Skip to main content

बिहारशरीफ स्थित ‘मदरसा अज़ीज़ी' के पुस्तकालय जलकर राख!

बीजेपी को सरकार बनाते रहेंगें तो ठीक वरना भगवाधारियों अपना काम करते रहेंगे।

बिहारशरीफ स्थित ‘मदरसा अज़ीज़ी’ के पुस्तकालय को जला दिया गया है। इसके सभी किताबें धू-धू कर जल गईं। और इसके जलानेवाले किताबों का जलता देख खुश होता रहा। किताना हृदय विदारक तस्वीर रहा होगा, जब ज्ञान का ख़जाना किताबें जल रहें होंगे। कोई भी इस तस्वीर को देखकर जल रहे किताबों को बूझाना चाहेगे, लेकिन रामनवमी पर जूलूस निकालनेवाले भगवाधारी रामभक्तों ने किताबों को जलने के लिए छोड़ दिया।

किताब जलते रहें और भगवाधारी लोग जश्न में मग्न होता रहा। ऐसे हीं एक घटना नालन्दा में घट चुकी है। प्रचीन समयों के नालंदा विश्वविद्यालय को किसी उपद्रवी ने आग के हवाले कर दिया था। इस विश्वविद्यालय के किताब तो कई महीनों तक धू-धू कर जलते रहे थे, ऐसा भारत के इतिहास के किताबों में लिखा है। अब, जब हमलोग किताबों को सहेजना, अपने इतिहास को सम्भालना जान गए हैं फिर भी एक बच्चों को पढ़ाने को समर्पित मदरसा’ को आग के हवाले कर दिये। 

रामभक्त भगवाधारी लोग, जिस मदरसा अज़ीज़ी को जला कर राख कर दिया, उस मदरसा को बीबी सोगरा ने अपने पति के याद में बनावाईं थीं। बीबी सोगरा अपने पति अब्दुल अज़िज़ के याद में बिहारशरीफ में ‘मदरसा अज़ीज़ी’ बनवाईं थीं। यह मदरसा बच्चों को शिक्षा देना का काम कई सालों से करता आ रहा था। आज यह मदरसा रामभक्त उपद्रवियों के हाथों जलकर राख हो गया। बिहार शरीफ में ‘सोगरा’ नाम का एक काॅलेज भी है, जिसमें नालंदा के कोई भी छात्र शिक्षा ग्रहण कर सकता है और कर रहें हैं।

मदरसा के गार्ड ने बताया कि करीब सैंकड़ो भगवाधारी लोग, जो रामनवमी के अवसर पर जुलूस के साथ चल रहे थे, इन लोगों मदरसा में घूस गए और पहले तोड़-फोड़ किया, फिर आग लगा दिया। जिसके बाद मदरसा धू-धू कर जलने लगा। मदरसा के पुस्तकालय में इन लोगों ने आग लगा दिया। जलते किताबों और जलते पुस्तकालय को कोई भी बुझानेवाला नहीं था। पूरी रात में पुस्तकालय जलकर राख हो गई।

सौ साल पुराना मदरसा और इसके पुस्तकालय जलकर खंडहर में तब्दील हो गया और इसके साथ कई पुराने दुर्लभ किताब भी जलकर राख हो गईं। अब सिर्फ काला–धूसर अवशेष को देखा जा सकता है। इसे पेन्ट करके या मरम्मत करके नया बनाया जा सकता है, लेकिन दुर्लभ किताबें, उसके साथ जुड़े लोगों के यादें, पहले जैसा उसके पास का माहौल अदि को कौन लौटा सकता है भला! सबसे बड़ी बात जब बच्चे पढ़़ने आएंगे तब उनके अन्दर डर को तो समय ही निकाल पायेगा।

मदरसा अज़िज़ी’ का जलना को लोग अपने-अपने तरीके से विश्लेषण कर रहें हैं, लेकिन आम लोग के अन्दर डर और शर्म को साफ देखा जा सकता है। मुसलिम समुदाय में डर है, तो वहीं हिन्दू समुदाय के लोग शर्मिंदा हैं।

एक चीज जिसे राजनीति कहते हैं वो इस मामले में सबसे ज्यादा बेशर्म हो गया। बिहार में भगवाधारियों द्वारा रामनवमी के दिन मसजिदों पर आक्रमण का सिलसिला उस समय हीं शुरू हो गया था, जब बिहार में बीजेपी का शासन था। इस बार बीजेपी सत्ता से बाहर है, जिसका परिणाम ये हुआ कि मुसलमानों की संपति में आग लगा दिया गया। यदि बिहार के लोग बीजेपी को सरकार बनाते रहेंगें तो ठीक, वरना इन भगवाधारियों अपना काम करते रहेंगे। फिलहाल यहीं लगता है!

