Skip to main content

बिहार में नई नियमावली शिक्षा प्रणाली से तीन लाख शिक्षकों की नियुक्ति होंगी–चरमराती शिक्षा व्यवस्था में जान फूंकने का काम करेगी।

नई नियमावली शिक्षा प्रणाली से तीन लाख शिक्षकों की नियुक्ति होंगी। बिहार के चरमराती शिक्षा व्यवस्था में जान फूंकने का काम करेगी।

नीतीश–तेजस्वी सरकार की नई नियमावली शिक्षा प्रणाली बिहार के चरमराती शिक्षा व्यवस्था में जान फूंकने का काम करेगी।

बिहार में तीन लाख शिक्षकों की नियुक्ति होंगी-नीतीश और तेजस्वी सरकार की घोषणा। बिहार में बहुत दिनों से शिक्षकों कि नियुक्ति के लिए एक तरफ अभ्यार्थी लोग शोर मचा रहे थे कि बहाली कब निकलेगी? और दूसरी ओर सरकारी स्कूली शिक्षा पर आश्रित लोग ये कह रहे थे कि गुणावली शिक्षकों की नियुक्ति बिहार में कब होगी? इन दोनों समस्या का हल और ये दोनों सवालों का जवाब नीतीश—तेजस्वी की सरकार के इस घोषणा में मिल जाता है। 

शिक्षा विश्लेषकों का भी यहीं कहना है कि जिस नियमावली के साथ बिहार सरकार के द्वारा शिक्षकों की नियुक्ति की घोषणा कि गई है, वो बिहार को एक गुणात्मक शिक्षा प्रणाली के मार्ग की ओर ले जाने को प्रतिबद्ध होगा। सरकार की यह नियमावली से बिहार के शिक्षा व्यवस्था में अमूल्य-चूल परिर्वतन होगें। बिहार में इस शिक्षा प्रणाली की नितांत ज़रूरत थी। यह नियमावली बिहार के चरमराती शिक्षा व्यवस्था में जान फूंकने को काम करेगी, ये मील का पत्थर साबित होगा।


जिस प्रकार से शिक्षामित्रों का बहाल करने से बिहार के शिक्षा व्यवस्था एक ठगी का प्रतिक बनता जा रहा था। लोग शिक्षकों के योग्यता पर सवाल खड़े करते रहते थे कि बिहार के शिक्षकों को कुछ नहीं आता है और ये लोग मुफ्त का वेतन उठाते हैं। बिहार के इन शिक्षकों के अन्दर वाकई में ऐसा गुण देखा जाता है। अधिकांश शिक्षामित्रों शिक्षकों इतना योग्य नहीं दिखते कि वे बिहार के सराकरी शिक्षा व्यवस्था को उच्च कोटी का बना दें।


बिहार में जिस प्रकार से बीएड काॅलेज खोले जा चुके हैं, उसे देखने से ये लगता है कि शिक्षा के साथ खिलवाड़़ किया जा रहा है। ये काॅलेज वैसे शिक्षक देने में सक्षम नहीं है कि बिहार के डूबते शिक्षा व्यवस्था को बचा सके। इसके लिए जरूरत ये भी है कि सरकार हीं उच्च कोटी के शिक्षकों का बहाल करे, ताकि शिक्षा में सुधार हो।


बिहार के शिक्षा व्यवस्था पर कई सालों से सवाल खड़े हो रहे थे और शिक्षामित्रों की नियुक्ति के बाद इन सवालों में बहुत तेजी आ गई थी। शिक्षा व्यवस्था डूबता दिखाई पड़ने लगा था। अब नये नियमावली के द्वारा बहाल शिक्षकों से बिहार शिक्षा व्यवस्था पर विराम लगने की उम्मीद बढ़ जाती है। सरकार का इस फैसला से सरकारी शिक्षा प्रणाली पर आश्रित बच्चों के जीवन बेहतर होना तय माना जा सकता है।


पटना वीमेंस काॅलेज के एक यूजी की छात्रा बताती है, “बिहार में उतम शिक्षकों की आवश्यक्ता है। यदि क-ख-ग पढ़ाना है, तब तो जैसे चल रहा है, वो चलने दीजिए कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन, यदि बच्चों को डाॅक्टर, इंजीनियर अदि बनाने हैं, तो उतम शिक्षकों की तालाश करनी होगी।


वह कहती हैं, “बच्चों को स्कूल में उसके गांव से, उसके घर से बेहतर माहौल देने की आवश्यकता है। ऐसे शिक्षक चाहिए, जो स्कूल में बच्चों को उसके घर से बेहतर सोसाईटी का निर्माण करके दे। बिहार सरकार को ऐसे शिक्षकों की मंडली तैयार करने की जरूरत है जिसमें बच्चे पढ़ने के लिए नहीं, बल्कि जिन्दगी बनाने के लिए जाए।


