भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र राज्य सरकार ने संघीय ढांचा का उल्लंघन कर दिया
है-कांग्रेस।।
आपको बता दूँ, इसे संविधान का उल्लंघन करना भी कहा जा रहा है, लोकतंत्र की हत्या भी कहा जा रहा हैं, दो राज्यों के बीच तनाव पैदा करना जिससे दोनों
राज्य की सरकार आपस में लड़ने लगे और चुनाव में फायदा हो राजनीतिक चाल और सबसे बड़ी
बात इसे ‘तानाशाही शासन’ का हिस्सा भी बताया जा रहा है।
संदिप सुरजेवाला ने मोदी सरकार के इस व्यवहार तथा कार्यप्रणाली पर
चिंता व्यक्त करते हुए इसे “संघीय ढांचा का खात्मा और संविधान की धज्जियाँ उड़ाना बताये हैं।”
विपक्षी कांग्रेस ने मोदी सरकार के एक और करतूत का उद्भेदन किया है, जिसमें संघीय ढांचा पर और संविधान पर सीधा
प्रहार है। मोदी सरकार ने ऐसे काम पहली बार नहीं कर रही है, बल्कि इससे पहले भी कर चुकी है, जिससे पूर्वोतर भारत के राज्यों के बीच तनाव हो
गया था। ये राज्य आपस में एक-दूसरे से भीड़ गए थे। इन राज्यों के बीच इतना तनाव बढ़
गया था कि लोगों का आना-जाना बंद हो गया था, राज्यों
के पुलिस आपस में लड़ने लगी थी। इस तनाव से मोदी सरकार को राज्यों के चुनाव में भी
फायदा हुआ था।
कांग्रेस नेता संदिप सूरजेवाल ने कहा, “इस देश के संघीय ढांचा पर कोई आक्रमण नहीं कर सकता है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की माहाराष्ट्र सरकार जिसे नाजायज़ की सरकार भी कह सकते हैं, क्योंकि ये वोट से चुनी हुई सरकार नहीं है, ये पैसा के लालच में भागे गए नेताओं के मिलने
से बनी सरकार है ने किया। भाजपा की ये महाराष्ट्र सरकार ने अपनी एक राज्य स्कीम, राज्य योजना को पड़ोसी राज्य कर्नाटक के पाँच-छह
सौ गाँवों में लागू कर दी है और 94
करोड़ रुपया का आवंटन भी कर दी है।”
उन्होंने आगे कहा, “हम, नरेंद्र मोदी और अमित शाह जी से सवाल पूछना चाहते हैं कि क्या
आप इस देश में सिविल वार या नागरिक युद्ध कराना चाहते हैं? आप दो प्रांतों के बीच टकराव करवाना चाहते हैं? एक राज्य अपनी योजना दूसरे राज्य में कैसे लागू
कर सकता है? संविधान तो ऐसा नहीं कहता! यह संविधान
का उल्लंघन करना हुआ। मोदी और अमित शाह जी के नाक के नीचे हीं, आसाम की पुलिस और
अरूणाचल प्रदेश की पुलिस एक-दूसरे से लड़ने लगी थी, जिसके परिणाम ये निकले थे कि दोनों राज्यों के आम नागरिक मारे गए थे
और छह महीनों तक दोनों राज्यों के लोग के बीच आना-जाना बंद हो गया था। अरूणाचल
प्रदेश और आसाम के बीच हिन्दुस्तान और पाकिस्तान जैसी स्थिति हो गई थी।
सूरजेवाला ने कहा, “नरेंद्र
मोदीजी और अमित शाहजी आप दोनों ने जो भारत के उत्तरपूर्वी राज्यों में किया था और इन
राज्यों के बीच एक-दूसरे को लड़वाने का काम किया था, आज वहीं काम आप दोनों फिर से, भारत के दक्षिण के राज्यों में कराने
का प्रयास कर रहें हैं। आप लोगों ने आसाम, अरूणाचल
प्रदेश और मणिपुर के बीच झगड़ा लगवा दिया था। इन राज्यों के बीच सीमा विवाद करा दिया और
लोगों को मरवाया। आठ महीनों तक इन राज्यों के नागरिक एक-दूसरे के राज्यों में आ-जा नहीं सकते थे।
मोदीजी आप ये कैसा देश चलाया जा रहा है, जहाँ
राज्यों के बीच हीं तनाव पैदा करा देते हैं!”
कांग्रेस नेता संदिप सूरजेवाला ने आगे कहा, “मोदी सरकार व भाजपा की सरकार के पास अब कोई मुद्दा नहीं रहा। इन्होंने सारे हथकंडे अपना लिए हैं। मोदी जी, आप हिन्दू-मुसलमान, श्मशान-कब्रिस्तान, जातियों का टकराव, एस टी और एस सी का टकराव अदि करवा दिए, फिर भी चैन नहीं आया तो अब प्रांतो के बीच टकराव कराने को आमदा हो गए हो। ये नई राजनीति शुरू किये हो, ये नहीं चलेगा। क्योंकि, अभी कांग्रेस जिन्दा है। कांग्रेस आपके इस नीति के खिलाफ लड़ेगी।”
कांग्रेस नेता सूरजेवाला ने कहा, “महाराष्ट्र के राज्यपाल से अनुच्छेद 356 का
प्रयोग करके सरकार को बरख़ास्त करनी चाहिए और मुख्यमंत्री पर कठोर कार्रवाई करने
की मांग करता हूँ।”

Comments