कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को ज़मीन दी, और
बीजेपी ने छीन ली- यात्री।।
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू और कश्मीर पहुंचते हीं, यहाँ
के आन्तरीक मुद्दे बाहर निकलने शुरू हो गए। कई ऐसे तथ्य सामने आये हैं, जिसे
दबाया जा रहा है और उससे कश्मीर के आवाम परेशान हैं और केन्द्र सरकार के सारे
निर्णय कश्मीर के लोगों के लिए जुमले साबित हुए।
भरत जोड़ो यात्रा मंाच से कश्मीरी यात्री ने कहा, “ कांग्रेस
पार्टी के द्वारा लाया गया था कि जम्मू और कश्मीर के लोग अपने बाप-दादा के ज़मीन पर
खेती कर सकते हैं, इसके ये हीे असली अधिकारी होंगे। लेकिन, बीजेपी सत्ता
में आते ही कश्मीरियों के इन अधिकार को छीन ली।”
कश्मीरी यात्री ने कहा, “ जम्मू और कश्मीर में अगर किसी सरकार ने सबसे ज्यादा लोगों पर जुल्म किया है, तो ये आठ-नौ साल में बीजेपी की सरकार ने की है। सबासे पहले इस सरकार ने जम्मू-कश्मीर से उसे पूर्ण राज्य का दर्जा छीन लिया, यूटी बना दिया, फिर इसे दो हिस्से कर दिया और अब लोगों को परेशान किया जा रहा है।”

Comments