सच में यह काम एक बेहतर शिक्षक ही कर सकते हैं। इसके लिए सरकार के द्वारा शिक्षको की नियुक्ति के लिए लागू किया गया नया नियमावली पहले से बेहतर साबित हो सकती है इसमें कोई दो राय नहीं।  

Comments

Popular posts from this blog

एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात का ख्याल अवश्य रखना चाहिए।

एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए, यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात  का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए। यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इन बातों का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। हम कोई भी काम करते हैं उसकी योजना अवश्य तैयार करते हैं। एक छोटा सा छोटा काम के लिए भी हम योजना बनाते हैं। हलांकि छोटे कामों के लिए बनाये गए योजना हमारा दिमाग को पता नहीं चलता। हमारे दिमाग को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसपर कभी आपने सोचा है कि आख़िर ऐसा क्यों होता है ? इसकी वजह को हमे जानने का प्रयास अवश्य करनी चाहिए। ऐसे तो इसके अनेकों वजह हो सकते हैं और इसके मनोवैज्ञानिक कारण भी कई हो सकते हैं, लेकिन हमे इन भारी वजहों को छोड़कर एक सरल वजह की तलाश करने की जरूरत है। मेरे अनुसार सरल स्वभाव से इसका एक वजह यह भी हो सकता है कि हमारा दिमाग इन छोटे-छोटे कामों को पहले कई बार कर चुका होता है। यूं कहें इस काम को मेरा दिमाग पूर्ण रूप से अभ्यस्त हो गया होता है। इसलिए हमारा दिमाग को इस छोटा काम को पूरा करने में किसी प्रकार की परेश...

एक कप चाय, मिट्टी वाली में - चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर भी नहीं वो कैसे !

एक कप चाय से याद आया कि मिट्टी के बर्तन वाली चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर एक प्रेमी को अपने प्रेमिका या एक प्रेमिका को अपने प्रेमी से मिलने में भी नहीं होगा! लेकिन वो मजा इस चाय पीने में आपको मिलेगा।  आप महिला हों या पुरुष यदि आप अपने जीवन में, प्रेम में प्रवाहित होने के आनंद से वंचित रह गाएं हैं तो हमारी मानिये एक बार इस चाय के प्रेम में बह जाइये, डूब जाइये और इसके गर्माहट में गोते लगा लीजिये! इसके मंद-मंद सुगंध में अपने नाक के दोनों सुराग को झोंक दीजिये। लेकिन एक बात का ख्याल रखियेगा,   इस चाय को पीने में कभी जल्दीबाजी नहीं कीजियेगा। नहीं तो, आपका जीभ आपसे नाराज हो जायेगा। बेमतलब के आप बेचारा स्वभाव से कोमल जीभ को रुखा कर दीजियेगा। यदि आपको विश्वास नहीं होता, तो एक बार मिट्टी वाला चुक्का में परोसी गई चाय को अपने होंठ से लगाकर और चाय को जीभ पर गिराकर तो देखिये! जैसे हीं, यह चाय आपके जीभ को स्पर्श करेगी वैसे हीं आप स्वयं इसके स्वाद से परिचित हो जाएंगें। हमारी मानिये तो आज हीं आप नुक्कड़ वाली एक कप चाय का मज़ा ले लीजिये। भारत आधुनीकता की ओर कदम बढ़ा च...

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।।

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।। राहुल गांधी ने संसद में जिस 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल या संदर्भ का जिक्र किया, वह सीधा हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की कार्यशैली पर था। गांधी ने सदन में एक पुरानी फाइल या रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह तर्क देने की कोशिश की कि सरकार कुछ खास उद्योगपतियों (अडानी-अंबानी) को फायदा पहुँचाने के लिए नियमों में बदलाव करती है। उन्होंने 'एल्फिंस्टन' नाम का जिक्र उन ऐतिहासिक नियमों या व्यवस्थाओं के संदर्भ में किया जो मुंबई के बंदरगाहों या रेलवे के बुनियादी ढांचे से जुड़ी थीं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरते हुए निम्नलिखित बातें कहीं: ​नियमों में बदलाव: उनका आरोप था कि सरकार ने पुराने नियमों (जिनका उन्होंने एल्फिंस्टन संदर्भ से जोड़ा) को दरकिनार कर दिया ताकि एयरपोर्ट्स और पोर्ट्स का नियंत्रण कुछ विशेष व्यापारिक समूहों को दिया जा सके। ​अडाणी समूह का जिक्र: उन्होंने दावा किया कि पहले नियम था कि जिसे एयरपोर्ट संचालन का अनुभव नहीं है, उसे टेंडर नहीं म...