Comments

Popular posts from this blog

एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात का ख्याल अवश्य रखना चाहिए।

एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए, यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात  का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए। यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इन बातों का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। हम कोई भी काम करते हैं उसकी योजना अवश्य तैयार करते हैं। एक छोटा सा छोटा काम के लिए भी हम योजना बनाते हैं। हलांकि छोटे कामों के लिए बनाये गए योजना हमारा दिमाग को पता नहीं चलता। हमारे दिमाग को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसपर कभी आपने सोचा है कि आख़िर ऐसा क्यों होता है ? इसकी वजह को हमे जानने का प्रयास अवश्य करनी चाहिए। ऐसे तो इसके अनेकों वजह हो सकते हैं और इसके मनोवैज्ञानिक कारण भी कई हो सकते हैं, लेकिन हमे इन भारी वजहों को छोड़कर एक सरल वजह की तलाश करने की जरूरत है। मेरे अनुसार सरल स्वभाव से इसका एक वजह यह भी हो सकता है कि हमारा दिमाग इन छोटे-छोटे कामों को पहले कई बार कर चुका होता है। यूं कहें इस काम को मेरा दिमाग पूर्ण रूप से अभ्यस्त हो गया होता है। इसलिए हमारा दिमाग को इस छोटा काम को पूरा करने में किसी प्रकार की परेश...

एक कप चाय, मिट्टी वाली में - चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर भी नहीं वो कैसे !

एक कप चाय से याद आया कि मिट्टी के बर्तन वाली चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर एक प्रेमी को अपने प्रेमिका या एक प्रेमिका को अपने प्रेमी से मिलने में भी नहीं होगा! लेकिन वो मजा इस चाय पीने में आपको मिलेगा।  आप महिला हों या पुरुष यदि आप अपने जीवन में, प्रेम में प्रवाहित होने के आनंद से वंचित रह गाएं हैं तो हमारी मानिये एक बार इस चाय के प्रेम में बह जाइये, डूब जाइये और इसके गर्माहट में गोते लगा लीजिये! इसके मंद-मंद सुगंध में अपने नाक के दोनों सुराग को झोंक दीजिये। लेकिन एक बात का ख्याल रखियेगा,   इस चाय को पीने में कभी जल्दीबाजी नहीं कीजियेगा। नहीं तो, आपका जीभ आपसे नाराज हो जायेगा। बेमतलब के आप बेचारा स्वभाव से कोमल जीभ को रुखा कर दीजियेगा। यदि आपको विश्वास नहीं होता, तो एक बार मिट्टी वाला चुक्का में परोसी गई चाय को अपने होंठ से लगाकर और चाय को जीभ पर गिराकर तो देखिये! जैसे हीं, यह चाय आपके जीभ को स्पर्श करेगी वैसे हीं आप स्वयं इसके स्वाद से परिचित हो जाएंगें। हमारी मानिये तो आज हीं आप नुक्कड़ वाली एक कप चाय का मज़ा ले लीजिये। भारत आधुनीकता की ओर कदम बढ़ा च...

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।।

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।। राहुल गांधी ने संसद में जिस 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल या संदर्भ का जिक्र किया, वह सीधा हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की कार्यशैली पर था। गांधी ने सदन में एक पुरानी फाइल या रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह तर्क देने की कोशिश की कि सरकार कुछ खास उद्योगपतियों (अडानी-अंबानी) को फायदा पहुँचाने के लिए नियमों में बदलाव करती है। उन्होंने 'एल्फिंस्टन' नाम का जिक्र उन ऐतिहासिक नियमों या व्यवस्थाओं के संदर्भ में किया जो मुंबई के बंदरगाहों या रेलवे के बुनियादी ढांचे से जुड़ी थीं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरते हुए निम्नलिखित बातें कहीं: ​नियमों में बदलाव: उनका आरोप था कि सरकार ने पुराने नियमों (जिनका उन्होंने एल्फिंस्टन संदर्भ से जोड़ा) को दरकिनार कर दिया ताकि एयरपोर्ट्स और पोर्ट्स का नियंत्रण कुछ विशेष व्यापारिक समूहों को दिया जा सके। ​अडाणी समूह का जिक्र: उन्होंने दावा किया कि पहले नियम था कि जिसे एयरपोर्ट संचालन का अनुभव नहीं है, उसे टेंडर नहीं म...