Skip to main content

मोदी-नोटबंदी पर हम न्यायाधीश नागरत्ना के टिप्पणी से सहमत हैं- संजय राउत।

वर्तमान मोदी सरकार के द्वारा वर्ष 2016 में किया गया नोटबंदी पर सुप्रीम कोर्ट (उच्चतम न्यायालय) ने अपना फैसला सुना दिया है, जिसपर न्यायाधीश नागरत्ना अलग टिप्पणी कर दिए हैं, इससे देश में राजनीतिक विवाद उत्पन्न हो गया है और इस विवाद को सर आँख पर उठाते हुए, शिव सेना के सीनियर लीडर संजय राउत मैदान में कुदते हुए उन्होंने कहा कि हम न्यायालय के फैसला को सम्मान करते हैं, लेकिन न्यायाधीश नागरत्ना के द्वारा दिया गया टिप्पणी को तहे दिल से सर्मथन करते हैं।

शिव सेना सीनियर लीडर संजय राउत मोदी का नोटबंदी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रकाश अम्बेडकर के बयान से पुरा देश सहमत है। हमारी पार्टी प्रमुख उद्भव ठाकरे जी का बयान भी हमेशा रहा है कि नोटबंदी से देश का फायदा क्या हुआ? उस वक्त बैंक के कतार में हजारों लोग मारे गए, उसका जिम्मेदार कौन है? 

संजय राउत ने आगे कहा, “ मोदी सरकार का नोटबंदी जनता पर एक प्रकार आतंकवादी हमला था, जिसे मौजूदा सरकार द्वारा देश में लाया गया। इसे ‘आर्थिक आतंकवाद’ भी कहा जा सकता है। इसमें हजारों लोग मारे गए और लाखों लोग  बेरोजगार हो गए। इस निर्णय से देश तबाह हो गया। नोटबंदी के बाद देश में आतंकवादी सक्रियता में बेतहाशा वृद्धि हुई, काला धन में भी कमी नहीं आयी, बल्कि इसमें भी वृद्धि हुई।”

शिव सेना नेता कहते हैं कि अगर सुप्रीम कोर्ट कहता है, चार जज कहते हैं, यह सरकार का बहुत हीं अच्छा कदम था और यह लीगल था, लेकिन हम सहमत हैं, न्यायाधीश नागरत्ना के टिप्पणी से, जिन्होंने ‘मोदी का नोटबंदी’ पर डीसेन्ट नोट दिया है। इन्होंने निर्भिकता के साथ अपनी बात को देश के सामने रखते हुए कहा, “ये ईलीगल है, नोटबंदी से देश को कुछ फायदा नहीं हुआ और यह एक मनमानी निर्णय था।” और नोटबंदी पर लोगों की यहीं आवाज भी है। वह नोटबंदी के दु:ख से आहत होते हुए, अंत में कहा, “ इसके बावजूद सुप्रीम कोर्ट ने जो निर्णय दिया है, हम उसको सम्मान करते हैं।”

 


Comments

Popular posts from this blog

एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात का ख्याल अवश्य रखना चाहिए।

एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए, यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात  का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए। यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इन बातों का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। हम कोई भी काम करते हैं उसकी योजना अवश्य तैयार करते हैं। एक छोटा सा छोटा काम के लिए भी हम योजना बनाते हैं। हलांकि छोटे कामों के लिए बनाये गए योजना हमारा दिमाग को पता नहीं चलता। हमारे दिमाग को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसपर कभी आपने सोचा है कि आख़िर ऐसा क्यों होता है ? इसकी वजह को हमे जानने का प्रयास अवश्य करनी चाहिए। ऐसे तो इसके अनेकों वजह हो सकते हैं और इसके मनोवैज्ञानिक कारण भी कई हो सकते हैं, लेकिन हमे इन भारी वजहों को छोड़कर एक सरल वजह की तलाश करने की जरूरत है। मेरे अनुसार सरल स्वभाव से इसका एक वजह यह भी हो सकता है कि हमारा दिमाग इन छोटे-छोटे कामों को पहले कई बार कर चुका होता है। यूं कहें इस काम को मेरा दिमाग पूर्ण रूप से अभ्यस्त हो गया होता है। इसलिए हमारा दिमाग को इस छोटा काम को पूरा करने में किसी प्रकार की परेश...

एक कप चाय, मिट्टी वाली में - चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर भी नहीं वो कैसे !

एक कप चाय से याद आया कि मिट्टी के बर्तन वाली चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर एक प्रेमी को अपने प्रेमिका या एक प्रेमिका को अपने प्रेमी से मिलने में भी नहीं होगा! लेकिन वो मजा इस चाय पीने में आपको मिलेगा।  आप महिला हों या पुरुष यदि आप अपने जीवन में, प्रेम में प्रवाहित होने के आनंद से वंचित रह गाएं हैं तो हमारी मानिये एक बार इस चाय के प्रेम में बह जाइये, डूब जाइये और इसके गर्माहट में गोते लगा लीजिये! इसके मंद-मंद सुगंध में अपने नाक के दोनों सुराग को झोंक दीजिये। लेकिन एक बात का ख्याल रखियेगा,   इस चाय को पीने में कभी जल्दीबाजी नहीं कीजियेगा। नहीं तो, आपका जीभ आपसे नाराज हो जायेगा। बेमतलब के आप बेचारा स्वभाव से कोमल जीभ को रुखा कर दीजियेगा। यदि आपको विश्वास नहीं होता, तो एक बार मिट्टी वाला चुक्का में परोसी गई चाय को अपने होंठ से लगाकर और चाय को जीभ पर गिराकर तो देखिये! जैसे हीं, यह चाय आपके जीभ को स्पर्श करेगी वैसे हीं आप स्वयं इसके स्वाद से परिचित हो जाएंगें। हमारी मानिये तो आज हीं आप नुक्कड़ वाली एक कप चाय का मज़ा ले लीजिये। भारत आधुनीकता की ओर कदम बढ़ा च...

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।।

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।। राहुल गांधी ने संसद में जिस 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल या संदर्भ का जिक्र किया, वह सीधा हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की कार्यशैली पर था। गांधी ने सदन में एक पुरानी फाइल या रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह तर्क देने की कोशिश की कि सरकार कुछ खास उद्योगपतियों (अडानी-अंबानी) को फायदा पहुँचाने के लिए नियमों में बदलाव करती है। उन्होंने 'एल्फिंस्टन' नाम का जिक्र उन ऐतिहासिक नियमों या व्यवस्थाओं के संदर्भ में किया जो मुंबई के बंदरगाहों या रेलवे के बुनियादी ढांचे से जुड़ी थीं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरते हुए निम्नलिखित बातें कहीं: ​नियमों में बदलाव: उनका आरोप था कि सरकार ने पुराने नियमों (जिनका उन्होंने एल्फिंस्टन संदर्भ से जोड़ा) को दरकिनार कर दिया ताकि एयरपोर्ट्स और पोर्ट्स का नियंत्रण कुछ विशेष व्यापारिक समूहों को दिया जा सके। ​अडाणी समूह का जिक्र: उन्होंने दावा किया कि पहले नियम था कि जिसे एयरपोर्ट संचालन का अनुभव नहीं है, उसे टेंडर नहीं म...