्य रखना चाहिए।

एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए, यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात  का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए। यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इन बातों का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। हम कोई भी काम करते हैं उसकी योजना अवश्य तैयार करते हैं। एक छोटा सा छोटा काम के लिए भी हम योजना बनाते हैं। हलांकि छोटे कामों के लिए बनाये गए योजना हमारा दिमाग को पता नहीं चलता। हमारे दिमाग को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसपर कभी आपने सोचा है कि आख़िर ऐसा क्यों होता है ? इसकी वजह को हमे जानने का प्रयास अवश्य करनी चाहिए। ऐसे तो इसके अनेकों वजह हो सकते हैं और इसके मनोवैज्ञानिक कारण भी कई हो सकते हैं, लेकिन हमे इन भारी वजहों को छोड़कर एक सरल वजह की तलाश करने की जरूरत है। मेरे अनुसार सरल स्वभाव से इसका एक वजह यह भी हो सकता है कि हमारा दिमाग इन छोटे-छोटे कामों को पहले कई बार कर चुका होता है। यूं कहें इस काम को मेरा दिमाग पूर्ण रूप से अभ्यस्त हो गया होता है। इसलिए हमारा दिमाग को इस छोटा काम को पूरा करने में किसी प्रकार की परेश...

एक कप चाय, मिट्टी वाली में - चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर भी नहीं वो कैसे !

एक कप चाय से याद आया कि मिट्टी के बर्तन वाली चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर एक प्रेमी को अपने प्रेमिका या एक प्रेमिका को अपने प्रेमी से मिलने में भी नहीं होगा! लेकिन वो मजा इस चाय पीने में आपको मिलेगा।  आप महिला हों या पुरुष यदि आप अपने जीवन में, प्रेम में प्रवाहित होने के आनंद से वंचित रह गाएं हैं तो हमारी मानिये एक बार इस चाय के प्रेम में बह जाइये, डूब जाइये और इसके गर्माहट में गोते लगा लीजिये! इसके मंद-मंद सुगंध में अपने नाक के दोनों सुराग को झोंक दीजिये। लेकिन एक बात का ख्याल रखियेगा,   इस चाय को पीने में कभी जल्दीबाजी नहीं कीजियेगा। नहीं तो, आपका जीभ आपसे नाराज हो जायेगा। बेमतलब के आप बेचारा स्वभाव से कोमल जीभ को रुखा कर दीजियेगा। यदि आपको विश्वास नहीं होता, तो एक बार मिट्टी वाला चुक्का में परोसी गई चाय को अपने होंठ से लगाकर और चाय को जीभ पर गिराकर तो देखिये! जैसे हीं, यह चाय आपके जीभ को स्पर्श करेगी वैसे हीं आप स्वयं इसके स्वाद से परिचित हो जाएंगें। हमारी मानिये तो आज हीं आप नुक्कड़ वाली एक कप चाय का मज़ा ले लीजिये। भारत आधुनीकता की ओर कदम बढ़ा च...

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।।

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।। राहुल गांधी ने संसद में जिस 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल या संदर्भ का जिक्र किया, वह सीधा हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की कार्यशैली पर था। गांधी ने सदन में एक पुरानी फाइल या रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह तर्क देने की कोशिश की कि सरकार कुछ खास उद्योगपतियों (अडानी-अंबानी) को फायदा पहुँचाने के लिए नियमों में बदलाव करती है। उन्होंने 'एल्फिंस्टन' नाम का जिक्र उन ऐतिहासिक नियमों या व्यवस्थाओं के संदर्भ में किया जो मुंबई के बंदरगाहों या रेलवे के बुनियादी ढांचे से जुड़ी थीं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरते हुए निम्नलिखित बातें कहीं: ​नियमों में बदलाव: उनका आरोप था कि सरकार ने पुराने नियमों (जिनका उन्होंने एल्फिंस्टन संदर्भ से जोड़ा) को दरकिनार कर दिया ताकि एयरपोर्ट्स और पोर्ट्स का नियंत्रण कुछ विशेष व्यापारिक समूहों को दिया जा सके। ​अडाणी समूह का जिक्र: उन्होंने दावा किया कि पहले नियम था कि जिसे एयरपोर्ट संचालन का अनुभव नहीं है, उसे टेंडर नहीं म...