Skip to main content

एक कमरा में रहता है उसके घर ईडी वाले पहुँच गए, लेकिन अडानी के घर झाँकने की हिम्मत है क्या ?

 

एक कमरा में रहता है उसके घर ईडी वाले पहुँच गए, लेकिन अडानी के घर झाँकने की हिम्मत है क्या ?

छत्तीसगढ़ बेरोजगारी दर में भारत से बेहतर स्थिति में है, इसके बावजूद मोदी एक महान नेता बना है और भुपेश बघेल के शासन पर ईडी की छापेमारी लगातार करा रहा है, ये सिद्ध करता है कि मोदी देश को बरबाद करना चाहता है और भारत को हिटलर की जर्मनी बनाना चाहता है।


मोदी सरकार जो भ्रष्टाचार पर डींग हाँकते रहती है कि न खाएंगे और न खाने देंगे वो धीरे-धीरे दबा के खाएंगे और दबा के खाने देंगे में तब्दील हो चला है। अब, मोदी सरकार ये कहती है, जो हमारी सरकार के समर्थन में काम करेगा उसके लिए बल्ले-बल्ले होगा और बाकी के लिए शामत आएगी और उसके घर ईडी, सीबीआई, और न्यायालय का प्रकोप होगा।


छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के बयान से तो यहीं लगता है कि भारत के वर्तमान केन्द्र सरकार सत्ता को हासिल करने के पीछे और सत्ता पर बने रहने के लिए शनैः-शनैः पागल व आवारा होते जा रही है। इसके लिए संविधान को ताख पर रखकर शासन करने को आमदा है। केन्द्र की मोदी सरकार में सभी लोग ईमानदार है, किसी ने अपराध नहीं किया है और सभी दूध के धूले हैं।


मोदी, विपक्ष नेताओं और विपक्ष राज्य सरकारों के साथ ऐसे व्यवहार कर रहा है जैसे- ये लोग अपराधी हैं, इन्हे सजा सुना दिया गया हो, इनलोगों को सरकार चलाने का अधिकार नहीं है, ये लोग देश और समाज के लिए ख़तरा हैं, भारत के लोगों ने इन्हें नहीं चुना है, ये लोग चुनाव जीतकर नहीं आये हैं, ये लोग जनता का भला नहीं करते हैं आदि।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, ““हमारे नेता जो एक घर में रहते हैं और उनके एक कमरा के आधा हिस्सा में टाईल्स लगा है और आधा हिस्सा में टाईल्स लगनी अभी बाकी है, वे एक हीं कमारा में रहते है और इनके घर ईडी के लोगों ने छापा मारा है। मोदी प्रायोजित ईडी के लोगों को इनके यहाँ से क्या मिला, इसकी जानकारी अभी तक ईडीवालों ने बता नहीं पाये हैं।


मोदी लागातार ईडी का प्रयोग कर रहें है और इसे विपक्ष नेताओं और राज्य सरकारों पर ईस्तमाल कर रहें है। विपक्षी नेताओं के घर ईडी लगातार छापेमारी कर रही है और विपक्षी राज्य सरकार को बराबर तंग करते पकड़ी जा रही है। मोदी ने भारत में ऐसा माहौल बना दिया है कि सरकार चलाना छोड़कर भाग जाओ, या मोदी के लिए काम करना शुरू कर दो।


छत्तीसगढ़ भारत का ऐसा राज्य है, जो बेरोजगारी दर के मामले भारत के सभी राज्यों से निचले पायदान पर है। छत्तीसगढ़ ने यह उपलब्धी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शासन में हासिल किया है। जबकी, मोदी के शासन में भारत बेरोजगारी दर के मामले में बहुत हीं खराब स्थिति में पहुँच चुका है। इसके बावजुद मोदी, छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री को ईडी के छापेमारी से लगातार परेशान कर रहा है।   

 

Comments

Popular posts from this blog

एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात का ख्याल अवश्य रखना चाहिए।

एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए, यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात  का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए। यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इन बातों का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। हम कोई भी काम करते हैं उसकी योजना अवश्य तैयार करते हैं। एक छोटा सा छोटा काम के लिए भी हम योजना बनाते हैं। हलांकि छोटे कामों के लिए बनाये गए योजना हमारा दिमाग को पता नहीं चलता। हमारे दिमाग को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसपर कभी आपने सोचा है कि आख़िर ऐसा क्यों होता है ? इसकी वजह को हमे जानने का प्रयास अवश्य करनी चाहिए। ऐसे तो इसके अनेकों वजह हो सकते हैं और इसके मनोवैज्ञानिक कारण भी कई हो सकते हैं, लेकिन हमे इन भारी वजहों को छोड़कर एक सरल वजह की तलाश करने की जरूरत है। मेरे अनुसार सरल स्वभाव से इसका एक वजह यह भी हो सकता है कि हमारा दिमाग इन छोटे-छोटे कामों को पहले कई बार कर चुका होता है। यूं कहें इस काम को मेरा दिमाग पूर्ण रूप से अभ्यस्त हो गया होता है। इसलिए हमारा दिमाग को इस छोटा काम को पूरा करने में किसी प्रकार की परेश...

एक कप चाय, मिट्टी वाली में - चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर भी नहीं वो कैसे !

एक कप चाय से याद आया कि मिट्टी के बर्तन वाली चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर एक प्रेमी को अपने प्रेमिका या एक प्रेमिका को अपने प्रेमी से मिलने में भी नहीं होगा! लेकिन वो मजा इस चाय पीने में आपको मिलेगा।  आप महिला हों या पुरुष यदि आप अपने जीवन में, प्रेम में प्रवाहित होने के आनंद से वंचित रह गाएं हैं तो हमारी मानिये एक बार इस चाय के प्रेम में बह जाइये, डूब जाइये और इसके गर्माहट में गोते लगा लीजिये! इसके मंद-मंद सुगंध में अपने नाक के दोनों सुराग को झोंक दीजिये। लेकिन एक बात का ख्याल रखियेगा,   इस चाय को पीने में कभी जल्दीबाजी नहीं कीजियेगा। नहीं तो, आपका जीभ आपसे नाराज हो जायेगा। बेमतलब के आप बेचारा स्वभाव से कोमल जीभ को रुखा कर दीजियेगा। यदि आपको विश्वास नहीं होता, तो एक बार मिट्टी वाला चुक्का में परोसी गई चाय को अपने होंठ से लगाकर और चाय को जीभ पर गिराकर तो देखिये! जैसे हीं, यह चाय आपके जीभ को स्पर्श करेगी वैसे हीं आप स्वयं इसके स्वाद से परिचित हो जाएंगें। हमारी मानिये तो आज हीं आप नुक्कड़ वाली एक कप चाय का मज़ा ले लीजिये। भारत आधुनीकता की ओर कदम बढ़ा च...

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।।

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।। राहुल गांधी ने संसद में जिस 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल या संदर्भ का जिक्र किया, वह सीधा हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की कार्यशैली पर था। गांधी ने सदन में एक पुरानी फाइल या रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह तर्क देने की कोशिश की कि सरकार कुछ खास उद्योगपतियों (अडानी-अंबानी) को फायदा पहुँचाने के लिए नियमों में बदलाव करती है। उन्होंने 'एल्फिंस्टन' नाम का जिक्र उन ऐतिहासिक नियमों या व्यवस्थाओं के संदर्भ में किया जो मुंबई के बंदरगाहों या रेलवे के बुनियादी ढांचे से जुड़ी थीं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरते हुए निम्नलिखित बातें कहीं: ​नियमों में बदलाव: उनका आरोप था कि सरकार ने पुराने नियमों (जिनका उन्होंने एल्फिंस्टन संदर्भ से जोड़ा) को दरकिनार कर दिया ताकि एयरपोर्ट्स और पोर्ट्स का नियंत्रण कुछ विशेष व्यापारिक समूहों को दिया जा सके। ​अडाणी समूह का जिक्र: उन्होंने दावा किया कि पहले नियम था कि जिसे एयरपोर्ट संचालन का अनुभव नहीं है, उसे टेंडर नहीं म...