आरएसएस की पूरी विचारधारा राजनीतिक पर आधारित है-कन्हैया कुमार।।
भारत जोड़ो यात्रा के दरम्यान कांग्रेस युवा लीडर कन्हैया कुमार हिंदू संगठन आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा, “आरएसएस धर्म के प्रतिकों का इस्तेमाल करके संप्रदायिक राजनीतिक कर रही, उसका धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। आरएसएस भले कहती है कि वह एक राजनीतिक संगठन है, लेकिन इसकी पूरी-की-विचारधारा राजनीतिक पर आधारित है।”
कांग्रेस युवा नेता ने कहा, “कोई भी धार्मिक व्यक्ति किसी का खून बहाना, किसी को मारना, किसी
के उपर हमला करना, नफरत फैलाना, इस
तरह के चीजों का समर्थन नहीं करता है। धर्म के प्रतिकों का इस्तेमाल करके अगर राजनीतिक
की जाती है, तो यह धर्म नहीं, बल्की
राजनीति रह जाती है।”
कन्हैया कुमार ने कहा, “हम आरएसएस और बीजेपी के मामले में बिलकुल
स्पष्ट हैं। आरएसएस एक धार्मिक संगठन नहीं है और हमारी नजर में यह सांस्कृतिक
संगठन भी नहीं है। ये सांस्कृतिक प्रतिकों का इस्तेमाल करती है, अपने राजनीतिक लाभ के लिए, और ये दोनों अलग-अलग
भी नहीं है, आरएसएस जड़ है, तो
बीजेपी उसका फल है।”

Comments